Skip to main content

उत्तराखंड

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति मुर्मू का सीएम धामी ने किया स्वागत

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति मुर्मू का सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आदरणीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु  का देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

उन्होंने कहा कि नैसर्गिक सौंदर्य, आध्यात्मिक ऊर्जा, समृद्ध संस्कृति, शौर्य, पराक्रम और गौरवशाली परंपराओं से ओत-प्रोत देवभूमि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के ‘रजत उत्सव' के ऐतिहासिक अवसर पर आदरणीय राष्ट्रपति महोदया का आगमन समस्त उत्तराखण्डवासियों के लिए गर्व और सम्मान का क्षण है।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया सैन्यधाम निर्माण कार्यों का निरीक्षण

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया सैन्यधाम निर्माण कार्यों का निरीक्षण

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के गुनियालगांव स्थित निर्माणाधीन सैन्यधाम के कार्यों का निरीक्षण किया। मंत्री जोशी ने अंतिम चरण में चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय जायजा लेते हुए सैन्य धाम के लोकार्पण से पूर्व सभी आवश्यक कार्यो को समय से पूर्ण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

भट्ट ने की ईगास को रजत जयंती वर्ष में यादगार बनाने की अपील

भट्ट ने की ईगास को रजत जयंती वर्ष में यादगार बनाने की अपील

गांवों में मनाकर, महालोकपर्व ईगास की समृद्ध विरासत नई पीढ़ी को सौंपे- भट्ट

देहरादून। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने पारम्परिक महापर्व ईगास की सभी देवभूमिवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। वहीं पार्टी सांसदों, विधायकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सभी प्रवासी उत्तराखंडवासियों को गांवों में इसे मनाकर , रजत जयंती वर्ष के ईगास को यादगार बनाने का आग्रह किया है।

शेनझेन में होगा एपीईसी शिखर सम्मेलन-2026, शी जिनपिंग ने किया ऐलान

शेनझेन में होगा एपीईसी शिखर सम्मेलन-2026, शी जिनपिंग ने किया ऐलान

शी जिनपिंग ने कहा- 2026 में एशिया-प्रशांत क्षेत्र के 21 देशों के शीर्ष नेता इसी शहर में विकास और सहयोग के नए एजेंडा पर चर्चा करेंगे

सीबीआई अफसर बनकर रिटायर्ड बीएसएफ इंस्पेक्टर से ठगे 60 लाख रुपये, आरोपी गिरफ्तार

सीबीआई अफसर बनकर रिटायर्ड बीएसएफ इंस्पेक्टर से ठगे 60 लाख रुपये, आरोपी गिरफ्तार

16 दिन तक रिटायर्ड BSF इंस्पेक्टर को ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखा

रुद्रपुर। साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिटायर्ड बीएसएफ इंस्पेक्टर के साथ “डिजिटल अरेस्ट” ठगी करने वाले शातिर को गुरुग्राम से दबोच लिया। आरोपी खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर पीड़ित को 16 दिन तक मनोवैज्ञानिक दबाव में रखता रहा और अलग-अलग खातों में 60 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। पुलिस अब उससे नेटवर्क और रकम के इस्तेमाल को लेकर पूछताछ कर रही है।

हल्का काम करने पर भी फूलने लगती है सांस, तो हो सकता है किसी गंभीर बीमारी का संकेत

हल्का काम करने पर भी फूलने लगती है सांस, तो हो सकता है किसी गंभीर बीमारी का संकेत

अगर आप दो–चार सीढ़ियाँ चढ़ते ही तेज़-तेज़ साँस लेने लगते हैं, हल्का काम करने पर भी छाती में भारीपन महसूस होता है, या टहलते समय अचानक थकान बढ़ जाती है — तो इसे केवल “कमज़ोरी या साधारण थकान” समझकर अनदेखा करना ख़तरनाक हो सकता है। चिकित्सकों के अनुसार, शरीर का इस तरह जल्दी थक जाना दिल और फेफड़ों से जुड़ी बीमारी का प्रारम्भिक संकेत होता है।

यानी शरीर पहले ही समय पर चेतावनी दे रहा होता है कि दिल पूरा रक्त उतनी क्षमता से पम्प नहीं कर पा रहा, जितनी आवश्यकता है। इसी कारण शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा कम पड़ जाती है और साँस फूलने लगती है।

इगास पर रुद्रप्रयाग पहुंचे सीएम धामी, आपदा प्रभावित परिवारों से की मुलाकात

इगास पर रुद्रप्रयाग पहुंचे सीएम धामी, आपदा प्रभावित परिवारों से की मुलाकात

सीएम बोले—जनता का दुख मेरा अपना दुख, हर संभव मदद का भरोसा दिलाया 

रुद्रप्रयाग। लोकपर्व इगास (बूढ़ी दिवाली) के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को रुद्रप्रयाग पहुँचे। उन्होंने हालिया आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। इस दौरान सीएम धामी ने माताओं–बहनों से भेंट की और उन्हें फल व उपहार भी प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने परिवारों के बीच बैठकर भोजन भी किया।

एकादशी के अवसर पर वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत

एकादशी के अवसर पर वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत

सीएम नायडू ने जताया शोक

श्रीकाकुलम। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में  बड़ा हादसा हो गया। एकादशी के अवसर पर उमड़ी भारी भीड़ के बीच अचानक धक्का-मुक्की बढ़ने से भगदड़ मच गई। शुरुआती सूचना के मुताबिक 7 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल हैं। प्रशासन ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। सभी घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीर केसरी चंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीर केसरी चंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

गणेश जोशी ने कहा- आजादी के महानायक और उत्तराखंड के लाल, शहीद केसरी चंद का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गांधी पार्क में आजाद हिंद फौज के महानायक वीर शहीद केसरी चंद की 106वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मंत्री जोशी ने वीर केसरी चंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

राजामौली की ‘बाहुबली: द एपिक’ सिनेमाघरों में रिलीज, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

राजामौली की ‘बाहुबली: द एपिक’ सिनेमाघरों में रिलीज, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

एसएस राजामौली की ‘बाहुबली’ फ्रेंचाइजी एक बार फिर चर्चा में है। लगभग आठ साल बाद मेकर्स ने ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ और ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ को मिक्‍स एडिट करके नए सिनेमेटिक फॉर्मेट में ‘बाहुबली: द एपिक’ नाम से थिएटर में उतारा है। रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस नंबर भी सामने आ गए हैं।

पहले दिन का बॉक्स ऑफिस
रिपोर्ट्स के अनुसार ‘बाहुबली: द एपिक’ ने ओपनिंग डे पर 9.25 करोड़ रुपए की कमाई की है। हालांकि इसे फ्रेश कंटेंट वाली नई फिल्म नहीं बल्कि कम्पाइंड एडिट कहा जा रहा है, फिर भी यह कलेक्शन बताता है कि बाहुबली फ्रेंचाइजी को लेकर आज भी दर्शकों में उत्सुकता कायम है।

↑