उत्तराखंड
जौनसार बावर दौरे पर पहुंचे सीएम धामी, विद्यालय जा रही छात्राओं से मुलाकात कर आगामी परीक्षाओं के लिए दी शुभकामनाएं
महासू देवता मंदिर क्षेत्र के पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाई जाए- सीएम
मॉर्निंग वॉक के दौरान स्थानीय लोगों से की मुलाकात
जौनसार-बावर की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध- सीएम
मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर के 53 व एसोसिएट प्रोफेसर के 103 रिक्त पद जल्द भरे जायेंगे
मेडिकल कॉलेजों को मिलेगी 156 नई फैकल्टी
देहरादून। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित मेडिकल कॉलेजों में एसोसिएट प्रोफेसर तथा प्रोफेसरों के रिक्त 156 पदों पर शीघ्र ही फैकल्टी तैनात कर दी जायेगी। जिससे राज्य के राजकीय मेडिकल कॉलेजों को फैकल्टी की कमी से काफी राहत मिलेगी।
राष्ट्रीय खेलों पर देश ने सुनी पीएम के 'मन की बात'
उत्तराखंड की पीठ थपथपाई, स्ट्राॅंग स्पोर्टिंग फोर्स के रूप में उभरने का जिक्र किया
प्रधानमंत्री ने ही 28 जनवरी को किया था राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री के प्रति जताया आभार
- Read more about राष्ट्रीय खेलों पर देश ने सुनी पीएम के 'मन की बात'
- Log in or register to post comments
दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी विधानसभा में निभाएंगी विपक्ष के नेता की भूमिका, गोपाल राय ने की औपचारिक घोषणा
कल सुबह 11 बजे से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का सत्र
दोपहर में होगा विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव
आम आदमी पार्टी ने बुलायी विधायक दल की बैठक
दिल्ली- एनसीआर। आम आदमी पार्टी ने आज पार्टी मुख्यालय पर विधायक दल की बैठक बुलाई, जिसमें नेता प्रतिपक्ष के नाम पर मुहर लग गई है। आम आदमी पार्टी ने एलान किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता होंगी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी इस बैठक में शामिल हुए।
एक्शन से भरपूर विज्ञापन में साथ दिखे सलमान खान और ऋतिक रोशन, यूजर्स दे रहे तरह- तरह की प्रतिक्रिया
सलमान खान और शाहरुख खान को साथ देखने के लिए फैंस उतावले रहते हैं। वहीं, तीनों खान (सलमान, शाहरुख और आमिर) को परदे पर साथ देखने को भी फैंस तरस रहे हैं। लेकिन, बात अगर सलमान खान और ऋतिक रोशन के साथ आने की हो तब? तब भी संभव है कि दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने लायक हो। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हाल ही में सलमान खान और ऋतिक रोशन को एक विज्ञापन में साथ देखा गया और दोनों के फैंस क्रेजी हो गए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम पूरे देश वासियों को एक नई प्रेरणा देता है - सीएम धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जगतगुरू आश्रम , हरिद्वार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 119वां संस्करण सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम पूरे देश वासियों को एक नई प्रेरणा देता है। मन की बात से सभी में नया प्रोत्साहन एवं उत्साहवर्धन होता है। देश के सामूहिक प्रयासों, युवा सपनों और नागरिकों की आकांक्षाओं की बात को प्रधानमंत्री सबसे साझा कर, बेहतर कार्यों के लिए देशवासियों को प्रेरित करते हैं।
अलग अंदाज में खेलना चाहते हैं होली, तो इन जगहों के बारे में जानिए जहां की होली है दुनियाभर में प्रसिद्ध
होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द और नई ऊर्जा का प्रतीक है। ये त्योहार हमें आपसी भेदभाव मिटाकर एकता और प्रेम से जीने की प्रेरणा देता है। यही वजह है कि देशभर में होली का त्योहार रंगों, खुशियों और आपसी प्रेम के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।
होली का त्योहार हर जगह अलग-अलग तरह से मनाया जाता है। ऐसे में यदि इस बार आप अलग अंदाज में होली खेलना चाहते हैं तो हमारे द्वारा बताई जगहों पर होली मनाने जाएं। इन जगहों पर जाकर आपको इतना आनंद आएगा कि आप इसे सालभर भूल नहीं पाएंगे। यहां हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां की होली दुनियाभर में प्रसिद्ध है।
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के महामुकाबले का मंच तैयार, भारत और पाकिस्तान की टीमें आज होंगी आमने-सामने
नई दिल्ली। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के महामुकाबले का मंच तैयार है। रविवार को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम की निगाह सेमीफाइनल पर होगी तो मोहम्मद रिजवान के नेतृत्व वाली पाकिस्तानी टीम पर अपनी ही मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। भारत ने पहले मैच में बांग्लादेश को हराया था तो पाकिस्तान को न्यूजीलैंड से हार मिली थी। चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच चैंपियंस ट्रॉफी में पिछली भिड़ंत 2017 के फाइनल में हुई थी जिसमें पाकिस्तान की टीम ने जीत हासिल की थी। भारत उस हार का हिसाब बराबर करने को बेताब है।
यूसीसी को लेकर भ्रामक तथ्यों के प्रचार पर स्पष्टीकरण एवं कानूनी चेतावनी
देहरादून। सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों पर समान नागरिक संहिता (UCC) के कुछ प्रावधानों को लेकर कुछ व्यक्तियों द्वारा भ्रामक और गलत जानकारी फैलाई जा रही है, जैसे कि उत्तराखंड में UCC में विवाह पंजीकरण कराने से बाहरी लोगों को राज्य का निवास प्रमाणपत्र (डोमिसाइल) मिल जायेगा। यह गलत और भ्रामक तथ्य है। UCC के तहत विवाह या अन्य पंजीकरण का राज्य के निवास प्रमाणपत्र (डोमिसाइल) से कोई संबंध नहीं है और न ही किसी व्यक्ति को विवाह या अन्य पंजीकरण के आधार पर उत्तराखंड का निवास प्रमाणपत्र प्रदान किये जाने का समान नागरिक संहिता (UCC) में कोई प्रावधान है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने साइकिल रैली से दिया मतदाता जागरुकता का संदेश
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने साइकिल चला बढ़ाया उत्साह
18 से लेकर 69 वर्ष तक के साइकिल प्रेमी हुए रैली में शामिल