उत्तराखंड
अक्षय कुमार ने किया हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' का ऐलान
अक्षय कुमार अपने 57वां बर्थडे के मौके पर अपने फैंस को सुनहरा तोहफा दिया है. अक्षय कुमार ने अपनी नई हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल बंगला का एलान किया है. इसी के साथ फिल्म भूत बंगला का एक मजेदार पोस्टर भी सामने आया है. भूत बंगला को प्रियार्दशन बनाने जा रहे हैं. इस जोड़ी ने पहले फिल्म भूल भुलैया से धमाका मचा दिया था।
प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प, हर गरीब का हो अपना घर - केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
नई दिल्ली। केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में राज्यों के ग्रामीण विकास मंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को जमशेदपुर (झारखंड) में प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई-जी) के लाखों लाभार्थियों को 2,745 करोड़ रुपये की किस्त जारी करेंगे। साथ ही, वित्तीय वर्ष 2024-25 में सभी लक्षित लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे, और लाखों लोग ऑनलाइन माध्यम से भी जुड़ेंगे।
केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने भारतीय पैरालंपिक दल का किया सम्मान
नई दिल्ली। केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने पेरिस 2024 पैरालंपिक खेलों से लौटे भारतीय पैरालंपिक दल के शेष सदस्यों का स्वागत और सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों की बेमिसाल उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।
भाजपा को राहुल गांधी का फोबिया हो गया- कांग्रेस
सीएम बताएं, 500 करोड़ में सरकार गिराने की साजिश की जांच का क्या हुआ
मंत्री गणेश जोशी नदी व खालों के मालिक बन गए हैं
12 सितम्बर से शुरू होने वाली केदारनाथ धाम बचाओ यात्रा में हरदा शामिल नहीं होंगे
देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा को राहुल गांधी का फोबिया हो गया है । इसी लिये भाजपा के नेता उलट बयानबाज़ी कर रहे है ।
- Read more about भाजपा को राहुल गांधी का फोबिया हो गया- कांग्रेस
- Log in or register to post comments
मानसून की विदाई से पहले बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर हुई सीजन की पहली बर्फबारी
धाम में बढ़ी ठंड
11 से 14 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी
क्या प्रेग्नेंसी में दूध पीने से गोरा होता है पैदा होने वाला बच्चा? ये है सच
गर्भवती महिला को दूध पीना चाहिए क्योंकि इससे बच्चा गोरा होता है? अक्सर घर के बड़े-बुजुर्ग इस तरह की बातें करते हैं. लेकिन क्या सच में ऐसा होता है. एबीपी लाइव हिंदी की खास सीरीज मिथ बनाम फैक्ट में हम विस्तार से जानेंगे कि क्या इस तरह की बात में किसी भी तरह की सच्चाई है. दूध पीने से बच्चा गोरा होता है?
मौसम बना बाधा- सोनप्रयाग से रोकी गई केदारनाथ पैदल यात्रा
भूस्खलन व अतिवृष्टि से 20 लोगों की हो चुकी मौत
पग-पग पर जानमाल की क्षति का बना खतरा
- Read more about मौसम बना बाधा- सोनप्रयाग से रोकी गई केदारनाथ पैदल यात्रा
- Log in or register to post comments
डीएम ने मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी से छीने कई काम
दून नगर निगम के कार्यों का नये सिरे से बंटवारा
देहरादून। जिलाधिकारी ने नगर निगम देहरादून में वर्षों से चली आ रही कार्य प्रणाली को कार्यभार ग्रहण करने के पांचवे दिन ही बदल दिया। वर्षों पुरानी चली आ रही कार्य प्रणाली को जिलाधिकारी ने एक झटके में बदला।
सफाई व्यवस्था एवं मॉनिटिरिंग, कूड़ा उठान, कूड़ा वाहन संचालन, फॉगिंग, सत्यापन का कार्य अब उप नगर आयुक्त देखेंगे । इससे पहले मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी देखते थे यह कार्य।
- Read more about डीएम ने मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी से छीने कई काम
- Log in or register to post comments
चार हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में चलेगा सम्पर्क टीवी स्मार्ट स्कूल कार्यक्रम
सम्पर्क फाउंडेशन के संस्थापक चेयरमैन विनीत नायर सीएम से मिले
देहरादून। उत्तराखण्ड में शिक्षा में सुधार के लिए 4,337 सरकारी स्कूलों में सम्पर्क टीवी स्मार्ट स्कूल कार्यक्रम के विस्तार किया जायेगा। इससे प्रदेश के लगभग ढाई लाख बच्चों को सीधा लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में सम्पर्क फाउंडेशन के संस्थापक चेयरमैन विनीत नायर ने भेंट की।
जूनियर इंजीनियर व दलाल को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
देहरादून। विद्युत विभाग के जेई, परवेज आलम एवं उसके सहयोगी (दलाल) आदित्य नौटियाल को 15000/-रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
शिकायतकर्ता की शिकायत पर मंगलवार को सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर देहरादनू की ट्रैप टीम ने परवेज आलम जेई विद्युत विभाग सब स्टेशन हर्बटपुर व उसके दलाल आदित्य नौटियाल निवासी विकास नगर को शिकायतकर्ता से बिजली के कन्केशन लगाने के एवज में रू0 15000 (पन्द्रह हजार रूपये) रिश्वत ग्रहण करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
- Read more about जूनियर इंजीनियर व दलाल को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
- Log in or register to post comments