उत्तराखंड
प्रदेश में डेमोग्रेफी चेंज, धर्मान्तरण, लव जिहाद प्रकरणों पर जल्द होगी कार्रवाई- सीएम धामी
सीएम धामी ने पुलिस मुख्यालय से संचालित महिला सुरक्षा हेल्पलाइन की ली जानकारी
देहरादून। सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में डेमोग्रेफी चेंज, धर्मान्तरण, लव जिहाद प्रकरणों पर जल्द कार्रवाई होगी। हरिद्वार में सोना डकैती के बाद कानून व्यवस्था का जायजा लेने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस मुख्यालय से संचालित महिला सुरक्षा हेल्पलाइन और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली।
महाराज ने जनपद को दी 28 करोड़ 57 लाख 63 हजार योजनाओं की सौगात
केदारनाथ विधान सभा की 24 करोड़ 22 लाख, 96 हजार की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास तथा जनपद के रुद्रप्रयाग के अन्य विकास खंडों हेतु 4 करोड़, 34 लाख 67 हजार योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
जनपद के विकास कार्यों हेतु 9 योजनाओं का लोकार्पण एवं 11 योजनाओं का शिलान्यास किया गया
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को किया सम्मानित
कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने बुधवार को कोटद्वार के नगर निगम स्थित सभागार में महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की महिलाओं की सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में उठाए गए कदमों की सराहना की। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवम् क्षेत्रीय विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने समारोह में 119 स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित कर उन्हें आर्थिक सहायता के चेक वितरण किए।
प्रदेश के अति व्यस्त बाजारों का सरकार करेगी कायाकल्प, ये होगा फायदा
बन रही रि-डेवलपमेंट नीति
'विस्फोट' से सामने आई रितेश देशमुख और फरदीन खान की पहली झलक, रिलीज तारीख भी जारी
काफी समय से फिल्म विस्फोट चर्चा में है। कांटे जैसी कई सफल फिल्में बना चुके निर्देशक संजय गुप्ता ने इस फिल्म को टी-सीरीज के साथ मिलकर बनाया है। फिल्म इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि इसमें अभिनेता फरदीन खान और रितेश देशमुख साथ दिखने वाले हैं।खबरें थीं कि विस्फोट सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी, लेकिन यह कब और किस प्लेटफॉर्म पर आगएी, इसकी जानकारी नहीं मिली थी।अब खुद फिल्म के कलाकारों ने रिलीज का ऐलान कर दिया है।
भारतीय पैरा-शटलर नितेश कुमार ने पेरिस 2024 पैरालंपिक में रचा इतिहास, जीता स्वर्ण पदक
नई दिल्ली। भारतीय पैरा-शटलर नितेश कुमार ने पेरिस 2024 पैरालंपिक में पुरुष एकल एसएल3 श्रेणी में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। 29 वर्षीय नितेश यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहते हुए शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मैच में नितेश ने कड़ी टक्कर देते हुए ब्रिटेन के डेनियल बेथेल को 21-14, 18-21, 23-21 से हराया। इससे पहले निशानेबाज अवनी लेखरा ने भी स्वर्ण पदक जीता था, जिससे भारत को 2024 पैरालंपिक खेलों में दूसरा स्वर्ण पदक मिला है।
आरजी कर मेडिकल कॉलेज- कोर्ट में पेशी पर लाये गए पूर्व प्रिंसिपल को फांसी देने की उठी मांग
भीड़ में से एक व्यक्ति ने की थप्पड़ मारने की कोशिश
सुरक्षा बलों ने भीड़ को किया काबू
8 दिन की CBI कस्टडी में भेजे गये पूर्व प्रिंसिपल व अन्य 3
कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को भीड़ में से एक व्यक्ति ने थप्पड़ मारने की कोशिश की। घटना मंगलवार (3 सितंबर) की है। जब CBI घोष को अलीपुर कोर्ट में पेशी पर लाई थी।
महाराज ने पंचायत संगठन के आरोपों को किया खारिज
कहा झूठ बोल रहे हैं पंचायत संगठन के संयोजक
देहरादून। प्रदेश के पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन द्वारा नौ सितंबर को उनके सरकारी आवास घेराव को राजनीति से प्रेरित बताते हुए संगठन के प्रदेश संयोजक पर आरोप लगाया है कि वह उनके विरुद्ध झूठा और भ्रामक प्रचार कर गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
- Read more about महाराज ने पंचायत संगठन के आरोपों को किया खारिज
- Log in or register to post comments
हार्ट अटैक आने पर जोर-जोर से खांसने से बच सकती है जान, क्या वाकई इसमें है कोई हकीकत?
हार्ट अटैक अक्सर जानलेवा साबित होता है. हार्ट अटैक आने पर डॉक्टर मरीज को फर्स्ट एड देने के साथ साथ तुरंत अस्पताल ले जाने की सलाह देते हैं। देखा जाए तो सीपीआर और फर्स्ट एड के जरिए मौके पर मरीज को थोड़ी राहत मिल सकती है लेकिन उसे अस्पताल ले जाना जरूरी हो जाता है. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें कहा जा रहा है कि हार्ट अटैक आने पर मरीज जोर जोर से खांस कर अपनी जान बचा सकता है।
कृषि मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज होगा या नहीं ? यहां जानिए पूरा मामला
कोर्ट ने की 19 अक्टूबर की तिथि नियत
अधिवक्ता विकेश नेगी ने लगाया था मंत्री पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप