उत्तराखंड
ईट राइट इंडिया अभियान की पृष्ठभूमि में नए सिरे से कवायद
फिट इंडिया अभियान, मॉडल बनेंगे शैक्षणिक संस्थान
पीएम के आह्वान को धरातल पर उतारने के लिए सरकार ने कसी कमर
स्वास्थ्य-शिक्षा विभाग का सबसे पहले छात्र-छात्राओं पर फोकस
ईट राइट इंडिया अभियान की पृष्ठभूमि में नए सिरे से कवायद
हार्ट अटैक के खतरे को करना चाहते हैं कम, तो इन योगासनों को करें अपनी दिनचर्या में शामिल
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, असंतुलित खानपान और तनाव हृदयघात के कारणों में शामिल है। लेकिन सही जीवनशैली, पौष्टिक आहार और नियमित योग से अभ्यास हृदय को स्वस्थ रखा जा सकता है। योग न केवल रक्त संचार को बेहतर बनाता है बल्कि तनाव, कोलेस्ट्रॉल और उच्च रक्तचाप जैसी समस्याओं को भी नियंत्रित करने में मदद करता है।
योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि हृदय को स्वस्थ और दीर्घायु बनाए रखने का एक प्राकृतिक तरीका है। अगर आप हार्ट अटैक के खतरे को कम करना चाहते हैं तो कुछ योगासनों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। आइए जानते हैं हृदय को स्वस्थ रखने और हार्ट अटैक के खतरे को कम करने के लिए कुछ प्रभावी योगासन।
जेल में बंद भाजपा नेता व पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह को मिली जमानत
निर्दलीय विधायक के कार्यालय पर चलाई थी गोलियां
जमानत के बाद चैंपियन के समर्थकों में जोश
हरिद्वार। बीती 27 जनवरी से जेल में बंद भाजपा नेता व पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह को जमानत मिल गयी। हरिद्वार जिला अदालत में चैंपियन के वकील की ओर से पेश जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद चैंपियन को जमानत दे दी गयी।
गौरतलब है कि 26 जनवरी को प्रणव चैंपियन व समर्थकों ने खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग करने के आरोप में जेल भेजा गया था।
यूटीयू में सॉफ्टवेयर डेवलप किए जाने के नाम पर करोड़ों का घोटाला
सचिव डॉ. रंजित सिन्हा को रिश्वत देने की पेशकश की गई
देहरादून। वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) में सॉफ्टवेयर डेवलप किए जाने के नाम पर करोड़ों का घोटाला पकड़ में आने के बाद मामले में नया मोड़ आया है। इस मामले में सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी के प्रतिनिधि की ओर से शासन में तकनीकी शिक्षा सचिव डॉ. रंजित सिन्हा को रिश्वत देने की पेशकश की गई। यह बात सामने आने के बाद शासन में हड़कंप मचा हुआ है। सचिव की ओर से संबंधित कंपनी को ब्लैक लिस्ट किए जाने की संस्तुति की गई है।
मल्टीथीम पब्लिक पार्क के प्रस्ताव पर राष्ट्रपति सचिवालय की मोहर
राष्ट्रपति आशियाना’’ - 132 एकड़ में अंतरराष्ट्रीय स्तर का पार्क बनेगा
जून माह में राष्ट्रपति करेंगी शिलान्यास
प्रकृति, मनोरंजन एवं सामाजिक सद्भाव का प्रतीक सिद्ध होगा राष्ट्रपति का यह तोहफा
लंदन हाईड पार्क की तर्ज पर डिजाईन कांनसेप्ट डीएम व सीडीओ ने किया था प्रेषित
देहरादून। जिले में अवस्थित ‘‘राष्ट्रपति आशियाना एवं उपवन वाटिका‘‘ राजपुर रोड़, देहरादून को आम जनमानस के भ्रमण/विहार हेतु खोला जाना प्रस्तावित है।
चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं को मिलेगा बेहतरीन इलाज
154 एम्बुलेंस, हेलीकॉप्टर और बोट एम्बुलेंस होंगे तैनात- स्वास्थ्य सचिव
ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल के माध्यम से स्वास्थ्य निगरानी
- Read more about चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं को मिलेगा बेहतरीन इलाज
- Log in or register to post comments
उत्तराखंड शासन ने एक बार फिर पीसीएस अधिकारियों के किए तबादले, देखें सूची
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने एक बार फिर से पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन ने बीते दिन भी कई आईपीएस आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए थे जिसके बाद एक बार फिर 15 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
सलमान खान की आगामी फिल्म 'सिकंदर' का नया गाना 'नाचे सिकंदर' हुआ रिलीज, बेहतरीन डांस मूव्स से छाए अभनेता
सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का गाना 'नाचे सिकंदर' रिलीज हो गया है। गाने ने आते ही फैंस के बीच हंगामा मचाना शुरू कर दिया है। हाल ही में इसका टीजर जारी किया गया था, जिसकी वजह से प्रशंसक पहले से ही काफी ज्यादा उत्साहित थे।
बेहतरीन डांस मूव्स से छाए सलमान
इस गाने में सलमान अपने खास अंदाज और जोरदार डांस मूव्स के साथ स्क्रीन पर छा गए हैं। रश्मिका मंदाना ने अपनी खूबसूरती और बेहतरीन डांस से उनका भरपूर साथ दिया है। गाने के हुक स्टेप्स मशहूर 'डबके' डांस से प्रेरित हैं।
प्रदेश में औषधीय गुणों से भरपूर शहद के उत्पादन को प्रोत्साहित किया जा रहा है - मुख्यमंत्री धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शासकीय आवास पर शहद निष्कासन कार्य के पहले चरण में 57 किलोग्राम शहद निकाला गया और इस बार लगभग 200 किलोग्राम शहद निकालने का लक्ष्य रखा गया है। सीएम ने कहा कि प्रदेश में उच्च गुणवत्ता वाले जैविक और औषधीय गुणों से भरपूर शहद के उत्पादन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लेते हुए अधिकारियों को ‘शहद महोत्सव’ आयोजित करने के निर्देश दिए हैं ताकि मधुमक्खी पालन से जुड़े सभी उत्पादों को बढ़ावा मिल सके।
क्या आपको भी रहती है भूख न लगने की समस्या, तो इन योगासनों का करें अभ्यास, मिलेगा फायदा
अक्सर लोगों को भूख न लगने की शिकायत रहती हैं। भूख न लगना या कम लगना एक आम समस्या हो सकती है। इसके कई सामान्य कारण भी हो सकते हैं जैसे पाचन तंत्र की गड़बड़ी, तनाव, गलत खानपान या लाइफस्टाइल की वजह से भूख न लगना। लेमानसिक तनाव व चिंता भी भूख लगने की प्रक्रिया को प्रभावित करती है। किन इसे लंबे समय तक नजरअंदाज करना गंभीर समस्या का कारण बन सकता है। भूख न लगने पर आप ठीक से कुछ खाते नहीं, इससे कमजोरी हो सकती है। शरीर में पौष्टिकता की कमी भी होने लगती है। वजन कम होने लगता है और कई स्वास्थ्य विकारों की संभावना रहती है।