उत्तराखंड
रोजाना दूध में मखाना मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ
Healthy Drink: अगर आप अपने शरीर को मजबूत, ऊर्जावान और स्वस्थ रखना चाहते हैं तो रोजाना की दिनचर्या में कुछ आसान और प्राकृतिक चीजें शामिल करना काफी फायदेमंद हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार कई बार शरीर को जरूरी पोषण महंगे सप्लीमेंट से नहीं, बल्कि साधारण घरेलू खाद्य पदार्थों से भी मिल सकता है। ऐसे ही एक पोषक विकल्प के रूप में दूध और मखाने का सेवन काफी लाभकारी माना जाता है।
हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, यात्रा की तैयारियां शुरू
देहरादून। श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव आनंद बर्धन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर बिंद्रा ने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि श्री हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 23 मई को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे।
पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री ने कूड़ा निस्तारण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
देहरादून- सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देश के प्रथम सीडीएस स्व. जनरल बिपिन रावत की जयंती के अवसर पर देहरादून के कनक चौक स्थित जनरल बिपिन रावत पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
फिल्म और फैशन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। जाने-माने हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन हो गया है। उनके अचानक निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक का माहौल है। कई फिल्मी सितारों और करीबी साथियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके साथ बिताए पलों को याद किया।
अभिनेता वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर उनके साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि मार्से बेहद सरल स्वभाव और अच्छे दिल के इंसान थे और उनके साथ काम करना हमेशा यादगार रहा।
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड
देहरादून- उत्तराखंड में मार्च के तीसरे सप्ताह की शुरुआत मौसम के अचानक बदले मिजाज के साथ हुई। रविवार को राजधानी Dehradun समेत कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और ठंड का असर फिर से महसूस होने लगा। दिनभर बादल छाए रहने के बाद शाम के समय बारिश का दौर तेज हो गया, जिसके चलते मौसम पूरी तरह बदल गया।
कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया गहरा शोक
नई दिल्ली- ओडिशा के कटक शहर में सोमवार को एक बड़ा हादसा सामने आया, जब एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में अचानक आग लग गई। आग लगने से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य लोग झुलसकर घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के साथ ही मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया।
बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता: चुग
आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप राज्य का निर्माण कर रहे हैं धामी: गौतम
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण
देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ भारती की सेवा में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले जनरल बिपिन रावत अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे।
दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया उद्घाटन
देहरादून- दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में आठ से अधिक देशों के 100 से ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
डालनवाला स्थित शांति टेनिस अकैडमी में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास की भावना विकसित करता है तथा युवाओं को नई दिशा देता है।
- Read more about दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू
- Log in or register to post comments