Skip to main content

उत्तराखंड

नीति घाटी में 31 मई एवं 01 जून को आयोजित होगी ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’

नीति घाटी में 31 मई एवं 01 जून को आयोजित होगी ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’

सीमांत पर्यटन को बढ़ावा देगा नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन

देहरादून। उत्तराखंड की दुर्गम नीति घाटी में 31 मई एवं 01 जून 2026 को आयोजित होने वाला ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ भारत में तेजी से विकसित हो रहे एडवेंचर पर्यटन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में उभर रहा है। उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा भारतीय सेना के समन्वय से आयोजित यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि सीमा पर्यटन को बढ़ावा देने, सैन्य-नागरिक सहयोग को सुदृढ़ करने तथा हिमालय के दूरस्थ सीमावर्ती क्षेत्रों की आर्थिक संभावनाओं को नई पहचान देने का प्रयास है।

राज्य निगम कर्मचारी महासंघ की बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों पर हुई व्यापक चर्चा

राज्य निगम कर्मचारी महासंघ की बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों पर हुई व्यापक चर्चा

देहरादून।  राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, उत्तराखण्ड प्रदेश की पूर्व निर्धारित महत्वपूर्ण बैठक अरण्य विकास भवन, 73 नेहरू रोड, डालनवाला, देहरादून में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रकाश राणाकोटी ने की, जबकि मंच संचालन प्रदेश महामंत्री नन्दलाल जोशी द्वारा किया गया। बैठक में राज्य के विभिन्न निगमों एवं प्राधिकरणों में कार्यरत कर्मचारियों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों, वेतन विसंगतियों तथा कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माणों पर चला प्रशासनिक बुलडोजर

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माणों पर चला प्रशासनिक बुलडोजर

कई व्यवसायिक भवन सील

मसूरी, ऋषिकेश और देहरादून में संयुक्त अभियान, अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर सीलिंग एवं ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। संयुक्त सचिव गौरव चटवाल व एस0डी0एम0 ऋषिकेश ,मसूरी के निर्देशों पर प्राधिकरण की टीम ने माजरा, सुद्धोवाला, बड़ोवाला, शिमला बाईपास रोड, डिस्पेंसरी रोड, ऋषिकेश तथा मसूरी क्षेत्र में बिना स्वीकृति संचालित निर्माण कार्यों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की।

शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने ली शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक

शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने ली शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक

अशासकीय विद्यालयों के प्रान्तीयकरण पर जल्द बनेगी नई नीति

देहरादून। प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विद्यालयी शिक्षा निदेशालय, ननूरखेड़ा में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

क्राइम थ्रिलर ‘राख’ की रिलीज डेट का ऐलान, जानिए कब और कहां देख सकेंगे सीरीज

क्राइम थ्रिलर ‘राख’ की रिलीज डेट का ऐलान, जानिए कब और कहां देख सकेंगे सीरीज

ओटीटी दर्शकों के बीच चर्चा में बनी अली फजल और सोनाली बेंद्रे की मचअवेटेड थ्रिलर सीरीज ‘राख’ की रिलीज डेट आखिरकार सामने आ गई है। सीरीज की घोषणा के बाद से ही फैंस इसके ट्रेलर और कहानी को लेकर काफी उत्साहित थे। अब मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए इसका नया पोस्टर जारी करते हुए स्ट्रीमिंग डेट का भी खुलासा कर दिया है।

खाद्य सामग्री, डीजल-पेट्रोल और एलपीजी की उपलब्धता पर निगरानी रखी जाए- मुख्य सचिव

खाद्य सामग्री, डीजल-पेट्रोल और एलपीजी की उपलब्धता पर निगरानी रखी जाए- मुख्य सचिव

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के साथ की समीक्षा बैठक

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के साथ समीक्षा बैठक कर प्रदेश में खाद्यान्न और दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं कीमतों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने आयुक्त खाद्य बी.एल. राणा से प्रदेशभर में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार दरों की जानकारी ली।

प्रदेश में बह रही है विकास की गंगा: महाराज

प्रदेश में बह रही है विकास की गंगा: महाराज

बहुउद्देशीय शिविर में 19 दिव्यांगों को मिले विकलांग प्रमाण पत्र, शिकायत काउंटर पर 58 शिकायतें और 55 मांग हुए प्राप्त

एकेश्वर (पौड़ी)-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और रोजगार, चारधाम सड़क, रेल कनेक्टिविटी, मेडिकल कॉलेज और स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से निरंतर विकास की गंगा बह रही है।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री धामी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और नेता रहे मौजूद 

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Image removed.

मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का सीएम आवास में किया स्वागत

मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का सीएम आवास में किया स्वागत

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है।

आईपीएल 2026- क्वालिफायर-2 मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स होंगी आमने-सामने

आईपीएल 2026- क्वालिफायर-2 मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स होंगी आमने-सामने

मुल्लांपुर में होगा बड़ा मुकाबला

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में शुक्रवार को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी। मुल्लांपुर के महाराजा यदविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले पर सभी क्रिकेट प्रेमियों की नजरें टिकी हैं, क्योंकि जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचकर 31 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से भिड़ेगी। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा बन गया है।

↑