Skip to main content

उत्तराखंड

महिला वनडे विश्व कप 2025- भारत ने फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब किया अपने नाम

महिला वनडे विश्व कप 2025- भारत ने फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब किया अपने नाम

शेफाली वर्मा बनीं ‘प्लेयर ऑफ द मैच'

नई दिल्ली। महिला क्रिकेट इतिहास में भारत ने एक ऐसा अध्याय जोड़ दिया है, जिसकी गूंज सालों तक सुनाई देगी। महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहला वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया। लगभग पाँच दशकों से चले आ रहे इस टूर्नामेंट में भारत का यह पहला खिताब है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पहुचेंगी नैनीताल, हाई अलर्ट मोड़ पर पुलिस प्रशासन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पहुचेंगी नैनीताल, हाई अलर्ट मोड़ पर पुलिस प्रशासन

पुलिस लाइन में हुई संयुक्त ब्रीफिंग, वीवीआईपी रूट और फोर्स डिप्लॉयमेंट प्लान को मिला अंतिम रूप

नैनीताल। नैनीताल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दो दिवसीय दौरे को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। तीन और चार नवंबर की वीवीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए पुलिस, प्रशासन और इंटेलिजेंस विभागों ने संयुक्त ब्रीफिंग कर सुरक्षा प्लान को फाइनल किया। अधिकारियों ने साफ कहा कि राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान सुरक्षा मानकों में किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दक्षिण चीन में सुरक्षा मजबूती की तैयारी : फिलीपींस और कनाडा में नई डिफेंस पार्टनरशिप फाइनल

दक्षिण चीन में सुरक्षा मजबूती की तैयारी : फिलीपींस और कनाडा में नई डिफेंस पार्टनरशिप फाइनल

मनीला। दक्षिण चीन क्षेत्र में बढ़ती चुनौतियों के बीच फिलीपींस और कनाडा अब रक्षा साझेदारी को औपचारिक रूप देने की तैयारी में हैं। मनीला में रविवार को दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों के बीच बैठक के बाद एक रणनीतिक सैन्य सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस समझौते के तहत दोनों देश भविष्य में संयुक्त ट्रेनिंग, एक्सरसाइज व सुरक्षा मिशन में एक–दूसरे का सहयोग करेंगे।

Vitamin B12 की कमी सिर्फ डाइट की गलती नहीं, कई आम दवाएं भी बिगाड़ रहीं हैं पोषण संतुलन

Vitamin B12 की कमी सिर्फ डाइट की गलती नहीं, कई आम दवाएं भी बिगाड़ रहीं हैं पोषण संतुलन

Vitmain B12 in Diet: शरीर में विटामिन बी12 की कमी को लेकर अक्सर लोगों में यह भ्रम रहता है कि इसकी वजह केवल गलत खानपान है। जबकि विशेषज्ञों के अनुसार यह पोषक तत्व तंत्रिका तंत्र की सेहत, लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण और एनर्जी बनाए रखने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसकी कमी से लगातार थकान, चक्कर, पैरों में झुनझुनी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।

हेल्थ एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि आजकल बी12 की कमी तेजी से इसलिए बढ़ रही है क्योंकि लोग मेडिकल सलाह के बिना कई ऐसी दवाएं लगातार उपयोग कर रहे हैं, जो पाचन तंत्र में बी12 के अवशोषण को कम कर देती हैं।

हरिद्वार में राष्ट्रपति मुर्मु ने पतंजलि यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में मेडलिस्टों को किया सम्मानित

हरिद्वार में राष्ट्रपति मुर्मु ने पतंजलि यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में मेडलिस्टों को किया सम्मानित

हरिद्वार। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार के द्वितीय दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक प्राप्त विद्यार्थियों को सम्मानित किया।रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 1454 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई। 62 शोधार्थियों को विद्या वारिधि और 3 शोधार्थियों को विद्या वाचस्पति की उपाधि प्रदान की गई, जबकि 615 विद्यार्थियों को परास्नातक और 774 विद्यार्थियों को स्नातक की उपाधि प्रदान की गई। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि.) ने राष्ट्रपति को राष्ट्रपति भवन की विविध वनस्पतियों पर आधारित दो पुस्तकें ‘फ्लोरा ऑफ राष्ट्रपति भवन’ एवं ‘मेडिसि

सुनिधि की मौजूदगी से गूंजा स्टेडियम, भारत-साउथ अफ्रीका महिला वनडे से पहले दिखा जोश”

सुनिधि की मौजूदगी से गूंजा स्टेडियम, भारत-साउथ अफ्रीका महिला वनडे से पहले दिखा जोश

Sunidhi Chauhan Performance: महिला वनडे वर्ल्ड कप में आज भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने अगले मैच के लिए मैदान में उतरने वाली है। मुकाबले की काउंटडाउन शुरू हो चुकी है और दोनों टीमों के बीच कुछ ही देर में टॉस होने वाला है।

इधर स्टेडियम में मैच से पहले माहौल बेहद जोश भरा रहा। प्रसिद्ध सिंगर सुनिधि चौहान स्पोर्ट्स एरीना में मौजूद रहीं और अपनी शानदार परफॉर्मेंस देकर दर्शकों और भारतीय खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। सुनिधि ने इस पूरे खास पल के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किए, जिनमें वे मैदान में एंथुज़ियाज़्म के साथ नजर आ रही हैं।

आदिवासी समाज को मुख्य धारा में लाना हम सब की जिम्मेदारी : रेखा आर्या

आदिवासी समाज को मुख्य धारा में लाना हम सब की जिम्मेदारी : रेखा आर्या

सात दिवसीय आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का किया उद्घाटन

पांच राज्यों के आठ जनपदों से 200 से ज्यादा युवा ले रहे हैं हिस्सा

देहरादून।  डीआईटी यूनिवर्सिटी में 17 वें आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । 7 दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में देश के पांच राज्यों के कुल 8 नक्सलवादी आतंकवाद प्रभावित रहे जनपदों से 200 से ज्यादा युवा हिस्सा ले रहे हैं।

PM मोदी तीन नवंबर को लॉन्च करेंगे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नवाचार सम्मेलन, आरडीआई फंड से रिसर्च को मिलेगा बूस्ट

PM मोदी तीन नवंबर को लॉन्च करेंगे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नवाचार सम्मेलन, आरडीआई फंड से रिसर्च को मिलेगा बूस्ट

नई दिल्ली: भारत वैज्ञानिक प्रगति के नए अध्याय की तरफ कदम बढ़ाने जा रहा है। तीन नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में पहली बार उभरती विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी इनोवेशन कॉन्क्लेव का शुभारंभ करेंगे। इसी दौरान पीएम देश के R&D सेक्टर को नई ताकत देने के लिए एक लाख करोड़ रुपये के मेगा ‘आरडीआई फंड’ की घोषणा भी करेंगे जिससे प्राइवेट सेक्टर को अनुसंधान व नवाचार में बड़े स्तर पर निवेश के लिए प्रेरित किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर ठगी का नया तरीका, सांसद के नाम का गलत इस्तेमाल

सोशल मीडिया पर ठगी का नया तरीका, सांसद के नाम का गलत इस्तेमाल

देहरादून- साइबर अपराधियों ने अब उत्तराखंड के राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के नाम का सहारा लेकर नया जाल बिछा दिया है। आरोप है कि लिंकडिन पर किसी ने “इंटर्नशिप ऑफर” वाला फर्जी प्रोफाइल बनाकर युवाओं को लुभाया और खुद को सांसद से जुड़ा बताकर सरकारी कार्यक्रमों के पास दिलाने का प्रलोभन दिया।

सूत्रों के मुताबिक, संदिग्ध प्रोफाइल पर 15 अगस्त को संसद परिसर दिखवाने और गणतंत्र दिवस परेड की वीआईपी एंट्री दिलाने जैसी सुविधाएं मिलने का दावा किया गया। इसी बहाने कई लोगों से संपर्क कर रकम ऐंठने की कोशिश की गई।

↑