उत्तराखंड
हरीश रौतेला ने समर्थकों संग थामा भाजपा का दामन
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सभी का भारतीय जनता पार्टी परिवार में किया स्वागत
अल्मोड़ा। सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के शीतलाखेत स्थित पर्यटक आवास में सोमवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में क्षेत्र के वरिष्ठ नेता और सामाजिक कार्यकर्ता हरीश रौतेला अपने 40 से अधिक समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सभी का भारतीय जनता पार्टी परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा विकास की राजनीति करने वाली पार्टी है, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार नए विकास आयाम स्थापित कर रहा है।
- Read more about हरीश रौतेला ने समर्थकों संग थामा भाजपा का दामन
- Log in or register to post comments
मंत्री के निर्देश पर आदमखोर बाघ को मारने के लिए शूटर तैनात
प्रभावित परिवारों को शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश
पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में बाघ के हमले की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों की जान माल की सुरक्षा के लिए हाल ही में जिलाधिकारी पौड़ी को निर्देश दिए थे कि तत्काल आदमखोर बाघ को करने के लिए अनुमति ली जाए। जिसकी अनुमति मिलने के बाद अब बाघ को मारने के लिए वन विभाग ने पिंजरे लगाने के साथ-साथ शूटर भी तैनात कर दिए हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में मनाया जीत का जश्न
मसूरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी पहुँचकर गांधी चौक में पार्टी पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों के साथ मिठाई बांटकर तथा आतिशबाजी कर भाजपा की विजय का जोरदार जश्न मनाया।
शीतकालीन यात्रा से पहले सरकार सक्रिय, पर्यटन स्थलों की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के आदेश
सीएम धामी ने जिलाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने को लेकर सभी जिलाधिकारियों के साथ चार घंटे तक विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को शीतकालीन यात्रा की तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पर्यटक स्थलों पर सड़क, पेयजल, पार्किंग व अन्य आधारभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ मजबूत किया जाए।
सऊदी अरब में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 40 से अधिक भारतीयों की मौत की आशंका
उमराह के लिए गए भारतीयों की बस हादसे का शिकार, पीएम मोदी ने जताया दुख; दूतावास अलर्ट पर
रियाद। सऊदी अरब में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। उमराह के लिए गए यात्रियों को ले जा रही बस मदीना के पास एक तेल टैंकर से टकरा गई, जिसके बाद वाहन में आग लग गई। प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार, 40 से अधिक भारतीय यात्रियों की मौत की संभावना है, जिनमें कई हैदराबाद के निवासी बताए जा रहे हैं।
बस और डीज़ल टैंकर की जोरदार टक्कर, आग की लपटों में घिरी बस
आईजीएनसीए के अध्यक्ष राम बहादुर राय ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात
उत्तराखण्ड अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं और परंपराओं के लिए देश-दुनिया में विशिष्ट पहचान रखता है- मुख्यमंत्री
नई दिल्ली। आईजीएनसीए के अध्यक्ष एवं देश के वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री धामी ने राय का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं और परंपराओं के लिए देश-दुनिया में विशिष्ट पहचान रखता है।
वीकेंड पर भी नहीं चमक पाई ‘दे दे प्यार दे 2’, तीन दिन में किया इतने करोड़ का कलेक्शन
अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की रोमांटिक–कॉमेडी ‘दे दे प्यार दे 2’ वीकेंड पर दर्शकों को उम्मीद के मुताबिक सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही है। रिलीज़ के तीन दिन बीतने के बाद भी फिल्म अपनी पकड़ मजबूत नहीं बना पाई। रविवार के कलेक्शन ने साफ कर दिया कि पहले वीकेंड पर फिल्म को वह बढ़त नहीं मिली, जिसकी अपेक्षा की जा रही थी।
तीसरे दिन की कमाई उम्मीद से कम
सीएम धामी ने देवप्रयाग के मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ किया संवाद
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को उद्देश्य, अनुशासन और समय प्रबंधन का महत्व समझाया
सहकारिता मेलों में अब तक एक लाख किसान शामिल, चार लाख की सहभागिता का लक्ष्य
मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को समन्वय व व्यवस्थाओं को और मजबूत करने के निर्देश दिए
देहरादून। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यमुना कालोनी स्थित शासकीय आवास पर सहकारिता मेलों की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली, जिसमें सहकारिता सचिव एवं निबंधक सहकारिता ने विभागीय गतिविधियों, मेलों की तैयारियों सहित आगामी कार्यक्रमों के बारे में विभागीय मंत्री को अवगत कराया। डॉ रावत ने सभी जनपदों में सहकारिता मेलों से संबंधित तैयारियों, व्यवस्थाओं और समन्वय को और प्रभावी बनाने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए।
उत्तराखंड में ‘पहाड़ी AI’ लॉन्च, क्षेत्रीय भाषाओं के संरक्षण को मिली डिजिटल ताकत
तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने किया शुभारंभ
देहरादून। तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने क्षेत्रीय बोली-भाषाओं के संवर्धन एवं संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक पहल करते हुए ‘पहाड़ी AI’ का विधिवत शुभारंभ किया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान के प्रतीक, ‘गढ़ रत्न’ नरेंद्र सिंह नेगी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।