उत्तराखंड
क्या आपको भी होती है हाथ-पैरों में झुनझुनी, तो जान लीजिये कहीं ये किसी आवश्यक विटामिन की कमी का संकेत तो नहीं
हमारे शरीर में कई बार ऐसे बदलाव होते हैं, जिनका सही कारण बहुत से लोगों को नहीं पता होता। झुनझुनी भी इन्हीं में से एक आम समस्या है, जिसे लगभग हर किसी ने कभी न कभी अनुभव किया होगा। यह आमतौर पर लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठे रहने या हाथ-पैर दबे रहने की वजह से हो सकती है। हालांकि, इसकी असल वजह के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि शरीर में झुनझुनी होने के पीछे कौन-कौन सी वजहें हो सकती हैं और यह किन समस्याओं का संकेत हो सकता है।
दस मार्च से शुरु होगा तीन दिवसीय रेशम कृषि मेला
कृषि मंत्री गणेश जोशी करेंगे शुभारम्भ
देहरादून। रेशम विभाग द्वारा 10 मार्च से तीन दिवसीय रेशम कृषि मेले का आयोजन देहरादून के सहसपुर में किया जाएगा, जिसका उद्घाटन प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी करेंगे।
- Read more about दस मार्च से शुरु होगा तीन दिवसीय रेशम कृषि मेला
- Log in or register to post comments
भिक्षावृत्ति से रेस्क्यू किए गए बच्चे सीख रहे कंप्यूटर व संगीत के सुर
डीएम के प्रयासों से मासूम बचपन को मिल रही दिशा
देहरादून । राज्य के पहले आधुनिक इन्टेंसिव केयर शेल्टर में भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को रेस्क्यू कर आखर, तकनीकी ज्ञान, संगीत एवं अन्य गतिविधि के माध्यम से मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है। साधुराम इंटर कॉलेज में भिक्षावृत्ति से मुक्त किए गए बच्चों को अन्य बच्चों की भांति मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मॉडल इन्टेसिव केयर शेल्टर को युद्धस्तर पर विकसित किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग को शीघ्र मिलेंगे 276 चिकित्सक- डॉ. धन सिंंह रावत
राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने जारी किया भर्ती विज्ञापन
31 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे अभ्यर्थी
मुख्यमंत्री धामी ने 126 नवनियुक्त ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
बीते साढ़े तीन साल में 20 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
महिला प्रीमियर लीग 2025- आरसीबी और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबला आज
नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात जायंट्स से होना है। पिछले मैच में आरसीबी को यूपी वॉरियर्स से हार का सामना करना पड़ा था। आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात जायंट्स की टीम के खिलाफ जीत दर्ज करके अपना अभियान वापस पटरी पर लाने की कोशिश करेगा। मौजूदा चैंपियन आरसीबी ने पहले दो मैच जीतकर इस सत्र में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद उसे लगातार दो मैच में मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स से हार का सामना करना पड़ा।
एलटी पद पर चयनित 1317 शिक्षकों को एक माह के भीतर मिलेगी नियुक्ति
प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यालयों में दी जायेगी पहली नियुक्ति
विभागीय अधिकारियों को निर्देश, नियत समय पर हो कार्रवाई
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा सहायक अध्यापक (एलटी) पद पर चयनित 1317 शिक्षकों को एक माह के भीतर नियुक्ति दी जायेगी। विभिन्न विषयों में चयनित इन शिक्षकों को प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर प्रथम तैनाती दी जायेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां शीघ्र पूरी करने के निर्देश दे दिये गये हैं।
पंचायत में मुस्तादी से कार्य करें नवनियुक्त अधिकारी- महाराज
बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रहा पंचायतों का सशक्तिकरण
देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के 126 पदों पर चयन के उपरांत गुरुवार को मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक समारोह के दौरान उन्हें नियुक्ति सौंपे।
महाकुंभ में सफाई और स्वास्थ्य कर्मचारियों को मिलेगा 10,000 रुपये का बोनस - मुख्यमंत्री योगी
महाकुंभ में कार्यरत सभी कर्मियों को पांच लाख तक का मिलेगा मुफ्त इलाज
प्रयागराज। महाकुंभ के समापन के बाद प्रयागराज पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी घोषणा की है। महाकुंभ में लगे यूपी के सफाई कर्मचारियों को 10 हजार का अतिरिक्त बोनस मिलेगा। इसके अलावा न्यूनतम 16000 प्रति माह वेतन की घोषणा की है। इसके अलावा महाकुंभ में कार्यरत सभी कर्मियों को पांच लाख तक मुफ्त इलाज का लाभ मिलेगा। अप्रैल निगम गठित होगा। अप्रैल से कर्मचारियों के खाते में रुपये भी भेजे जाएंगे।
धनुष की आगामी फिल्म "कुबेरा" की रिलीज डेट से उठा पर्दा, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
धनुष की अगली ऑन-स्क्रीन उपस्थिति कुबेरा में होगी, जिसे शेखर कम्मुला निर्देशित कर रहे हैं। घनुष के अलावा टॉलीवुड किंग नागार्जुन भी इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे। अब तक जारी किए गए पोस्टर और पहली झलक ने दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा कर दी है।