Skip to main content

उत्तराखंड

'कॉकटेल 2' का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

'कॉकटेल 2' का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

करीब 14 साल बाद दर्शकों की पसंदीदा रोमांटिक-ड्रामा फ्रेंचाइजी 'कॉकटेल' का सीक्वल एक बार फिर चर्चा में है। फिल्म 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी जमकर चर्चा शुरू हो गई है। नई स्टार कास्ट, पुराने हिट गाने की वापसी और रिश्तों की जटिल कहानी ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। हालांकि ट्रेलर को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली नजर आ रही हैं।

उधार के पैसों के विवाद में हिंसा, युवक को घायल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उधार के पैसों के विवाद में हिंसा, युवक को घायल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पैसों के लेन देन को लेकर चल रहे विवाद में अभियुक्तो द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ दिया था घटना को अंजाम

देहरादून। पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में युवक के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल करने के मामले में दून पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार घटना में कई लोगों की संलिप्तता सामने आई थी और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को दबोचा गया है।

मुख्यमंत्री धामी से राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने की शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री धामी से राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने की शिष्टाचार भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री (स्कूल शिक्षा, पंचायती राज एवं संस्कृत शिक्षा) मदन दिलावर ने शिष्टाचार भेंट की।

भेंट के दौरान उनके मध्य शिक्षा, पंचायती राज संस्थाओं के सशक्तीकरण, भारतीय संस्कृति एवं संस्कृत भाषा के संरक्षण और संवर्धन सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था, ग्रामीण विकास तथा स्थानीय स्वशासन को और अधिक प्रभावी बनाने के विषयों पर भी चर्चा की गई।

कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने दी क्षेत्रवासियों को कई विकास योजनाओं की सौगात

कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने दी क्षेत्रवासियों को कई विकास योजनाओं की सौगात

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के उल्ली में 5 लाख की लागत से बनने वाले यात्री प्रतीक्षालय का किया शिलान्यास

58.22 लाख की लागत से निर्मित थानधार-उल्ली मोटर मार्ग व व्यूप्वाइंट का भी किया लोकार्पण

श्रीनगर। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के खिर्सू एवं पाबौ क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को महत्वपूर्ण सौगातें दीं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय पर्यटन, सड़क संपर्क एवं जनसुविधाओं को सुदृढ़ बनाने वाली परियोजनाओं का शुभारंभ किया।

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश और देहरादून में दो भवन सील

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश और देहरादून में दो भवन सील

नियम तोड़ने वालों को सख्त संदेश, बिना स्वीकृति निर्माण पर लगातार जारी रहेगी कार्रवाई

मिट्टी माथे से लगाकर बोली खेल मंत्री- "तीर्थ से कम नहीं खेल विश्वविद्यालय"

मिट्टी माथे से लगाकर बोली खेल मंत्री- "तीर्थ से कम नहीं खेल विश्वविद्यालय"

वन विभाग से जमीन स्थानांतरण की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पहली बार गौलापार पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या

भूमि के समतलीकरण कार्य का किया निरीक्षण

हल्द्वानी। खेल विश्वविद्यालय की भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या पहली बार गौलापार स्थित उस भूमि पर पहुंचीं, जिसे हाल ही में वन विभाग से विश्वविद्यालय के लिए अंतिम रूप से हस्तांतरित किया गया है। अथक प्रयासों और लंबी प्रक्रिया के पूर्ण होने के बाद जब वह इस भूमि पर पहुंचीं तो भावुक हो उठीं और उन्होंने वहां की पावन मिट्टी को माथे से लगाकर नमन किया।

देहरादून की अर्थव्यवस्था को गति देने वाली योजनाएं हो जिला प्लान में शामिल- डीएम

देहरादून की अर्थव्यवस्था को गति देने वाली योजनाएं हो जिला प्लान में शामिल- डीएम

हर विभाग दे एक अभिनव परियोजना, विकास कार्यों का होगा भौतिक सत्यापन

स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता पर फोकस, जिला प्लान में शामिल हों जनहितकारी प्रस्ताव

भूमि उपलब्ध हो, विवाद न हो और समयबद्धता हो योजनाओं के चयन का आधार

जनहित और नवाचार को मिले प्राथमिकता, अधूरी योजनाएं हर हाल में हों पूरी- डीएम

ब्लूबेरी से ट्राउट तक, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाली योजनाओं पर फोकस

समग्र विकास की सोच के साथ बनेगी नई जिला योजना संरचना

‘अल्फा’ की रिलीज डेट बदली, अब 3 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी आलिया भट्ट की फिल्म

‘अल्फा’ की रिलीज डेट बदली, अब 3 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी आलिया भट्ट की फिल्म

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की बहुप्रतीक्षित स्पाई-एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा इस फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। अब दर्शकों को यह फिल्म पहले से तय तारीख से एक सप्ताह पहले सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी। निर्माताओं ने बॉक्स ऑफिस रणनीति को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।

बदलते दौर में बच्चों की डिजिटल मॉनिटरिंग माता-पिता की सर्वोच्च जिम्मेदारी- कुसुम कंडवाल

बदलते दौर में बच्चों की डिजिटल मॉनिटरिंग माता-पिता की सर्वोच्च जिम्मेदारी- कुसुम कंडवाल

​सोशल मीडिया और मोबाइल का अनियंत्रित उपयोग बच्चों को धकेल रहा गलत दिशा में, महिला आयोग ने जताई चिंता

​अभिभावक रखें पैनी नजर; बच्चा कितनी देर और फोन पर क्या चला रहा है, यह जानना बेहद जरूरी

कृषि मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना

कृषि मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना

उत्तराखंड के पारस्परिक हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा 

देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी से उनके शासकीय आवास पर उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उनका उत्तराखंड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Image removed.

↑