उत्तराखंड
चीनी युक्त पेय पदार्थ सेहत के लिए हैं नुकसानदेह, इन तरीकों से कम करें इनका सेवन
हर किसी को कोल्ड ड्रिंक या कॉफी जैसे पेय पदार्थ पीना पसंद होता है। हालांकि, इन चीनी युक्त पेय पदार्थों के अधिक सेवन से स्वास्थ्य बुरी तरह प्रभावित होता है।सोडा, फ्लेवर्ड दूध, मीठी चाय और कॉफी, सभी में अधिक मात्रा में चीनी होती है। इन पेय में पोषक तत्वों की कमी और चीनी की अधिक मात्रा मधुमेह और हृदय रोग पैदा कर सकती है। आप डाइट से इन पेय पदार्थों को बाहर करने के लिए ये घरेलू नुस्खे अपनाएं।
भारत अगर उत्पादन के लिए खुद को तैयार करना शुरू कर दे तो वह चीन से प्रतिस्पर्धा कर सकता है - राहुल गांधी
तीन दिन के अमेरिका दौरे पर राहुल गांधी
सनातन धर्म पर चोट करने वालों को जरूरी है जवाब देना- महाराज
यूपी के कृषि मंत्री बोले महाराज ने रखी समाज को जोड़ने की बुनियाद
देहरादून/अयोध्या। सनातन धर्म जो पूरे विश्व के कल्याण की बात करता है उस पर प्रहार करने वालों को जवाब देने के लिए उत्तर प्रदेश सहित अन्य स्थानों में होने वाले उपचुनावों में भाजपा को जीता कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हमें और अधिक ताकत देनी है।
धामी सरकार खोल रही नौकरी का पिटारा, 4400 पदों पर इसी माह से भर्ती
-16 हजार से ज्यादा युवाओं को धामी सरकार में अब तक मिल चुकी रिकॉर्ड नौकरी
-आयोग 11 विभागों में रिक्त पदों के लिए 15 सितंबर से शुरू करेगा भर्ती प्रकिया
-पुलिस, वन आरक्षी समेत इंटर और स्नातक स्तरीय पदों पर मिलेगी नौकरी
-आवेदन से लेकर परीक्षा और परिणाम जारी करने के शेड्यूल बनाने में जुटा है आयोग
बलात्कार के दोषी को फांसी की सजा
विजय तिवारी
आजकल एक हवा चली है कि कोई भी आपराधिक घटना हो जाए और मामला किसी पार्टी या संगठन से जुड़े व्यक्ति का हो तो तुरंत ही चक्काजाम या थाने का घेराव होना लाज़मी है ! और मामला बलात्कार का हो या लडक़ी को अगवा करने का हो तब तो फौरी इंसाफ की बात होती है। मामला यह हो जाता है कि आरोपी को भीड़ अपराधी घोषित कर देती है। भले ही कोई सबूत हो या ना हो !
- Read more about बलात्कार के दोषी को फांसी की सजा
- Log in or register to post comments
ज्योतिर्मठ-मलारी हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए तीसरे दिन खुला
आईटीबीपी व सेना के वाहनों की आवाजाही हुई शुरु
चमोली। उत्तराखंड में भारत-चीन सीमा (तिब्बत) को जोड़ने वाला ज्योतिर्मठ-मलारी हाईवे आज तीसरे दिन खुल पाया। हाईवे के खुलने के बाद सीमांत क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ ही सीमा पर तैनात आईटीबीपी व सेना के वाहनों की आवाजाही भी शुरु हो गई है। मलारी हाईवे पर शुक्रवार सुबह लाता के पास मलबा आने से यातायात बंद हो गया था। इससे सीमांत क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क पूरी तरह से कट गया है। सीमा क्षेत्र में तैनात सेना और आईटीबीपी के वाहनों का अवागमन भी ठप हो गया।
अधेड़ ने आठ साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
जौनपुर। मडियाहू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शर्मनाक वारदात हुई। यहां घर के बाहर खेल रही आठ साल की बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने दुकान के अंदर ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। पीड़ित बच्ची की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शनिवार दोपहर उसकी बेटी दरवाजे के सामने खेल रही थी, घर के पास में ही साइकिल का पंचर बनाने वाले मिस्त्री की दुकान है।
मणिपुर में एक बार फिर भड़की हिंसा, जिरीबाम जिलें में पांच लोगों की हुई मौत
मणिपुर। एक बार फिर हिंसा की घटनाएं देखने को मिल रही है। बीते दिन जिरीबाम जिलें में पांच लोगों की हिंसा में मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति की सोते समय हत्या कर दी गई। इस बीच पुलिस ने बताया कि कुछ बदमाशों ने इंफाल पूर्वी जिले में मणिपुर राइफल्स की दो बटालियनों के शस्त्रागार से हथियार लूटने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले और खाली राउंड फायर करके भीड़ को तितर-बितर कर दिया।
रूस-यूक्रेन जंग के समाधान में भारत की भूमिका पर बड़ा बयान, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का चीन और भारत को लेकर सुझाव
नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन संघर्ष के समाधान में भारत की संभावित भूमिका को लेकर अब इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने बड़ा बयान दिया है। शनिवार को मेलोनी ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष को सुलझाने में भारत और चीन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। ‘फ्रांस 24’ की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात के बाद मेलोनी ने एक सम्मेलन के दौरान कहा, "मुझे लगता है कि इस संघर्ष के समाधान में चीन और भारत की भूमिका होनी चाहिए। यह सोचना गलत होगा कि यूक्रेन को अकेला छोड़कर इस समस्या का हल निकाला जा सकता है।"
नये डीएम बोले, एक भी बच्चा भिक्षावृत्ति करता न दिखे
’’भिक्षा नही, शिक्षा है जरूरी’’ -डीएम
छह मोबाइल एजुकेशन वाहन से भिक्षावृत्ति में लगे बच्चों को मिलेगी शिक्षा
देहरादून। बच्चों को इन्टेंसिव केयर सेन्टर में विधिवत् प्रवेश दिलाते हुए पाश्चात्य स्कूलों की भांति अनुकूल महौल में शिक्षा मुहैया कराई जाएगी। पेट्रोलिंग वाहनों के माध्यम से रेस्क्यू अभियान चलाकर भिक्षावृत्ति की चेन को तोड़ेंगे।
भिक्षावृति पर रोकने हेतु मोबाइल यूनिट बढाई जाएगी। नये डीएम सविन बंसल ने यह बात कहकर अधिकारी व कर्मियों को भिक्षावृत्ति के खिलाफ संदेश देने में देरी नहीं की।
- Read more about नये डीएम बोले, एक भी बच्चा भिक्षावृत्ति करता न दिखे
- Log in or register to post comments