उत्तराखंड
सुमात्रा में मूसलाधार बारिश का कहर, बाढ़–भूस्खलन से 10 की मौत, 2,000 से ज्यादा घर जलमग्न
राहत शिविर बनाए गए, लोगों से सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील
मेदान सुमात्रा। इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में लगातार हो रही तेज बारिश ने व्यापक तबाही मचा दी है। भारी बारिश से आई अचानक बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। प्रशासन के अनुसार पिछले सप्ताह से जारी मानसूनी बारिश के कारण कई नदियों के तटबंध टूट गए, जिससे हालात और बिगड़ गए।
चुनाव आयोग की अपील- नया वोट बनवाना हो या पता बदलना, एसआईआर से पहले निपटाएँ सारे काम
एसआईआर लागू होने के बाद सिर्फ आवेदन होंगे
देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया शुरू होने से पहले नागरिकों को अपने वोटर कार्ड से संबंधित सभी सुधार करने का अवसर मिला है। इस अवधि में आप नया वोट बनवा सकते हैं, पुराना नाम हटवा सकते हैं या पता बदलवा सकते हैं। जैसे ही एसआईआर लागू होगा, तत्काल सुधार की प्रक्रिया रुक जाएगी और केवल आवेदन दर्ज किए जा सकेंगे, जिनका निस्तारण बाद में किया जाएगा।
बिग बॉस 19 को मिला पहला फाइनलिस्ट, गौरव खन्ना ने मारी बाजी
बिग बॉस 19 अब अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर चुका है और फिनाले की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। घर में मौजूद प्रतियोगियों के बीच मुकाबला जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे रोमांच भी बढ़ता जा रहा है। इस समय घर में कुल आठ सदस्य बचे हैं, और इनमें से एक कंटेस्टेंट ने टिकट टू फिनाले टास्क जीतकर सीधे फिनाले में जगह पक्की कर ली है।
गौरव खन्ना पहुंचे फिनाले—टास्क में मारी बाजी
चारधाम यात्रा ने बनाया नया रिकॉर्ड, इस वर्ष 51 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
प्राकृतिक आपदाओं के बावजूद चारधाम यात्रा में भारी वृद्धि, पिछले वर्ष से 4.35 लाख अधिक श्रद्धालु पहुंचे इस साल
केदारनाथ में सर्वाधिक 17 लाख 68 हजार 795 तीर्थ यात्री पहुंचे
सीएम धामी ने ABVP के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण
मुख्यमंत्री बोले—युवाओं का अनुशासन और प्रतिबद्धता अधिवेशन को बनाएगा सफल
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्था, मंच, सुरक्षा, आवासीय प्रबंधन और आयोजन से जुड़ी अन्य तैयारियों का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री धामी ने ’बिल लाओ-इनाम पाओ’’ योजना के विजेताओं को वितरित किए पुरस्कार
सीएम धामी बोले—हर बिल प्रदेश के विकास में नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ’बिल लाओ-इनाम पाओ’’ योजना के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। एक सितंबर 2022 से 31 मार्च 2024 के बीच संचालित इस योजना के तहत कुल 1888 उपभोक्ताओं ने पुरस्कार जीते हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि योजना में प्रतिभाग करने वाले सभी लोगों ने राज्य के राजस्व संग्रहण को एक नई चेतना, एक नया दृष्टिकोण और एक नई ऊर्जा प्रदान की है।
डीएम ने किया पेंशन जागरूकता एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन
सुविधाओं का विस्तार-डीएम की प्रेरणा से कोषागार में पेंशनरों के लिए बना सुविधा हॉल, शौचालय, पार्किंग शेड और आरोहण सभागार
जिला प्लान से बना 25 लाख का ‘‘आरोहण’’ सभागार, डीएम ने किया लोकार्पण, पेंशनरों को मिलेगी आधुनिक सुविधा
कोषागार में तकनीकी सुदृढ़ीकरण के लिए डीएम ने मौके पर दी 10 नए कम्प्यूटर की मंजूरी
जनता संतुष्ट होगी तब मानेंगे योजना पूरी हुई- रेखा आर्या
सड़क में अधिग्रहीत जमीनों का मुआवजा तत्काल देने का निर्देश
गांव गांव जाकर घरों में पेयजल पहुंचाना प्रमाणित करें अधिकारी
सोमेश्वर उप जिला अस्पताल का जल्द से जल्द संचालन सुनिश्चित करें
कैबिनेट मंत्री ने की अधूरी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा
विधि विधान के साथ बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट
‘जय बदरीविशाल’ के नारों से गूंजा धाम
चमोली। शीतकालीन प्रवास के लिए बदरीनाथ धाम के कपाट मंगलवार दोपहर परंपरागत पूजा-अर्चना के बाद विधिवत रूप से बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के साथ ही बदरीनाथ धाम में छह माह की शीतकालीन व्यवस्थाएँ शुरू हो गई हैं। सुबह से ही हजारों श्रद्धालु इस शुभ घड़ी के साक्षी बनने के लिए धाम में उमड़ पड़े। मंदिर प्रांगण में गूंजते जयकारों और वेद-मंत्रों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
- Read more about विधि विधान के साथ बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट
- Log in or register to post comments
राम मंदिर में लहराया धर्मध्वज, पीएम मोदी हुए भावुक
धर्मध्वज फहरते ही राम नगरी में गूंजे ‘जय श्रीराम’ के नारे
अयोध्या। अयोध्या राम मंदिर में एतिहासिक क्षण सामने आया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बटन दबाते ही धर्मध्वज धीरे-धीरे मंदिर के मुख्य शिखर पर आरोहित हो गया। जैसे-जैसे केसरिया ध्वज ऊपर उठता गया, पूरा वातावरण ‘जय श्री राम’ के नारों से गूंज उठा। इस दौरान प्रधानमंत्री भावुक नजर आए और मंदिर परिसर में मौजूद साधु-संत भी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके। समारोह में देश-विदेश से आए लगभग आठ हजार श्रद्धालु उपस्थित रहे।
- Read more about राम मंदिर में लहराया धर्मध्वज, पीएम मोदी हुए भावुक
- Log in or register to post comments