उत्तराखंड
गुरु तेग बहादुर के 350वें बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने गुरुद्वारा साहिब में टेका मत्था
मुख्यमंत्री शबद कीर्तन में हुए शामिल, लंगर सेवा में भी निभाई सहभागिता; गुरु साहिब के संदेशों को बताया सदैव प्रेरणादायी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें बलिदान दिवस के अवसर पर गुरुद्वारा साहिब, रेसकोर्स (देहरादून) पहुंचे। मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका और शबद कीर्तन का श्रवण किया। इसके बाद गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री धामी ने संगत के बीच लंगर सेवा में भी सहभागिता की।
‘120 बहादुर’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार धीमी, फिल्म ने चार दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये
फरहान अख्तर स्टारर युद्ध पर आधारित फिल्म ‘120 बहादुर’ रिलीज़ के चौथे दिन भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए जूझती दिखाई दे रही है। सोमवार को फिल्म की कमाई केवल 1.40 करोड़ रुपये दर्ज की गई, जबकि रविवार को इसे 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन मिला था। शुरुआती चार दिनों में फिल्म की कुल कमाई 11.50 करोड़ रुपये तक पहुंची है, जो इसके शुरुआती ट्रेंड को कमजोर संकेत दे रही है।
बच्चों से उनका बचपन, शिक्षा छीनने वालों को बख्शा नहीं जाएगा- डीएम
बालश्रम पर जिला प्रशासन का प्रहार, 07 बालश्रमिक रेस्क्यू, 7 प्रतिष्ठानों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर जनपद में व्यापक बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर गठित टीमों द्वारा एक साथ सघन निरीक्षण एवं छापेमारी कार्रवाई की गई।
लगातार दूसरी बार विश्व विजेता बनी भारतीय महिला कबड्डी टीम, चीनी ताइपे को 35-28 से हराया
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने अपराजित रहकर जीता विश्व कप 2025 का ख़िताब
पीएम मोदी ने दी महिलाओं को बधाई
आज बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट
दस क्विंटल फूलों से सजाया गया बद्रीनाथ धाम
चमोली। बद्रीनाथ धाम के कपाट आज यानि मंगलवार दोपहर 2 बजकर 56 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने से एक दिन पहले सोमवार को पंच पूजाओं की श्रृंखला के अंतर्गत माता लक्ष्मी मंदिर में विशेष अनुष्ठानों के साथ कढ़ाई भोग अर्पित किया गया। बदरीनाथ के मुख्य पुजारी अमरनाथ नंबूदरी ने पारंपरिक रीति के अनुसार माता लक्ष्मी को शीतकालीन अवधि में बदरीनाथ गर्भगृह में विराजमान होने का आमंत्रण दिया।
- Read more about आज बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट
- Log in or register to post comments
अयोध्या में आज ऐतिहासिक उत्सव, पीएम मोदी फहराएंगे राम मंदिर के शिखर पर स्वर्णमय भगवा ध्वज
रामलला के दर्शन के बाद पीएम करेंगे ध्वजारोहण, सात हजार अतिथि बनेंगे साक्षी
अयोध्या। अयोध्या एक बार फिर ऐतिहासिक आध्यात्मिक उत्सव का केंद्र बनने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राम मंदिर के शिखर पर स्वर्णमय भगवा ध्वज फहराकर मंदिर निर्माण की पूर्णता का औपचारिक संदेश देंगे। निर्धारित शुभ मुहूर्त 11:58 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा, जो भगवान श्रीराम के जन्म नक्षत्र अभिजीत के विशेष योग से मेल खाता है। पूरे शहर में आध्यात्मिक माहौल, सुरक्षा व्यवस्था और सांस्कृतिक रंगों का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है।
गोपेश्वर में सहकारिता मेला 2025 का शुभारंभ, डॉ. धन सिंह रावत ने किया उद्घाटन
सीएम धामी ने ‘लोकल फॉर वोकल’ को बताया विकास की कुंजी
पीएमश्री स्कूलों में कम्प्यूटर लैब एवं पुस्तकालयों के स्थापना में तेजी लायी जाए- मुख्य सचिव
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने एक माह के भीतर सभी लैब चालू करने और पुस्तकालयों हेतु तुरंत बजट जारी करने को कहा
देहरादून। पीएमश्री स्कूलों में कम्प्यूटर लैब एवं पुस्तकालयों के स्थापना में तेजी लायी जाए। कम्प्यूटर लैब अगले एक माह में स्थापित की जाए। यह निर्देश मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में पीएमश्री स्कूलों की समीक्षा के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में पुस्तकालयों के लिए शीघ्र बजट आवंटित किया जाए।
बिग बॉस 19 में बड़ा झटका: कुनिका सदानंद हुई शो से बाहर
Bigg Boss Season 19 Update: बिग बॉस 19 अपने फाइनल की ओर तेजी से बढ़ रहा है और हर बीतते एपिसोड के साथ माहौल और भी तनावपूर्ण होता जा रहा है। वीकएंड का वार में एक और बड़ा मोड़ आया, जब शो से एक कंटेस्टेंट को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। नौ खिलाड़ियों वाली यह रेस अब केवल आठ प्रतियोगियों तक सिमट गई है।
कुनिका सदानंद की बिग बॉस यात्रा हुई खत्म
- Read more about बिग बॉस 19 में बड़ा झटका: कुनिका सदानंद हुई शो से बाहर
- Log in or register to post comments
कार्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व में हाथी सफारी को मिली हरी झंडी
भारतीयों के लिए 1000 और विदेशियों के लिए 3000 रुपये रहेगा शुल्क
देहरादून। उत्तराखंड के दो प्रमुख अभयारण्यों—काॅर्बेट टाइगर रिजर्व और राजाजी टाइगर रिजर्व—में अब पर्यटक हाथी पर बैठकर जंगल की रोमांचक सैर का आनंद ले सकेंगे। लंबे समय से प्रतीक्षित इस अनुमति के लिए वन विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। दोनों रिजर्व के चयनित जोनों में सुबह-शाम हाथी सफारी संचालित की जाएगी।
इन जोनों में मिलेगी हाथी सफारी की सुविधा