Skip to main content

उत्तराखंड

पूर्व आईएएस सुशील कुमार बने राज्य निर्वाचन आयुक्त

पूर्व आईएएस सुशील कुमार बने राज्य निर्वाचन आयुक्त

देखें, नये राज्य निर्वाचन आयुक्त की ताजपोशी का आदेश

देहरादून। धामी सरकार ने लम्बे समय से रिक्त चल रहे राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर रिटायर्ड आईएएस सुशील कुमार की ताजपोशी कर दी गयी है।

कुछ दिन पूर्व प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में कहा था कि जल्द ही राज्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति कर दी जाएगी।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लौटाया समूह-ग के 5000 रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लौटाया समूह-ग के 5000 रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रदेश में समूह-ग के 5000 रिक्त पदों पर भर्ती के प्रस्ताव विभागों को लौटा दिए हैं। आयोग ने इनमें कुछ बदलाव करने को कहा है। आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि विभिन्न विभागों से करीब 5000 पदों पर भर्तियों के प्रस्ताव आए हैं।

इन सभी को संबंधित विभागों को लौटाने की प्रमुख वजह ये है कि आंदोलनकारी आरक्षण के लिए निर्धारण दोबारा करना होगा। कई विभागों के प्रस्ताव में कमियां हैं, अब उन्हें दूर करने के बाद आयोग विज्ञप्तियां जारी करेगा।

इन प्रमुख भर्तियों के प्रस्ताव लौटाए

 

थलपति विजय की 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' को मिला यू/ए सर्टिफिकेट   

थलपति विजय की 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' को मिला यू/ए सर्टिफिकेट   

थलपति विजय की आगामी फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. वेंकट प्रभु की निर्देशित फिल्म ने पहले ही अपने ट्रेलर से ही चर्चा बटोर ली है. फैंस और दर्शक फिल्म की रिलीज को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. वहीं, मेकर्स ने फैंस के एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है।

मेकर्स की ओर से ताजा अपडेट सामने आया है. मेकर्स ने फैंस को खुशखबरी देते हुए बताया है कि विजय स्टारर द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन की ओर से यू/ए सर्टिफिकेट मिला है।

केन्द्रीय मंत्रीमंडल ने निजी एफएम रेडियो विस्तार के लिए 234 नए शहरों में 730 चैनलों की नीलामी को दी मंजूरी

केन्द्रीय मंत्रीमंडल ने निजी एफएम रेडियो विस्तार के लिए 234 नए शहरों में 730 चैनलों की नीलामी को दी मंजूरी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने निजी एफएम रेडियो चरण-3 नीति के तहत 234 नए शहरों में 730 चैनलों की नीलामी को मंजूरी दे दी है। इस नीलामी का अनुमानित आरक्षित मूल्य 784.87 करोड़ रुपये रखा गया है, और यह नीलामी तीसरे बैच के लिए आरोही (बढ़ती हुई बोली) ई-नीलामी के माध्यम से की जाएगी।

शहरों और कस्बों की राज्यवार सूची, और नए चैनलों की संख्या को इस नीलामी के लिए स्वीकृत किया गया है, जिसे अनुलग्नक के रूप में संलग्न किया गया है।

ऑनलाइन पासपोर्ट पोर्टल पर अगले पांच दिनों तक नहीं होगा कोई काम, इस वजह से हुआ बंद 

ऑनलाइन पासपोर्ट पोर्टल पर अगले पांच दिनों तक नहीं होगा कोई काम, इस वजह से हुआ बंद 

सभी अपॉइंटमेंट फिर से किए जाएंगे शेड्यूल 

नई दिल्ली। ऑनलाइन पासपोर्ट पोर्टल पर अगले पांच दिनों तक कोई काम नहीं होगा। इस दौरान जारी किए गए सभी अपॉइंटमेंट फिर से शेड्यूल किए जाएंगे। सरकार ने कहा कि पासपोर्ट आवेदनों के लिए ऑनलाइन पोर्टल रखरखाव प्रकिया की वजह से अगले पांच दिनों के लिए बंद रहेगा। इस दौरान कोई नया अपॉइंटमेंट शेड्यूल नहीं किया जा सकेगा। इसके साथ ही पहले से बुक किया गया अपॉइंटमेंट फिर से शेड्यूल किया जाएगा।

डेंटल प्रॉब्लम से परेशान हैं? तो इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, हो सकता है कैंसर

डेंटल प्रॉब्लम से परेशान हैं? तो इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, हो सकता है कैंसर

दांतों से जुड़ी समस्याएं कई लोगों के लिए एक आम परेशानी है। लेकिन कई बार यह गंभीर बीमारी के शुरुआती संकेत हो सकते हैं. मुंह, होंठ, जीभ और गले को प्रभावित करने वाले ओरल कैंसर को अक्सर कम गंभीर दांतों की समस्या समझ लिया जाता है। शुरुआती पहचान बहुत ज़रूरी है, इसलिए चेतावनी के संकेतों के बारे में पता होना काफ़ी फ़ायदेमंद हो सकता है. यहाँ ओरल कैंसर के पांच चेतावनी संकेत दिए गए हैं जिन्हें आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का आम आदमी के प्रति प्यार, DTC बस में यात्रा कर जानी समस्याएं

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का आम आदमी के प्रति प्यार, DTC बस में यात्रा कर जानी समस्याएं

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आम जनता के प्रति अलग अंदाज और प्यार हमेशा से देखने को मिला है। उन्होंने दिल्ली की डीटीसी बस में यात्रा कर एक बार फिर यह साबित किया।

राहुल गांधी ने कपड़ों के लिए मशहूर सरोजिनी नगर बस डिपो से डीटीसी बस में सफर किया। इस दौरान उन्होंने बस के ड्राइवर, कंडक्टर और मार्शल से मुलाकात की और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बस कर्मियों को हिम्मत नहीं हारने की भी सलाह दी।

घर लौट रहीं दो युवतियों का रास्ता रोककर किया छेड़छाड़ का प्रयास, वीडियो प्रसारित होते ही आरोपियों की हुई गिरफ्तारी 

घर लौट रहीं दो युवतियों का रास्ता रोककर किया छेड़छाड़ का प्रयास, वीडियो प्रसारित होते ही आरोपियों की हुई गिरफ्तारी 

पांचों आरोपियों के दोनों वाहनों को किया गया सीज 

एक आरोपी युवक है नाबालिग 

हल्द्वानी।  फिल्म देखकर देर रात घर लौट रहीं दो युवतियों को कार सवार अराजक तत्वों ने करीब एक घंटे तक परेशान किया। अपने दोनों वाहन स्कूटी के आगे लगाकर उनका रास्ता भी रोका। कार को स्कूटी के आगे लगाकर छेड़छाड़ का प्रयास किया। उधर दोनों युवतियों ने इसका वीडियो भी बनाया है और एक्स पर शेयर भी किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर दोनों वाहनों को सीज कर दिया है। इसमें से एक आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है।

प्रदेश के तीन जनपदों में बारिश के तीव्र दौर के साथ आकाशीय बिजली चमकने का अलर्ट जारी 

प्रदेश के तीन जनपदों में बारिश के तीव्र दौर के साथ आकाशीय बिजली चमकने का अलर्ट जारी 

देहरादून। राज्य के तीन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं बारिश के तीव्र दौर होने की संभावना जताई गई है। जबकि चार जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी और बागेश्वर जिलों में बृहस्पतिवार को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। येलो अलर्ट के तहत तीनों जनपदों में बारिश के तीव्र दौर होने के साथ ही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

↑