उत्तराखंड
अल्मोड़ा के स्कूल परिसर से 161 जिलेटिन रॉड बरामद, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
अल्मोड़ा- जिले के सल्ट क्षेत्र में स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डभरा के परिसर में बड़ी मात्रा में संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्कूल परिसर की झाड़ियों से 161 जिलेटिन जैसी विस्फोटक रॉड बरामद होने के बाद पुलिस व सुरक्षा एजेंसियाँ सतर्क हो गईं और मामले को गंभीरता से जांचने में जुट गई हैं। घटना ने यह सवाल भी खड़ा कर दिया है कि क्या ये सामग्री किसी वैध निर्माण कार्य के लिए लाई गई थी या फिर इसे किसी असामान्य उद्देश्य से यहाँ रखा गया था।
मौलाना अरशद मदनी के बयान पर राजनीतिक घमासान, कांग्रेस–भाजपा आमने-सामने
नई दिल्ली- जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के हालिया बयान ने राष्ट्रीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। बयान सामने आते ही विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएँ देनी शुरू कर दीं। कांग्रेस की ओर से नेता उदित राज ने मदनी के रुख का समर्थन किया, जबकि भाजपा ने इसे आड़े हाथों लेते हुए तीखी आपत्ति जताई।
सोभिता ने नागा चैतन्य के जन्मदिन पर शेयर की रोमांटिक तस्वीर, सोशल मीडिया पर छाया कपल
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी में शामिल अभिनेत्रीं Sobhita Dhulipala और अभिनेता Naga Chaitanya एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आज अभिनेता के 39वें जन्मदिन पर सोभिता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दोनों की एक खूबसूरत और दिल छू लेने वाली तस्वीर साझा की, जिसे देखकर उनके फैंस खुशी से झूम उठे।
बैंकॉक में अमर का कमाल, 100 किमी दौड़ में बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
नई दिल्ली- भारतीय धावक अमर सिंह देवंदा ने बैंकॉक में आयोजित एशिया ओशिनिया 100 किमी अल्ट्रा रनिंग चैम्पियनशिप में देश का नाम रोशन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया हैं। उन्होंने 100 किमी की कठिन दौड़ को 6 घंटे 59 मिनट 37 सेकंड में पूरा कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड दर्ज किया। यह प्रतिष्ठित चैम्पियनशिप इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ अल्ट्रारनर्स के तत्वावधान में संपन्न हुई।
विकास कार्य सरकार की पहली प्रतिबद्धता : रेखा आर्या
सोमेश्वर। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा के ताकुला मंडल अंतर्गत झिझाड़, किरडा और नाईढौल गांवों में आयोजित जन मिलन कार्यक्रमों में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए कई घोषणाएं कीं।
- Read more about विकास कार्य सरकार की पहली प्रतिबद्धता : रेखा आर्या
- Log in or register to post comments
भाजपा अध्यक्ष से मिला उपनल संविदा कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल, भट्ट ने दिया मदद का भरोसा
कर्मचारी हमारे परिवार के सदस्य, सरकार एवं संगठन उनके हितों के लिए प्रतिबद्ध : भट्ट
मुलाकात में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने सीएम से शीघ्र वार्ता का दिया भरोसा
देहरादून । उपनल कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट से मुलाकात की, जिसमें राज्यसभा सांसद भट्ट ने विश्वास दिलाया हैं कि सरकार और पार्टी कर्मचारी हितों को लेकर पूर्णतया कटिबद्ध है, लिहाजा शीघ्र ही सभी समस्याओं का समाधान कर लिया जाएगा।
ई केवाईसी नहीं हुई तब भी मिलेगा राशन : रेखा आर्या
बायोमेट्रिक केवाईसी के अभाव में राशन वितरण न रोकने के दिए निर्देश
ई केवाईसी के लिए 30 नवंबर तक रखी गई है समय सीमा
देहरादून। अंगूठे के निशान स्कैन ना होने या फिर आंखों का रेटिना स्कैन ना होने के कारण अगर आपकी ई केवाईसी अभी तक नहीं हो पाई है तब भी चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। आपको आपका राशन मिलता रहेगा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या के निर्देश पर विभाग ने शनिवार को इससे संबंधित आदेश सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को दे दिए है।
- Read more about ई केवाईसी नहीं हुई तब भी मिलेगा राशन : रेखा आर्या
- Log in or register to post comments
आईआईटी रुड़की को मिला आधुनिक स्वास्थ्य निगरानी प्लेटफॉर्म, आरोग्यटेक का बड़ा योगदान
आईआईटी रुड़की के उप निदेशक प्रो. यू. पी. सिंह ने स्वास्थ्य निगरानी मंच का उद्घाटन किया
रुड़की। अमेरिका स्थित स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी स्टार्टअप आरोग्यटेक ने अपने प्रमुख स्वास्थ्य निगरानी मंच-जिसमें प्राण सहायता उपकरण और सहयोगी सॉफ्टवेयर अनुप्रयोग प्राण कम्पेनियन और प्राण गाइड शामिल हैं-को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की को दान करने की घोषणा की है। यह पहल डिजिटल स्वास्थ्य और चिकित्सा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अनुसंधान, नवाचार और छात्रों की भागीदारी को सशक्त बनाने का प्रयास करती है।
मुख्यमंत्री आवास में IAS अधिकारियों की अनौपचारिक बैठक, सीएम धामी बोले— “ये दशक उत्तराखंड का दशक”
प्रशासन को गति, पारदर्शिता और जन-केंद्रित कार्यशैली अपनाने पर मुख्यमंत्री का जोर
“यह नौकरी नहीं, समाज सेवा का संकल्प है”— IAS अधिकारियों को सीएम धामी का संदेश
169 दिव्यांगजनों को मुफ्त मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी बोले - यह केवल वितरण नहीं सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान परिसर में एलिम्को के माध्यम से आयोजित दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल (इलेक्ट्रिक) वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएफसी) की सीएसआर निधि से 169 दिव्यांगजनों को निशुल्क इलेक्ट्रिकमोटराइज्ड ट्राईसाइकिलें वितरित की गईं।
- Read more about 169 दिव्यांगजनों को मुफ्त मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित
- Log in or register to post comments