उत्तराखंड
प्रदेशभर में झमाझम बरस रहे मेघ, मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान में गिरावट दर्ज
देहरादून। उत्तराखंड में आज बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। तो वहीं पहाड़ियां बर्फ से ढकी हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से चार दिन तक बारिश-बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई थी। इसके चलते तापमान में तेजी से गिरावट होने से कड़ाके की ठंड होगी।
बुधवार को भी बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश होने से ठंड बढ़ गई है। हालांकि दोपहर बाद मौसम सामान्य हो गया। वहीं, यमुना घाटी में आज भी बर्फबारी जारी है।
क्या आप भी कई घंटो तक बैठकर करते हैं ऑफिस में काम, तो हो जाएं सावधान, नहीं तो आपकी सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान
आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में आलस की समस्या सामने आती ही रहती है। कई बार देखा गया है कि लोगों को काम करते-करते ही बहुत नींद आती है और इस समस्या से काफी परेशान भी रहते हैं। इससे काम भी काफी ज्यादा प्रभावित होता है और धीरे-धीरे प्रोडक्टिविटी भी कम हो ही जाती है। यही नहीं, लंबे समय तक ऑफिस में बैठने से शरीर पर दबाव भी पड़ता है, जिससे कई सारी परेशानियां सामने आने लगती हैं।
दुनिया के लिए यादगार बना महाकुंभ, इन बड़े उद्योगपतियों से लेकर सितारों तक ने आस्था की पावन नगरी में लगायी डुबकी
प्रयागराज। संगम तट पर अनेक गौरवशाली क्षणों को अविस्मरणीय बनाकर विश्व के सबसे बड़े आयोजन के रूप में महाकुंभ महाशिवरात्रि पर्व की आखिरी डुबकी के साथ विदा हो गया। दुनिया के लिए इसकी सांस्कृतिक चेतना अनुकरणीय और यादगार बन गई।
संतों-सितारों और राजनेताओं के अद्भुत समागम का भी यह साक्षी बना। महाकुंभ में विश्व की सबसे धनी महिलाओं में शुमार अमेरिकी महिला उद्योगपति लॉरेन पॉवेल जॉब्स ने संगम पर कल्पवास कर भारतीय संस्कृति को आत्मसात किया तो दुनिया में गिनती के अमीरों में शामिल मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी ने सेवा के जरिए इसे अविस्मरणीय बना दिया।
ऋषिकेश में 1 मार्च से होगा अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन
ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार उत्तराखंड को योग की वैश्विक राजधानी के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से गढ़वाल मंडल विकास निगम एवं पर्यटन विभाग द्वारा 1 मार्च से 7 मार्च तक ऋषिकेश में अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक विशाल मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतिष्ठित योग महोत्सव गंगा रिसोर्ट, ऋषिकेश में आयोजित होगा, जिसका उद्घाटन 1 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा।
मुख्यमंत्री धामी ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर नव दम्पतियों को दी बधाई
राज्य सरकार बालिका एवं महिला सशक्तिकरण के लिए कर रही कार्य - मुख्यमंत्री धामी
परिसंपत्तियों के बंटवारे संबंधित समस्त प्रस्ताव करें तैयार- महाराज
सिंचाई मंत्री ने बनवसा में सिंचाई अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश
देहरादून। प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, पंचायतीराज, जलागम एवं ग्रामीण निर्माण, मंत्री सतपाल महाराज ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर जितने भी विषय और समस्याएं हैं उसे लेकर तत्काल प्रस्ताव तैयार किये जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह स्वयं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर वार्ता करेंगे।
मुख्यमंत्री धामी से न्यूजीलैंड के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
खटीमा। मुख्यमंत्री धामी से न्यूजीलैंड के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की गौरतलब है कि प्राइमरी इंडस्ट्री मिनिस्ट्री, न्यूजीलैंड सरकार के सलाहकार प्रोफेसर गैरी तथा न्यूजीलैंड के पशुचिकित्सा वैज्ञानिक प्रोफेसर निकोलस द्वारा जनपद उधम सिंह नगर के तहसील किच्छा, गदरपुर, काशीपुर के अंतर्गत भारत सरकार की ब्रीड मल्टीप्लीकेशन फार्म योजना के लाभार्थियों के फार्मो का निरीक्षण व अध्ययन किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा स्थित वनखंडी महादेव मंदिर में देवाधिदेव महादेव की पूजा-अर्चना की
सीएम ने 12 दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का किया शुभारंभ
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाशिवरात्रि पर चकरपुर, खटीमा स्थित श्री वनखंडी महादेव शिव मंदिर में सपत्नीक जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना कर प्रदेश में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने श्री वनखण्डी महादेव मंदिर में 12 दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का भी शुभारंभ किया।
आतंकियों ने भारतीय सेना की गाड़ी पर किया हमला, इलाके में तलाशी अभियान जारी
राजोरी। भारतीय सेना की गाड़ी पर आज लगभग दोपहर 1:30 बजे आतंकियों ने फायरिंग कर हमला किया। यह घटना सुंदरबनी से लगभग 6 किलोमीटर दूर पांडवों द्वारा निर्मित ऐतिहासिक गंदेह मंदिर के साथ वाले जंगल क्षेत्र में घटी।
इस घटना में भारतीय सेना के किसी भी जवान के हताहत या घायल होने की कोई पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, भारतीय सेना और सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में कार्रवाई शुरू कर दी है, लेकिन घटना के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान या पुष्टि नहीं की गई है। इस घटना के बाद सुरक्षा बलों द्वारा इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है।
रोजाना सुबह खाली पेट पिएं टमाटर का जूस, मिलेंगे कई फायदे
टमाटर का जूस सेहत के लिए बहुत ही कारगर होता है। रोजाना सुबह खाली पेट टमाटर का जूस पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। टमाटर में कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जैसे विटामिन सी, विटामिन ए, पोटेशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट, जो शरीर को डिटॉक्स करने और एनर्जी देने में मदद करते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप अपनी रूटीन में रोजाना के लिए टमाटर का जूस एड कर लेंगे तो जानते इसे पीने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं।