उत्तराखंड
राष्ट्र सेवा, सुशासन और सादगी की मिसाल थे भुवन चंद्र खण्डूड़ी- मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खण्डूड़ी को दी श्रद्धांजलि
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ी कैंट स्थित स्व. हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खण्डूड़ी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने खण्डूड़ी को राष्ट्रसेवा, सुशासन और ईमानदार राजनीति का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा
बिना अनुमति संचालित मस्जिद-मदरसा भवन पर एमडीडीए का शिकंजा
नोटिस, सुनवाई और मोहलत के बाद हुई कार्रवाई, अवैध निर्माण को किया गया सील
ऋषि परंपरा का पुनर्जागरण और संस्कृति का संरक्षण हमारी शाश्वत जिम्मेदारी- सुबोध उनियाल
देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने 'स्वस्ति भव धर्मार्थ न्यास' द्वारा संचालित सनातन वैदिक पुरोहित/आर्योपदेशक प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह और प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए सनातन संस्कृति और भारतीय ज्ञान परंपरा के महत्व को रेखांकित किया।
मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की तैयारी तेज
एसआईआर-2026 के तहत घर-घर पहुंचेंगे गणना फार्म, बीएलओ को मिला विशेष प्रशिक्षण
- Read more about मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की तैयारी तेज
- Log in or register to post comments
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया अमर शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा की प्रतिमा का अनावरण
देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के शेरबाग रोड स्थित पार्क में अमर शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले जी महाराज उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने अमर शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके अद्वितीय योगदान को नमन किया।कार्यक्रम के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों को सम्मानित कर उनके राष्ट्र निर्माण एवं देश सेवा में दिए गए योगदान को नमन किया।
विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुली
रंग-बिरंगे फूलों की दुनिया का होगा दीदार
घांघरिया/चमोली। प्रकृति प्रेमियों और ट्रेकिंग के शौकीनों का इंतजार आखिरकार समाप्त हो गया। चमोली जनपद में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान सोमवार से पर्यटकों के लिए खोल दी गई। घाटी के खुलते ही देश-विदेश से पहुंचे पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिला। उद्घाटन अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में पर्यटकों का स्वागत किया गया।
- Read more about विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुली
- Log in or register to post comments
मुख्यमंत्री धामी ने 276 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र
33 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी- सीएम
पारदर्शी भर्ती व्यवस्था को बताया सरकार की उपलब्धि
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यसेवक सदन में आयोजित समारोह में नगर एवं ग्राम नियोजन, प्राविधिक शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास तथा वन विभाग में चयनित 276 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने नवचयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल नौकरी प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि जनसेवा के नए दायित्व की शुरुआत भी है।
- Read more about मुख्यमंत्री धामी ने 276 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र
- Log in or register to post comments
स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चेतावनी- तंबाकू की आदत बना सकती है कई जानलेवा बीमारियों का शिकार
तंबाकू और धूम्रपान आज दुनिया के सामने एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बने हुए हैं। जागरूकता अभियानों और स्वास्थ्य चेतावनियों के बावजूद करोड़ों लोग सिगरेट, बीड़ी, गुटखा, खैनी और अन्य तंबाकू उत्पादों का सेवन कर रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि तंबाकू न केवल कैंसर जैसी घातक बीमारी का कारण बनता है, बल्कि यह शरीर के लगभग हर अंग को प्रभावित करता है।
हरिद्वार में बड़ा हादसा- श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क पर पलटी, एक महिला की मौत
गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालु हादसे का शिकार, कई यात्री घायल
हरिद्वार। हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में राजस्थान की एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 25 अन्य यात्री घायल हो गए। हादसे के दौरान सामने से आ रहा एक डंपर भी नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे स्थित ढाबे में जा घुसा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' की बॉक्स ऑफिस पर रफ़्तार धीमी, फिल्म ने अब तक कमाए 1.31 करोड़ रुपये
अभिनेता जैकी श्रॉफ की बच्चों और पारिवारिक दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षित प्रदर्शन करने में संघर्ष करती नजर आ रही है। शुरुआती दो दिनों में सीमित कमाई करने वाली यह फिल्म रविवार को भी कोई बड़ा कमाल नहीं दिखा सकी। हालांकि वीकेंड के चलते कारोबार में कुछ उम्मीदें थीं, लेकिन आंकड़े उम्मीदों पर पूरी तरह खरे नहीं उतर पाए।