उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी लोक पर्व इगास बग्वाल की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा- इगास-बग्वाल उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक पर्व है
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को लोक पर्व इगास बग्वाल (बूढ़ी दिवाली) की बधाई व शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इगास-बग्वाल उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक पर्व है, जो हमें अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़े रहने का संदेश देता है।
उत्तराखंड की पहचान समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और अटूट आस्था से है- सीएम धामी
देवभूमि रजत उत्सव 2025: हरिद्वार में सीएम धामी ने राज्य आंदोलनकारियों को किया नमन
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित देवभूमि रजत उत्सव 2025 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने राज्य निर्माण में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले राज्य आंदोलनकारियों, मातृशक्ति को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का ये रजत उत्सव एक उत्सव मात्र नहीं, बल्कि उन राज्य आंदोलनकारियों, माताओं-बहनों और युवाओं के प्रति अपनी भावांजलि अर्पित करने का पावन अवसर है जिन्होंने उत्तराखंड राज्य स्थापना के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।
समाज का दर्पण है फिल्में- रेखा आर्या
देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सिल्वर सिटी मल्टीप्लेक्स में आयोजित जागरण फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन किया। तीन दिवसीय इस फिल्म फेस्टिवल में देश-विदेश की विभिन्न भाषाओं की चुनिंदा फिल्मों का प्रदर्शन किया जा रहा है। साथ ही फिल्मकारों और दर्शकों के बीच संवाद सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।
उद्घाटन कार्यक्रम में मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि फिल्में संवाद का एक सशक्त माध्यम हैं, इसलिए फिल्म निर्माण से जुड़े लोगों का बड़ा सामाजिक दायित्व भी होता है।
- Read more about समाज का दर्पण है फिल्में- रेखा आर्या
- Log in or register to post comments
रुड़की में लोगों की पहली पसंद अब भी पेट्रोल वाहन, इलेक्ट्रिक वाहनों का ट्रेंड फीका
2021 से 2025 तक पेट्रोल वाहनों के सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन, इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री घटी
रुड़की। तकनीक के इस दौर में जहां दुनिया तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ रही है, वहीं रुड़की के लोगों की पसंद अब भी पेट्रोल वाहन ही बने हुए हैं। पिछले पांच वर्षों के आंकड़े बताते हैं कि क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में पेट्रोल वाहनों का ही सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुआ है।
अमेरिका में शटडाउन पर सियासी घमासान, ट्रंप ने उठाई ‘फिलिबस्टर खत्म’ करने की मांग
ट्रंप ने कहा– रिपब्लिकन साधारण बहुमत से पारित करें कानून, वरना देश को होगा और नुकसान
वॉशिंगटन। अमेरिका में जारी सरकारी शटडाउन को लेकर सियासी टकराव और गहरा गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटरों से अपील की है कि वे ‘परमाणु विकल्प (Nuclear Option)’ अपनाकर फिलिबस्टर नियम को खत्म करें। उनका कहना है कि अगर यह कदम उठाया गया तो शटडाउन तत्काल समाप्त हो सकता है और सरकार सामान्य बहुमत से कानून पारित कर सकेगी।
कॉलेज और यूनिवर्सिटी के बैंड करेंगे युवा महोत्सव में धमाल- रेखा आर्या
फूड स्टॉल, ड्रोन कबड्डी, स्पोर्ट्स टेक हैकाथान भी रहेंगे मुख्य आकर्षण
देहरादून। 6 नवंबर से होने वाले तीन दिवसीय युवा महोत्सव में इस साल विभिन्न स्कूलों कॉलेजों और यूनिवर्सिटिययों के बैंड धमाल मचाएंगे। इसके अलावा सांस्कृतिक कलाकारों की प्रस्तुतियां, फूड स्टॉल, ड्रोन कबड्डी, स्पोर्ट्स टेक हैकाथान जैसे आयोजन भी आकर्षण का केंद्र बनेंगे। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों के साथ बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
बर्फ की चादर में ढकी फूलों की घाटी, आज से बंद हुआ पर्यटकों का प्रवेश
पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कम पर्यटक पहुंचे, फिर भी प्राकृतिक सौंदर्य बना आकर्षण का केंद्र
चमोली। विश्व धरोहर फूलों की घाटी को आज से पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। बर्फ की परतों से ढकी घाटी ने सीजन के अंतिम दिनों में सैलानियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
वन विभाग के अनुसार, इस वर्ष घाटी में कुल 15,934 देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचे, जिससे विभाग को ₹33.28 लाख की आय हुई। हालांकि, पिछले वर्ष की तुलना में इस बार पर्यटकों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष 2024 में 19,401 पर्यटक आए थे, जिससे विभाग को ₹39.40 लाख की आय प्राप्त हुई थी।
लिवर की बिगड़ती सेहत पर खतरे की घंटी —जानें कैसे बचें फैटी लिवर डिजीज से
देश में लिवर से जुड़ी बीमारियां अब गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बन चुकी हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि पहले जहां यह समस्या 45-50 साल की उम्र के बाद देखने को मिलती थी, वहीं अब 20 साल से कम उम्र के युवा भी फैटी लिवर जैसी जटिल बीमारी के शिकार हो रहे हैं।
सरदार पटेल के आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि- पीएम मोदी
राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले प्रधानमंत्री — “देश सेवा से बड़ा कोई सुख नहीं”
केवड़िया। गुजरात के केवड़िया में आज देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल की प्रतिमा के सामने पुष्पांजलि अर्पित की और राष्ट्रीय एकता दिवस की परेड की सलामी ली। सेना, पुलिस और एनसीसी की टुकड़ियों ने एकता और देशभक्ति का शानदार प्रदर्शन किया, वहीं सांस्कृतिक झांकियों ने भारत की विविधता में एकता का संदेश दिया।
‘एक दीवाने की दीवानियत’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, अब तक कमाए इतने करोड़ रुपये
हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ दर्शकों के दिलों में जगह बनाती जा रही है। रिलीज के 10 दिन बाद भी फिल्म का क्रेज थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म ने लगभग 55 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है।
फिल्म ने अपने 10वें दिन 2.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, जबकि 9वें दिन 3 करोड़ रुपए की कमाई हुई थी। सिनेमाघरों में दर्शकों की लगातार बढ़ती संख्या यह साबित करती है कि फिल्म ने दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने में सफलता हासिल की है।
हर्षवर्धन राणे के अभिनय की तारीफ