उत्तराखंड
उत्तराखंड को FICCI द्वारा आयोजित 'इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड 2025' में सर्वश्रेष्ठ उभरता राज्य का खिताब
खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री और प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
देहरादून। उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश को 'इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड 2025' में सर्वश्रेष्ठ राज्य (उभरता हुआ) का गौरव हासिल करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूरे उत्तराखंड को बधाई दी है। मंत्री रेखा आर्य ने इस उपलब्धि को प्रदेश के खेल विकास के प्रति समर्पण और खेलों के क्षेत्र में किए गए निरंतर प्रयासों का जीवंत प्रमाण बताया।
विकास और भाजपा एक दूसरे के पर्यायवाची- रेखा आर्या
बेह गागिल व बिमौला गांव में जन मिलन कार्यक्रम
सिंचाई योजना, सड़क निर्माण सुमित योजनाओं के लिए विधायक निधि देने की घोषणा
सोमेश्वर /अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के बेह गागिल गांव और बिमौला गांव में आयोजित जन मिलन कार्यक्रम में जनता की समस्याओं और आकांक्षाओं को सुना। उन्होंने सिंचाई योजना के विस्तार के लिए 90 लाख रुपए के अनुमोदन की जानकारी दी । चार योजनाओं के लिए उन्होंने विधायक निधि से धनराशि जारी करने की घोषणा की।
- Read more about विकास और भाजपा एक दूसरे के पर्यायवाची- रेखा आर्या
- Log in or register to post comments
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 5 दिसंबर को सिनेमाघरों मे दस्तक देगी फिल्म
Dhurandhar Trailer Release: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं। उनकी नई फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रिलीज हो गया है। दिल्ली में हुए विस्फोट की वजह से ट्रेलर लॉन्च टल गया था, लेकिन अब दर्शकों को वह झलक मिल गई है जिसकी उन्हें बेसब्री से प्रतीक्षा थी। ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है—कहानी कितनी दमदार है और रणवीर का अंदाज़ कितना आक्रामक? चलिए जानते हैं…
आईएसआई के मास्टरमाइंड के रूप में अर्जुन रामपाल की एंट्री
द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट विधि–विधान के साथ हुए बंद
इस वर्ष 22,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने किए द्वितीय केदार मद्महेश्वर मंदिर के दर्शन
उखीमठ/रुद्रप्रयाग। द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट मंगलवार सुबह शीतकालीन अवधि के लिए विधि–विधान के साथ बंद कर दिए गए। मार्गशीर्ष कृष्ण चतुर्दशी एवं स्वाति नक्षत्र के शुभ संयोग में संपन्न इस परंपरागत अनुष्ठान के दौरान साढ़े तीन सौ से अधिक श्रद्धालु, बीकेटीसी के अधिकारी–कर्मचारी, वन विभाग और स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। मंदिर परिसर को सोमवार रात से ही भव्य रूप से सजाया गया था।
दिल्ली की चार जिला अदालतों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
बम धमकी के बाद दिल्ली की अदालतों में कार्यवाही ठप, परिसर पूरी तरह खाली कराए गए
नई दिल्ली। दिल्ली की कई जिला अदालतों में मंगलवार को आए बम धमकी भरे ई-मेल ने पूरे न्यायिक तंत्र में हड़कंप मचा दिया। संदेश मिलते ही अदालत परिसरों को एहतियातन खाली करवा दिया गया और सुरक्षा बलों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए तलाशी अभियान शुरू कर दिया। अचानक बढ़ाई गई सुरक्षा ने पूरे शहर में चिंता का माहौल बना दिया।
अदालतों में अचानक हाई अलर्ट
सर्दियों में जुकाम से तुरंत राहत: तुलसी-अजवाइन की भाप है सबसे असरदार उपाय
Remedy For Instant Cold Relief: सर्दियों में ठंडी हवाओं के साथ गले में खिंचाव, नाक बहना और जुकाम जैसी परेशानियाँ अक्सर बढ़ जाती हैं। ऐसे समय में दवाइयों पर निर्भर होने के बजाय प्राकृतिक उपचार ज्यादा सुरक्षित और असरदार माने जाते हैं। इन्हीं में से एक है—तुलसी और अजवाइन के मिश्रित पानी की भाप, जो आयुर्वेद में लंबे समय से श्वसन संबंधी समस्याओं के लिए उपयोग की जाती रही है। इनके औषधीय गुण भाप के साथ शरीर में पहुंचकर जल्दी राहत दिलाते हैं और प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाते हैं।
सर्दी-जुकाम में तुरंत आराम देने वाला घरेलू उपाय
राजकीय मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग अधिकारियों के 587 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 दिसम्बर 2025
देहरादून। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग अधिकारियों के रिक्त 587 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने इसके लिये भर्ती विज्ञापन जारी कर अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। उक्त भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 दिसम्बर 2025 निर्धारित की है।
धामी सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़ा
DA बढ़ाकर 55% से 58% किया गया, नई दरें 1 जुलाई 2025 से होंगी लागू
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। धामी सरकार लगातार कर्मचारियों के हितों के प्रति गंभीर रही है, और उसी क्रम में सातवें पुनरीक्षित वेतनमान में वेतन आहरित कर रहे सार्वजनिक निकायों, उपक्रमों व स्वायत्तशासी संस्थाओं के अधिकारियों–कर्मचारियों के लिए DA को 55% से बढ़ाकर 58% किए जाने का निर्णय लिया गया है। नई दरें 1 जुलाई 2025 से लागू होंगी।
शिमला बाईपास क्षेत्र में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त और अवैध व्यावसायिक निर्माण सील
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देशों पर तेज की गई प्रवर्तन कार्यवाही, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जारी रहेगी इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई
फीफा वर्ल्डकप 2026- नॉर्वे ने इटली को हराकर 28 साल बाद की विश्व कप में एंट्री, हालंद बने हीरो
नॉर्वे ने इटली को 4-1 से हराकर रचा नया इतिहास
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में रोमांच और बड़ा उलटफेर देखने को मिला। यूरोप से लेकर अफ्रीका तक कई महत्वपूर्ण मुकाबलों ने विश्व कप क्वालिफिकेशन की तस्वीर बदल दी। नॉर्वे ने इटली को 4-1 से हराकर 28 साल बाद विश्व कप में प्रवेश कर लिया, जबकि अफ्रीका में कांगो रिपब्लिक ने नाइजीरिया को पेनल्टी शूटआउट में मात देकर इतिहास रच दिया।
हालंद की धमाकेदार फॉर्म, नॉर्वे की ऐतिहासिक वापसी