उत्तराखंड
राज्य आर्थिक रूप से सशक्त हो रहा और विकास के नए आयाम गढ़ रहा - मुख्यमंत्री धामी
विधानसभा में सीएम धामी ने कहा, जनता से किया वादा पूरा करके ही दम लेता हूँ
सीएम धामी ने कांग्रेसियों को याद दिलाए उनके भ्रष्टाचार के खेल
इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 का आज से होने जा रहा आगाज, पहले मुकाबले में इंडिया मास्टर्स से भिड़ेगी श्रीलंका मास्टर्स
नई दिल्ली। इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 का आज यानी 22 फरवरी से आगाज होने जा रहा है। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह एक दशक के बाद क्रिकेट मैच एक साथ खेलने वाले हैं। ओपनिंग मैच में इंडिया मास्टर्स का सामना श्रीलंका मास्टर्स से हैं। यह मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।
पत्नी के सामने पीट-पीटकर की पति की हत्या, डंडों और एसएस पाइपों से पीटने के साथ ही निकाल दी दोनों आंखे
बांग्लादेश। ढाका में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) नेता मोहम्मद बाबुल मिया की प्रतिद्वंदियों ने पत्नी के सामने पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपियों ने उसे डंडों और एसएस पाइपों से पीटा। उसकी दोनों आंखें तक निकाल दीं। हत्या के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।
बांग्लादेशी मीडिया के अनुसार, मोहम्मद बाबुल मिया बीएनपी की कुल्ला यूनियन इकाई के पूर्व उपाध्यक्ष थे। दोपहर वह और उनकी पत्नी धामराई उपजिला के अक्षिरनगर हाउसिंग के पास सरसों की कटाई कर रहे थे। इस दौरान उनकी हत्या कर दी गई।
टिहरी के थत्यूड़ में दो भाईयों की कार हुई हादसे का शिकार, एक की मौके पर ही मौत
टिहरी। थत्यूड़ में देर रात एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार में सवार दो भाइयों में से एक की मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, देर रात कार में सवार लोग ग्राम ललोटना में एक विवाह समारोह में शामिल होकर अपने निवास नौघर गांव लौट रहे थे। थत्यूड-मसूरी-देहरादून मोटर मार्ग पर थत्यूड़ से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर पावर हाउस के पास एक कार (UK09A2651) अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिसमें कार चालक गंभीर सिंह(53) पुत्र सबल सिंह व उनके साथ उनका भाई महावीर सिंह(48) पुत्र सबल सिंह सवार थे।
अधेड़ उम्र व्यक्ति ने आठ साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी फरार
अलीगढ़। अतरौली के पालीमुकीमपुर थाना अंतर्गत अधेड़ उम्र व्यक्ति ने आठ साल की बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने घर पर बुलाया। बच्ची से दुष्कर्म कर आरोपी फरार हो गया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक गांव निवासी अमित कुमार पुत्र दरयाव सिंह ने 21 फरवरी की शाम करीब छह बजे पड़ोस में रहने वाली रिश्ते की आठ साल की भतीजी को चाकलेट देने के बहाने अपने घर में बुला लिया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को खोजते हुए उसकी मां वहां आ गई। महिला को देखते ही आरोपी वहां से भाग गया। डरी-सहमी बच्ची से जब उसकी मां ने जानकारी कि तो उसके होश उड़ गए
प्रधानमंत्री मोदी मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि होंगे शामिल
पीएम मोदी की यात्रा दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों का प्रमाण है - प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम
अपने बयान के लिए वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रकट किया खेद
मैंने कहा था कि सारे उत्तराखंड में देश के सभी हिस्सों के लोग रहते हैं - प्रेमचंद
मेरे बयान को कुछ लोग गलत तरीके से तोड़ मरोड़ कर पेश कर रहे हैं- प्रेमचंद
देहरादून। बीते रोज सदन के भीतर दिए गए बयान पर वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने खेद प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड में रह रहे सभी लोग उनके परिवार है और परिवार के लोगों के समक्ष अनजाने में कही गई बात के लिए खेद प्रकट करने में उन्हें संकोच नहीं है। सदन के भीतर उनके द्वारा कही गई बात को तोड़ मरोड़कर पेश किया जा रहा है।
अर्जुन कपूर अभिनीत फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' की सिनेमाघरों में हुई धीमी सुरुआत, पहले दिन कमाए एक करोड़ 13 लाख
अर्जुन कपूर अभिनीत फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म को बहुत से समीक्षकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। हालांकि, बॉक्स पर फिल्म हाल ठीक नजर नहीं आ रहा है। आइए जानते हैं कि टिकट खिड़की पर इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।
फिल्म की कमजोर कड़ी बने हर्ष गुजराल
'मेरे हसबैंड की बीवी' में अर्जुन के साथ रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर भी हैं। फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। इस फिल्म से हर्ष गुजराल ने अभिनेता के तौर पर हिंदी सिनेमा में एंट्री की है। हालांकि, उनकी अदाकारी इस फिल्म के लिए सबसे कमजोर कड़ी साबित हुई है।
क्या आपको भी रहती है लंबे समय तक हिचकी की समस्या, तो जान लीजिये कहीं ये किसी गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं
आप भी कभी न कभी हिचकियों से जरूर परेशान रहे होंगे। आमतौर पर मान लिया जाता है कि जब कोई आपको याद कर रहा होता है तो हिचकियां आती हैं, पर क्या इस मान्यता को मेडिकल साइंस भी पुष्टि देता है? या फिर हिचकी आना किसी बीमारी का संकेत है?
आम धारणाओं से इतर हिचकी आने की स्थिति को मेडिकल साइंस एक अलग तरीके से देखता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि डायाफ्राम में बार-बार होने वाली ऐंठन या अचानक होने वाली किसी समस्या के कारण आपको हिचकी आती है। डायाफ्राम वो मांसपेशी है जो आपकी छाती को पेट से अलग करती है और सांस लेने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने 7वें काॅमन रिव्यू मिशन की बैठक में किया प्रतिभाग
देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी व ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत 7वें काॅमन रिव्यू मिशन का नेतृत्व कर रहे संजय अग्रवाल (सेनानिवृत आईएएस, पूर्व सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण ) ने राज्य में काॅमन रिव्यू मिशन से अपेक्षाओं के सम्बन्ध में आज विधानसभा भवन में बैठक ली।