उत्तराखंड
गुलदार को जिंदा आग के हवाले करने वाले ग्राम प्रधान सहित पांच ग्रामीणों को एक साल कारावास की सजा
देहरादून। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी की अदालत ने पिंजरे में कैद गुलदार को जिंदा आग के हवाले करने वाले तत्कालीन ग्राम प्रधान सहित पांच ग्रामीणों को एक-एक साल कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने पांचों दोषियों को एक एक साल के साधारण कारावास की सजा के साथ 3500-3500 का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड जमा नही करने पर दोषियों को 15 दिन के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। पाबौ ब्लॉक के सपलोड़ी गांव में बीते 24 मई 2022 को पिंजरे में कैद गुलदार को आक्रोशित भीड़ ने जिन्दा आग के हवाले कर दिया था। प्रकरण में वन दरोगा की तहरीर पर कोतवाली पौड़ी में तत्कालीन ग्राम प्रधान सहित पांच नामजद
क्या आपका बच्चा भी लेता है रात में खर्राटे, तो कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं, आइए जानते हैं इसके कारण
अगर आपका बच्चा रात में खर्राटे लेता है, तो इसे हल्के में न लें। हालांकि कभी-कभार खर्राटे आना सामान्य हो सकता है, लेकिन अगर ये समस्या लगातार बनी रहती है या खर्राटे बहुत तेज होते हैं, तो यह किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है। बच्चों में खर्राटे लेने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं, कुछ साधारण और अस्थायी होती हैं, जबकि कुछ स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्याओं की ओर इशारा करती हैं। आइए जानते हैं कि इसके क्या कारण हो सकते हैं और कब आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है।
गुनगुनी धूप के साथ पर्यटन स्थलों से हिमालय का दीदार कर रहे पर्यटक
पर्वतीय जिलों में आज हल्की बारिश की संभावना
देहरादून। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार जताए हैं, जबकि इन जिलों में बिजली चमकने के साथ तेज गर्जन का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो 23 मार्च तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने ईएफसी में विभिन्न प्रस्तावों को दिया अनुमोदन
देहरादून। शासन द्वारा अनुमोदित सभी निर्माण कार्यों के धरातल पर समयबद्धता, उत्कृष्ट गुणवत्ता एवं प्रभावी क्रियान्वयन की सख्त हिदायत देते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राजकीय भवनों के निर्माण में उत्तराखण्ड की पारम्परिक वास्तुशैली व ग्रीन बिल्डिंग मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्यो की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित हो। गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। सीएस ने सभी कार्याें को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसमें लापरवाही एवं कोताही के लिए कोई स्थान नही है।
मुख्यमंत्री धामी ने वर्तमान सरकार के तीन साल पूरे होने पर वर्चुअल बैठक कर अधिकारियों को दिए निर्देश
22 से 25 मार्च तक प्रदेश में मनाया जायेगा सेवा दिवस
मेरा हर पल राज्य के विकास के लिए है समर्पित - मुख्यमंत्री
राज्य के प्राकृतिक जल स्रोतों के संवर्द्धन के लिए मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश
शैक्षणिक भ्रमण पर लक्षद्वीप पहुंचे शिक्षा मंत्री
अगाती द्वीप के विभिन्न स्कूलों का किया भ्रमण
लक्षद्वीप। उत्तराखंड के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत विभागीय टीम के साथ लक्षद्वीप के चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर है।
दौरे के पहले दिन उन्होंने आज अगाती द्वीप के विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण किया और वहां की शैक्षणिक प्रणाली, शिक्षण पद्धति और बुनियादी ढांचे का अवलोकन किया।
उन्होंने विद्यालयों में जाकर प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों से संवाद कर शिक्षा की गुणवत्ता एवं नवाचार पर विस्तृत चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने छात्र-छात्राओं से मिलकर उनके पठन-पाठन को लेकर वार्तालाप किया।
- Read more about शैक्षणिक भ्रमण पर लक्षद्वीप पहुंचे शिक्षा मंत्री
- Log in or register to post comments
केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत
श्रीनगर में शीघ्र बनेगी मरीन ड्राइव एलिवेटेड रोड- डॉ. धन सिंह रावत
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने फिजियोथेरेपी सेंटर का किया शुभारम्भ
देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड सचिवालय में फिजियोथेरेपी सेंटर का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सचिवालय के सभी कार्मिकों को बधाई देते हुए हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि सचिवालय में फिजियोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध होने से अधिकाधिक कार्यरत कार्मिक लाभान्वित होंगे। सचिवालय कार्मिकों को ससमय कार्यस्थल पर ही बेहतरीन फिजियोथैरेपी सुविधा उपलब्ध करवाने का यह प्रयास प्रशंसनीय है।
मुख्य सचिव ने इस पहल के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा उत्तराखण्ड सचिवालय संघ की सराहना की।
दिल्ली में सीएम धामी ने कहा, लापरवाह अधिकारियों को जारी करें नोटिस
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री धामी ने सीएम हेल्पलाइन 1905 की बैठक लेकर अधिकारियों को लंबित समस्याओं के समाधान में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न शिकायतकर्ताओं से बातचीत कर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में उनके द्वारा दर्ज शिकायतों पर हुई कार्रवाई की जानकारी ली।
जिलाधिकारियों को शिकायतों के समाधान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण लेने और उन पर सख़्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
यह सुनिश्चित किया जाए कि जनता मिलन और तहसील दिवस का आयोजन नियमित रूप से किया जाए और इन दिनों दर्ज होने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए।
राजनीति की होली में छाया धामी का रंग, विरोधियों का गुलाल उड़ गया हवा में !
Grok ने भी माना—धाकड़ धामी की धमक सबसे अलग
देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में इस बार भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रंग सबसे गाढ़ा नजर आ रहा है। उनकी नेतृत्व क्षमता, निर्णायक फैसलों और सशक्त शासन शैली के चलते विरोधियों का गुलाल उड़ता दिख रहा है। डिजिटल दुनिया से लेकर ज़मीनी राजनीति तक, हर ओर धामी की पकड़ मजबूत होती जा रही है।
Grok AI ने भी माना—धामी की लोकप्रियता टॉप पर