Skip to main content

उत्तराखंड

चौ तिएन-चेन को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुँचे लक्ष्य सेन

चौ तिएन-चेन को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुँचे लक्ष्य सेन

खिताब की दहलीज पर लक्ष्य सेन, अब तानाका या लिन से होगा रोमांचक फाइनल मुकाबला

नई दिल्ली। भारत के उभरते बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 में दमदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष एकल के फाइनल में कदम रख दिया है। शनिवार को हुए रोमांचक सेमीफाइनल में लक्ष्य ने दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी और टूर्नामेंट के दूसरे वरीय चौ तिएन-चेन को कड़े मुकाबले में 17-21, 24-22, 21-16 से मात देकर अपनी प्रतिभा और मानसिक मजबूती का शानदार परिचय दिया। करीब 86 मिनट तक चले इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी का जुझारूपन साफ झलकता रहा।

सीएम धामी ने ‘उत्तराखंड राज्य का नवीन राजनीतिक इतिहास’ पुस्तक का किया विमोचन

सीएम धामी ने ‘उत्तराखंड राज्य का नवीन राजनीतिक इतिहास’ पुस्तक का किया विमोचन

उत्तराखंड राज्य के राजनीतिक, प्रशासनिक एवं क्रमिक विकास की संपूर्ण और प्रामाणिक दस्तावेज़ी यात्रा को प्रस्तुत करती है यह पुस्तक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रतिष्ठित लेखक जय सिंह रावत द्वारा लिखित पुस्तक “उत्तराखंड राज्य का नवीन राजनीतिक इतिहास” का विमोचन किया। यह पुस्तक उत्तराखंड राज्य के राजनीतिक, प्रशासनिक एवं क्रमिक विकास की संपूर्ण और प्रामाणिक दस्तावेज़ी यात्रा को प्रस्तुत करती है।

श्रीनगर में ‘सरदार@150 एकता मार्च’ का आयोजन

श्रीनगर में ‘सरदार@150 एकता मार्च’ का आयोजन

धन सिंह रावत सहित विद्यार्थियों और नागरिकों ने राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश

श्रीनगर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में NIT कैंपस से गोला बाजार श्रीनगर तक ‘सरदार@150 एकता मार्च’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। मार्च राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और विकसित भारत के संकल्प को समर्पित रहा।

‘120 बहादुर’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, ओपनिंग डे पर किया इतना कलेक्शन

‘120 बहादुर’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, ओपनिंग डे पर किया इतना कलेक्शन

फरहान अख्तर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘120 बहादुर’ 21 नवंबर को सिनेमाघरों में उतर चुकी है। वास्तविक घटनाओं पर आधारित इस युद्ध फिल्म को रिलीज के पहले दिन में दर्शकों से अपेक्षित उत्साह नहीं मिल पाया है।

बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत

रिलीज के पहले दिन ‘120 बहादुर’ ने लगभग 2.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। करीब 100 करोड़ रुपये के बजट वाली इस फिल्म से बड़े स्तर की ओपनिंग की उम्मीद की जा रही थी, ऐसे में वीकेंड इसकी असली परीक्षा साबित होगा।

फिल्म की कहानी

6 दिसंबर को रखेंगे बाबरी मस्जिद की नींव, टीएमसी विधायक के बयान से मचा सियासी बवाल

6 दिसंबर को रखेंगे बाबरी मस्जिद की नींव, टीएमसी विधायक के बयान से मचा सियासी बवाल

बाबरी मस्जिद की नींव रखने के दावे पर भाजपा ने लगाया तुष्टिकरण का आरोप

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है। टीएमसी के एक विधायक द्वारा मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद की नींव रखने का दावा सामने आने के बाद प्रदेश में सियासी टकराव तेज हो गया है। विधायक की घोषणा के बाद भाजपा ने तीखी आपत्ति जताते हुए इसे तुष्टिकरण की राजनीति करार दिया है।

अधिवक्ताओं की मांगों पर सीएम धामी का आश्वासन

अधिवक्ताओं की मांगों पर सीएम धामी का आश्वासन

नए एवं पुराने जिला न्यायालय परिसरों में चैंबर निर्माण को लेकर संयुक्त समिति गठित करने की घोषणा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बार एसोसिएशन देहरादून की संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद शर्मा तथा बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने भेंट की। आंदोलन कर रहे वकीलों के प्रतिनिधिमंडल ने नए जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं हेतु आवंटित भूमि तथा पुराने जिला जज परिसर की भूमि अधिवक्ताओं के पक्ष में आबंटित करने के साथ ही दोनों स्थानों पर अधिवक्ताओं के चैंबरों के निर्माण की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

हर प्रदेशवासी तक विकास की धारा पहुंचाना है लक्ष्य- रेखा आर्या

हर प्रदेशवासी तक विकास की धारा पहुंचाना है लक्ष्य- रेखा आर्या

सोमेश्वर/अल्मोड़ा। प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने ताकुला मंडल के गांव चुराड़ी और जाखसौड़ा में आयोजित जन मिलन कार्यक्रमों में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के लिए तत्काल निर्देश दिए। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में विकास के लिए प्रतिबद्ध है। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और ग्रामीण बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा ताकि आत्मनिर्भर उत्तराखंड का लक्ष्य साकार हो सके।

एमडीडीए की अवैध निर्माणों पर सीलिंग और प्लॉटिंग स्थलों पर ध्वस्तीकरण की बड़ी कार्रवाई

एमडीडीए की अवैध निर्माणों पर सीलिंग और प्लॉटिंग स्थलों पर ध्वस्तीकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले - अवैध निर्माण या अवैध प्लॉटिंग नहीं की जाएगी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त

नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई तय - मोहन सिंह बर्निया

उत्तराखंड में एक वर्ष तक नहीं बढ़ेगी वाहन फिटनेस फीस

उत्तराखंड में एक वर्ष तक नहीं बढ़ेगी वाहन फिटनेस फीस

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य सरकार ने उत्तराखंड के वाहन स्वामियों को महत्वपूर्ण राहत प्रदान करते हुए पुराने (15 वर्ष) कमर्शियल वाहनों की फिटनेस फीस में वृद्धि को आगामी 01 जुलाई 2026 तक स्थगित कर दिया है। इस संबंध में परिवहन विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना सचिव परिवहन बृजेश कुमार संत द्वारा जारी की गई।

‘सिल्वर एलीफेंट अवार्ड’ से सम्मानित होंगे कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत

‘सिल्वर एलीफेंट अवार्ड’ से सम्मानित होंगे कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत

भारत स्काउट्स एंड गाइड का सबसे बड़ा सम्मान है ‘सिल्वर एलीफेंट अवार्ड’

आगामी 26 नवम्बर को उत्तर प्रदेश राजभवन में दिया जायेगा सम्माान

↑