उत्तराखंड
मुख्य सचिव ने बीएसएनएल को 4जी सेचुरेशन स्कीम का कार्य समयसीमा पर पूर्ण करने के दिए निर्देश
देहरादून। एक अप्रैल 2025 से आरम्भ होने वाले नेशनल ब्राॅण्डबैण्ड मिशन 2.0 (एनबीएम) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर 7वीं स्टेट ब्राॅडबैण्ड कमेटी की बैठक मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित की गई।
मुख्यमंत्री धामी ने कलस्टर विद्यालयों में परिवहन सुविधा के लिए 15 बसों का किया फ्लैग ऑफ
स्कूली बच्चों के लिए बस की सुविधा उपलब्ध होने से उन्हें विद्यालय आवागमन में समय की होगी बचत - मुख्यमंत्री धामी
मैं देशवासियों को नमन करता हूं जिनकी वजह से महाकुंभ का सफल आयोजन हुआ - पीएम मोदी
महाकुंभ में हमने अपनी राष्ट्रीय चेतना के जागरण के विराट दर्शन किए - पीएम
लोग सुविधा-असुविधा की चिंता छोड़कर महाकुंभ में हुए शामिल - पीएम मोदी
अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को लेकर स्पेसएक्स का कैप्सूल धरती के लिए हुआ रवाना
अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को लेकर स्पेसएक्स का कैप्सूल धरती के लिए रवाना हो गया है। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर भारतीय समयानुसार बुधवार तड़के 3:27 बजे धरती पर लौटेंगे। सुनीत विलियम्स समेत तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री आज सुबह आईएसएस से अनडॉक हो गए। अंतरिक्ष यात्रियों का ये सफर 17 घंटे का होने वाला है। वे फ्लोरिडा के तट पर उतरेंगे। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने पिछले साल 5 जून 2024 को नासा के मिशन के तहत बोइंग के अंतरिक्ष यान पर बैठकर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए उड़ान भरी थी।
महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को लेकर हुई हिंसा, कई इलाकों में अनिश्चितकाल के लिए लगाया कर्फ्यू
दंगाइयों ने स्थानीय निवासियों के घरों पर किया पथराव
दो दर्जन से अधिक गाड़ियों में की तोड़फोड़
उत्तराखंड की धामी सरकार की तबादला एक्सप्रेस ने फिर पकड़ी रफ्तार
देखें सूची
देहरादून। उत्तराखंड की धामी सरकार की तबादला एक्सप्रेस ने फिर रफ़्तार पकड़ी है और कैबिनेट विस्तार से पहले यहाँ से वहां कर दिया है इसके पहले ips अधिकारीयों के ट्रांसफर भी किये गए थे जिसके बाद देर रात आईएएस अफसरों के भी दायित्वों में फेरबदल हो गया है।
सरकारी अधिसूचनाओं में विक्रम संवत एवं हिन्दू माह का होगा उल्लेख- मुख्यमंत्री धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में जारी होने वाली सरकारी अधिसूचनाओं, गजट नोटिफिकेशनों, उद्घाटन पट्टिकाओं एवं शिलान्यास शिलाओं में तिथि और वर्ष के साथ-साथ विक्रम संवत एवं हिन्दू माह (यथा फाल्गुन, कृष्ण पक्ष/शुक्ल पक्ष) का उल्लेख सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग को आवश्यक आदेश तत्काल निर्गत करने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में जारी होने वाले सभी अधिसूचनाओ, शिलान्यास शिलाओं, उद्घाटन पट्टिकाओ में इन पारंपरिक समय-गणना मानकों का समावेश किया जा सके।
सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारी मुख्य प्राथमिकता- मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
जनता दरबार में आई समस्याओं का तत्काल निस्तारण करें संबंधित विभागों के अधिकारी
पाबौ ब्लाक सभागार में आयोजित हुआ जनता दरबार, आई 100 से अधिक शिकायतें
महिला ने पति पर लगाया पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप, 40 फीसदी से अधिक आग में झुलसी महिला
गाजियाबाद। कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद कॉलोनी में रविवार रात महिला सादिया ने अपने पति पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया। 40 फ़ीसदी से भी अधिक आग में झुलसी सादिया को अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला ने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया। दूसरी शादी करने को लेकर दोनों में झगड़ा हो रहा था। महिला के भाई ने लोनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून-पांवटा साहिब राजमार्ग के चौड़ीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों के साथ देहरादून से पांवटा साहिब तक निर्माणाधीन राजमार्ग के चौड़ीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक के दौरान NHAI के परियोजना निदेशक पंकज मौर्य ने जानकारी दी कि चौड़ीकरण कार्य के चलते कहरी गांव क्षेत्र में लगभग 23 घर प्रभावित होंगे, जिन्हें मानकों के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय निवासियों के साथ समन्वय स्थापित कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा, जिससे परियोजना को सुचारू रूप से आगे बढ़ाया जा सके।