उत्तराखंड
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम घोषित, शुभमन गिल को मिली कप्तानी
भारतीय टेस्ट टीम में नया चेहरा, सारांश जैन को पहली बार मिला मौका
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। 15 अगस्त से शुरू होने वाली इस सीरीज में टीम की कमान एक बार फिर शुभमन गिल संभालेंगे, जबकि अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है। इस बार टीम चयन में युवा ऑलराउंडर सारांश जैन को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल कर बड़ा मौका दिया गया है।
भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे कई जगह बाधित, बोल्डर और मलबा गिरने से रुकी आवाजाही
राहत कार्य जारी
रुद्रप्रयाग। लगातार हो रही बारिश का असर केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भी दिखाई देने लगा है। पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरने के कारण केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर बाधित हो गया। मार्ग बंद होने से यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हुई, जबकि सड़क खोलने के लिए विभाग की टीमें मशीनों के साथ राहत कार्य में जुट गई हैं।
भारी बारिश के बीच डीएम मैदान में, क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द बहाल करने के निर्देश
देहरादून। जिले में देर रात से हो रही लगातार भारी बारिश के बीच जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान सुबह से ही फील्ड में उतरकर बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। सबसे पहले उन्होंने नंदा की चौकी स्थित क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को तीन घंटे के भीतर मार्ग बहाल करने के निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी सोडा सरोली पहुंचे, जहां वर्षा से क्षतिग्रस्त पीएमजीएसवाई सड़क को तत्काल खोलने के आदेश दिए गए।
करोड़ों की लागत से बना नंदा की चौकी का नया पुल धंसा, प्रशासन ने रोकी आवाजाही
देहरादून। मानसून की पहली बारिश ने नंदा की चौकी क्षेत्र में बने नए पुल की मजबूती पर सवाल खड़े कर दिए हैं। करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुल का एक हिस्सा धंसने से सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया, जिसके बाद एहतियातन पुल पर यातायात रोक दिया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है और निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील
देहरादून - मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ अपना अभियान लगातार जारी रखते हुए देहरादून और ऋषिकेश में दो स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की। बिना स्वीकृत मानचित्र और आवश्यक अनुमति के किए जा रहे निर्माणों पर कार्रवाई करते हुए प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
बेटे की गेमिंग लत से परिवार बदहाल, मां ने लगाई आर्थिक मदद की गुहार
बेटे की प्रताड़ना से परेशान बुजुर्ग पिता, डीएम ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
सेंट्रल पार्क रेजिडेंसी के पास खतरे पर डीएम सख्त, बिल्डर पर कार्रवाई और सुरक्षात्मक कार्य के आदेश
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
सोमेश्वर/अल्मोड़ा। ग्राम सभा गल्ली बस्यूरा स्थित श्री गोलू देव एवं श्री हरज्यू देव मंदिर में आयोजित 11 दिवसीय बैसी (जागर) धार्मिक अनुष्ठान में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या शामिल हुईं। इसके बाद उन्होंने गांव कुंवाली कोरेधार स्थित गोलज्यू देवता मंदिर में आयोजित 22 दिवसीय बैसी कार्यक्रम में भी सहभागिता की।
मंदिर प्रांगण में रेखा आर्या ने न्याय के देवता भगवान गोलू देव और श्री हरज्यू देव के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित भी किया।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज राजपुर निवासी अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राईफलमैन मनोज राणा की स्मृति में ₹ 27.00 लाख की लागत से शहीद द्वार का शिलान्यास भी किया।
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री
देहरादून में बन रही देश की पांचवीं साइंस सिटी का प्रदेशभर के स्कूली बच्चों को कराया जाएगा भ्रमण
पायनियर समाचार पत्र समूह एवं यूकॉस्ट के तत्वावधान में आई.आर.डी.टी. सभागार में आयोजित "Mainstreaming Science, Technology and Innovation for a Prosperous Uttarakhand" कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग
देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
बरामद 1.521 किलोग्राम कैटामाइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 लाख रुपये
देहरादून। उत्तराखंड में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राज्य एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और सेलाकुई थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.521 किलोग्राम कैटामाइन बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।