उत्तराखंड
कानूनी सिद्धांत सभी अपराधों पर लागू
सुप्रीम कोर्ट ने कड़े आतंकवाद विरोधी कानून के तहत आरोपी को जमानत देते हुए कड़ी टिप्पणी की है। शीर्ष अदालत ने कहा है कि जमानत नियम है-जेल अपवाद है, और यह कानूनी सिद्धांत सभी अपराधों पर लागू होता है। गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) जैसे विशेष कानूनों के तहत दर्ज अपराधों में भी यह लागू होता है। पीठ ने कहा कि यदि अदालतें उचित मामले में जमानत देने से इंकार करना शुरू कर देंगी तो यह मौलिक अधिकारों का उल्लंघन होगा। बेशक, अभियोजन के आरोप बहुत गंभीर हो सकते हैं, लेकिन कानून के अनुसार जमानत के मामले पर विचार करना अदालत का कर्त्तव्य है। जलालुद्दीन खान पर प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के कथित
- Read more about कानूनी सिद्धांत सभी अपराधों पर लागू
- Log in or register to post comments
विजिलेंस ने आरटीओ क्लर्क को रिश्वत लेते दबोचा
कोटद्वार में तैनात वरिष्ठ सहायक ने तीन हजार की ली थी रिश्वत
कोटद्वार। विजिलेंस ने कोटद्वार आरटीओ कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक महेन्द्र सिंह को तीन हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गुरुवार को महेन्द्र सिंह,आर.टी.ओ. कार्यालय कोटद्वार को शिकायतकर्ता से चालानी रसीद काटने की एवज में तीन हजार रिश्वत ग्रहण करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया ।
अभियुक्त के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल- अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है ।
- Read more about विजिलेंस ने आरटीओ क्लर्क को रिश्वत लेते दबोचा
- Log in or register to post comments
उत्तराखण्ड कांग्रेस का ईडी व सीबीआई के दुरुपयोग पर जोरदार प्रदर्शन
दून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी कार्यालय का घेराव किया, गिरफ्तारी दी
देहरादून। केन्द्र की मोदी सरकार पर अपने पूंजीपति साथी अडानी को संरक्षण दिये जाने एवं विपक्षी दल के नेताओं के खिलाफ केन्द्रीय जांच एजेंसियों (ईडी, सीबीआई, आइटी, आदि) का लगातार दुरूपयोग किये जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा आज पूरे देश में धरना-प्रदर्शन आयोजित किये गये।
दुनियाभर में एमपॉक्स वायरस के मामलों में तेजी से भारत समेत कई देशों की बढ़ी चिंता
नई दिल्ली। दुनियाभर में एमपॉक्स यानी मंकीपॉक्स वायरस के मामलों में आई तेजी ने भारत समेत कई देशों की टेंशन बढ़ा दी है। एमपॉक्स वायरस पड़ोसी देश पाकिस्तान तक पहुंच चुका है, वहीं भारत सरकार ने भी इसे लेकर अलर्ट जारी किया है और कई तरह के जरूरी कदम उठाए गए हैं। इस बीच एमपॉक्स वायरस के खतरे को लेकर लोगों में काफी डर भी फैल गया है, ऐसा भी दावा किया जा रहा है कि यह कोरोना वायरस महामारी जितना ही खतरनाक और जानलेवा हो सकता है। एमपॉक्स वायरस के खौफ ने एक बार फिर लोगों के मन में कोविड जैसा डर बैठा दिया है। हालांकि, इसको लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एक शोध किया और उससे जो नतीजे सा
पीएम मोदी ने पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क से की मुलाकात, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर हुई चर्चा
पीएम मोदी ने वारसॉ में गुड महाराजा मेमोरियल में की श्रद्धांजलि अर्पित
पीएम मोदी कल युद्ध में झुलस रहे यूक्रेन का करेंगे दौरा
उत्तराखंड को मिलेगा एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की दरों में वृद्धि का लाभ- महाराज
आपदा से क्षतिग्रस्त परिसम्पत्तियों की मरम्मत और जन सामान्य की परेशानियों को दूर करने में मिलेगी मदद
कोलकाता डॉक्टर हत्याकांड में पूर्व प्रिंसिपल का होगा लाई डिटेक्टर टेस्ट
कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में सीआईएसएफ (CISF) कर्मियों की एक टीम पहुंची। इससे एक दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने इस स्थान पर केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया था। यह कदम 31 वर्षीय महिला ट्रेनी डॉक्टर के वीभत्स बलात्कार और हत्या के बाद देशभर में बड़े पैमाने पर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच उठाया गया है।
अनन्या पांडे की 'कॉल मी बे' का ट्रेलर जारी, 6 सितंबर को प्राइम वीडियो पर होगी स्ट्रीम
फिल्मों के बाद अब अनन्या पांडे ओटीटी पर कदम रखने जा रही हैं। वहीं कई स्टार किड्स को लॉन्च कर चुके करण जौहर ने उन्हें ये मौका दिया। फाइनली अमेजन प्राइम वीडियो ने अनन्या पांडे की नई सीरीज 'कॉल मी बे' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। धर्माटिक एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस कॉमेडी-ड्रामा में वीर दास,वरुण सूद, मुस्कान जाफरी, विहान समेत अन्य एक्टर्स नजर आएंगे।
मसूरी में भारी बारिश से जन- जीवन हुआ अस्त- व्यस्त, जगह- जगह भूस्खलन से आवाजाही ठप
कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
देहरादून। आज भी उत्तराखंड में माैसम खराब बना हुआ है। बागेश्वर में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, देहरादून, चमोली, नैनीताल, पिथाैरागढ़ में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं, मसूरी में भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश के बाद शहर में घना कोहरा छाया है। बारिश के बाद पिक्चर पैलेस में भारी भरकम पुश्ता ढह गया। जिससे कई घंटे बाद आवाजाही शुरू हुई। वहीं, किमाड़ी-मसूरी मार्ग पर भी भूस्खलन से कई जगह रास्ता बंद है।
खाली पेट ज्यादा पानी पीने से हो सकती है ये गंभीर समस्याएं, जानें एक्सपर्ट्स की राय
बहुत से लोग सुबह उठते ही खूब सारा पानी पीते हैं, क्योंकि इसे हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है. लेकिन क्या आपने सोचा है कि जरूरत से ज्यादा पानी पीना हानिकारक भी हो सकता है? खासकर अगर आप खाली पेट ज्यादा पानी पीते हैं, तो यह आपकी हेल्थ के लिए सही नहीं होता है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि सुबह पानी पीने की सही मात्रा क्या होनी चाहिए और ज्यादा पानी से क्या परेशानियां होती है।