उत्तराखंड
अर्जुन बिजलानी बने ‘राइज एंड फॉल’ के पहले सीजन के विजेता, आरुष भोला रहे रनर-अप
लोकप्रिय अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ के पहले सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया है। छह फाइनलिस्टों के बीच हुए जबरदस्त मुकाबले में अर्जुन ने सभी को पछाड़ते हुए ट्रॉफी और 28 लाख 10 हजार रुपये की इनामी राशि जीत ली। फिनाले में उनके साथ आरुष भोला पहले रनर-अप और अरबाज पटेल दूसरे रनर-अप रहे।
यह शो 15 प्रतिभागियों के साथ शुरू हुआ था, जिसमें अर्जुन बिजलानी, आरुष भोला और अरबाज पटेल फाइनल तक पहुंचे। अंत में अर्जुन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का ताज अपने नाम किया।
2047 तक विकसित भारत के निर्माण में पोषण होगा आधार- रेखा आर्या
आठवें राष्ट्रीय पोषण महा समापन समारोह में शामिल हुई केंद्रीय मंत्री
घर बैठे-बैठे रहना चाहते हैं फिट- तो वजन घटाने और मेटाबॉलिज़्म बढ़ाने के लिए इन योगासनों का करें अभ्यास
आज की तेज़-तर्रार जिंदगी में जिम जाना या लंबे समय तक एक्सरसाइज करना सभी के लिए संभव नहीं होता। ऐसे में योग एक ऐसा असरदार साधन है, जो कम समय और मेहनत में शरीर और मन दोनों को फिट रख सकता है। खास बात यह है कि कुछ योगासन सीधे बैठे-बैठे भी किए जा सकते हैं, जो पेट की चर्बी कम करने, मेटाबॉलिज़्म बढ़ाने और मानसिक तनाव घटाने में मददगार होते हैं।
बैठे-बैठे किए जाने वाले योगासन न केवल शरीर को लचीला बनाते हैं, बल्कि पाचन शक्ति और कैलोरी बर्निंग को भी बेहतर करते हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान और प्रभावी योगासनों के बारे में:
मेजर जनरल एमपीएस गिल ने विकासनगर में सीएसडी कैंटीन का किया उद्घाटन
ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के साथ एकीकृत कैंटीन से सुविधाओं का होगा केंद्रीकरण
देहरादून। विकासनगर (फतेहपुर, हरबर्टपुर) में आज भारतीय सेना ने सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों के कल्याण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल की। मेजर जनरल एमपीएस गिल, विशिष्ट सेवा मेडल, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, उत्तराखंड सब एरिया ने नव-निर्मित सीएसडी कैंटीन का उद्घाटन किया। यह आधुनिक कैंटीन ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के साथ एकीकृत है, जिससे सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी
ग्रामीण इलाकों में जल जीवन मिशन की योजनाओं की निगरानी अब डिजिटल मॉड्यूल से होगी
आरपीडब्ल्यूएसएस आईडी मॉड्यूल से ग्रामीण जलापूर्ति का रखरखाव और शिकायत प्रबंधन आसान होगा
देहरादून। उत्तराखंड के ग्रामीण इलाकों में जल जीवन मिशन की योजनाओं की निगरानी अब ग्रामीण पाइप जलापूर्ति योजना (आरपीडब्ल्यूएसएस) आईडी मॉड्यूल के माध्यम से होगी । इस मॉड्यूल से न केवल रखरखाव आसान होगा, बल्कि ग्रामीण उपभोक्ता अपनी शिकायतें सीधे दर्ज कर सकेंगे।
शीतकाल के लिए बंद हुए चतुर्थ केदार रुद्रनाथ धाम के कपाट
सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में परंपरागत विधि-विधान से सम्पन्न हुआ धार्मिक अनुष्ठान
चमोली। पंच केदारों में चतुर्थ केदार रुद्रनाथ धाम के कपाट शुक्रवार तड़के परंपरागत विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे क्षेत्र में ‘जय रुद्रनाथ’ के जयघोष गूंज उठे। करीब 500 से अधिक भक्त कपाट बंद होने के शुभ क्षण के साक्षी बने।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए यूएई, नेपाल, ओमान समेत 20 टीमें हुई तय
भारत और श्रीलंका में होगा टी20 विश्व कप 2026
नई दिल्ली। एशिया-ईएपी क्वालिफायर में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान को आठ विकेट से मात दी और 2026 पुरुष टी20 विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर लिया। इस जीत के साथ ही अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप की सभी 20 टीमों की सूची पूरी हो गई है। इससे पहले नेपाल और ओमान ने बुधवार को ही टूर्नामेंट के लिए अपनी जगह पक्की कर ली थी। टूर्नामेंट का आयोजन भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होगा।
राज्य सरकार ने लैंड जिहादियों से मुक्त कराई 9 हजार एकड़ जमीन, 250 अवैध मदरसे किए सील- सीएम धामी
सीएम धामी ने कहा— देवभूमि में अब कोई जिहादी जमीन नहीं हड़प सकेगा
काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने लैंड जिहादियों और अवैध गतिविधियों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। 9,000 एकड़ जमीन को लैंड जिहादियों से मुक्त कराया गया है, जबकि 250 अवैध मदरसों को सील कर 500 से अधिक अवैध संरचनाएं ध्वस्त की गई हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि में अब कोई भी जिहादी रंग-बिरंगी चादर डालकर भूमि पर कब्जा नहीं कर सकता।
निर्माणाधीन बजरंग सेतु से गंगा में गिरा युवक, तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम
दोस्तों के साथ घूमने आया था दिल्ली निवासी युवक, अधूरे हिस्से से फिसलकर गिरा नदी में
ऋषिकेश। ऋषिकेश में एक दर्दनाक हादसा उस समय हो गया जब निर्माणाधीन बजरंग सेतु से एक युवक गंगा नदी में गिर गया। बताया जा रहा है कि युवक अपने दो दोस्तों के साथ घूमने आया था और सेल्फी लेते समय उसका पैर फिसल गया। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। फिलहाल एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है।
खटीमा–मेलाघाट सड़क पुनर्निर्माण: CM धामी ने ₹20.89 करोड़ परियोजना का शिलान्यास किया
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा–मेलाघाट राज्य मार्ग (राज्य मार्ग संख्या 107) के पुनर्निर्माण कार्यों का विधिवत पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया। यह परियोजना ₹2089.74 लाख की लागत से बनाई जाएगी। इसके अंतर्गत 11.50 किलोमीटर लंबी सड़क का पुनर्निर्माण, केसी ड्रेनेज सिस्टम, सड़क सुरक्षा कार्य, रोड साइनएज की स्थापना, तथा टीबीएम एवं बीसी द्वारा सुदृढ़ीकरण कार्य शामिल हैं।