उत्तराखंड
रुड़की में दर्दनाक सड़क हादसा: रोडवेज बस की चपेट में आने से दो छात्रों की मौत, एक गंभीर
रुड़की। उत्तराखंड के रुड़की में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव में हुआ, जब तीन छात्र स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे। हादसे का दिल दहला देने वाला दृश्य पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
‘लोका चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 300 करोड़ क्लब में हुई शामिल — जल्द ओटीटी पर रिलीज
कल्याणी प्रियदर्शन की सुपरहीरो फिल्म ‘लोका चैप्टर 1’ ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना दिए हैं। फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है, जिससे यह मलयालम सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली फिल्म बन गई है।
उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार की हलचल तेज, मुख्यमंत्री धामी कल दिल्ली में हाईकमान से करेंगे चर्चा
देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर कैबिनेट विस्तार को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल, 17 अक्टूबर को दिल्ली दौरे पर रहेंगे, जहां वे भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर कैबिनेट विस्तार पर चर्चा कर सकते हैं। माना जा रहा है कि पार्टी हाईकमान जल्द ही विस्तार को हरी झंडी दे सकता है।
बिहार चुनाव: भाजपा ने जारी की दूसरी सूची, मैथिली ठाकुर और पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा को मिला टिकट
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 12 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। सूची में सबसे पहला नाम गायिका मैथिली ठाकुर का है, जिन्हें अलीनगर विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है, जबकि आखिरी नाम पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा का है, जिन्हें बक्सर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
देहरादून में आज ‘फ्री सखी कैब’ सेवा का हुआ शुभारंभ
देहरादून। जिला प्रशासन ने शहर में सुगम और सुरक्षित यातायात प्रबंधन की दिशा में एक और पहल की है। परेडग्राउंड स्थित ऑटोमेटेड पार्किंग प्रोजेक्ट के तहत आज ‘‘फ्री सखी कैब’’ सेवा की शुरुआत की गई।
इस अवसर पर विधायक खजानदास, महापौर सौरभ थपलियाल, जिलाधिकारी सविन बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने दो नई ईवी सखी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
- Read more about देहरादून में आज ‘फ्री सखी कैब’ सेवा का हुआ शुभारंभ
- Log in or register to post comments
आढ़त बाजार पुनर्विकास परियोजना पर एमडीडीए की समीक्षा बैठक, 3 नवंबर से भू-खंड आवंटन व नकद प्रतिकर कार्य प्रारंभ
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- “आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया आढ़त बाजार बनेगा देहरादून का मॉडल प्रोजेक्ट”
आढ़त बाजार का पुनर्विकास देहरादून शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित करेगा- बंशीधर तिवारी
हरिद्वार पुलिस ने दीपावली त्योहारों को लेकर जारी किया ट्रैफिक प्लान, 17 से 24 अक्टूबर तक लागू रहेंगे विशेष नियम
देहरादून / हरिद्वार। दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज जैसे त्योहारों के दौरान हरिद्वार में बढ़ने वाले यातायात दबाव को देखते हुए पुलिस ने आठ दिन का विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। यह योजना 17 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक लागू रहेगी। इस दौरान शहर में नो-एंट्री, वन-वे और विशेष पार्किंग व्यवस्थाएं लागू की जाएंगी।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सभी थाना प्रभारियों को ट्रैफिक प्लान का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित रूट और पार्किंग नियमों का पालन करें, ताकि त्योहारों के दौरान यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके।
उत्तरकाशी से पिथौरागढ़ तक बरस सकते हैं बादल, मौसम विभाग का अलर्ट
देहरादून। उत्तराखंड में लंबे समय से शुष्क मौसम के बाद आज फिर से बदलाव के आसार हैं। पहाड़ों में ठंडी हवाओं के चलते तापमान लगातार गिर रहा है, जबकि मैदानी इलाकों में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 5 पहाड़ी जिलों—उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञान और नवाचार के सहारे आगे बढ़ेगा उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
गुप्तकाशी (रुद्रप्रयाग)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार सीमांत क्षेत्रों में विकास और सेवाओं के विस्तार के लिए सीमांत क्षेत्र विकास परिषद का गठन करेगी। इसके साथ ही सीमांत जिलों में आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में प्रशिक्षण हेतु नवाचार केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे।
सीएम धामी ने ₹115.23 करोड़ की लागत से 43 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री बोले—हर क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण और संतुलित विकास सरकार की प्राथमिकता
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को चंपावत जिले के विकास के लिए ₹115.23 करोड़ की लागत से 43 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जीजीआईसी चंपावत में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ₹51.37 करोड़ की 22 योजनाओं का लोकार्पण और ₹63.86 करोड़ की 21 योजनाओं का शिलान्यास किया।