उत्तराखंड
ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खेत में गिरा ट्रक, दो लोगों की मौत
ऋषिकेश। भद्रकाली तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक और एक महिला की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बूथ प्रबंधन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन उत्साहजनक- भट्ट
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश कोर कमेटी सदस्यों को दो दो दिन विधानसभाओं में प्रवास के दिए निर्देश
देहरादून। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने तीन दिवसीय प्रवास पर उत्तराखंड आये भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने विस चुनाव को देखते हुए बूथ प्रबंधन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया और जरूरी टिप्स दिये।
एक माह में पूर्ण करें कण्डारस्यूं व विडोली पेयजल योजना
कैबिनेट मंत्री डाॅ. रावत ने कार्यदायी संस्थाओं को दिये निर्देश
कहा, जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित
देहरादून- सूबे के कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने शासकीय आवास पर श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। जिसमें उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को कण्डारस्यूं, भीड़ा-हस्यूंडी व विडोली ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजनाओं को एक माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिये। इसके अलावा एनआईटी पेयजल पम्पिंग योजना व जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं की भी समीक्षा की।
- Read more about एक माह में पूर्ण करें कण्डारस्यूं व विडोली पेयजल योजना
- Log in or register to post comments
एटीएम से एसी का आउटडोर यूनिट और कॉपर वायर चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार
गिरफ्तार अभियुक्ता पूर्व में भी चोरी के अभियोग में जा चुकी है जेल
देहरादून। राजधानी देहरादून में बैंक के एटीएम से एयर कंडीशनर का आउटडोर यूनिट और कॉपर वायर चोरी करने वाली महिला को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया गया है।
मुख्यमंत्री धामी की पहल से पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान
डिजिटल व्यवस्था से घर बैठे मिल रही सुविधा, बुजुर्गों को बड़ी राहत
पेंशनरों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की पहल, पेंशनर फैसिलिटेशन हाल में जीवन प्रमाण पत्र पर विशेष प्रशिक्षण जारी
पेंशनर फैसिलिटेशन हाल में डीएलसी के माध्यम से अब तक 1लाख 84 हज़ार से अधिक लोगो का हुआ सत्यापन
पेंशनरों को भा रही डिजिटल व्यवस्था, दून में 22 हजार से अधिक लाभार्थी
आईएफएमएस ऐप से घर बैठे आसानी से डाउनलोड करें पेंशन स्टेटमेंट्स
एनआईटी श्रीनगर के निर्माण कार्यों में लायें तेजी- डाॅ. धन सिंह रावत
समीक्षा बैठक में कहा, स्थानीय लोगों के हक-हकूकों का भी रखें ध्यान
श्रीनगर पाॅलीटेक्निक के भवनों को विभाग को वापस करने के निर्देश
देहरादून - राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) श्रीनगर के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ ही तेजी लाने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही स्थानीय लोगों के साथ पूर्व में किये गये वायदों के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने को भी कहा गया है। इसके अलावा एनआईटी के अधिकारियों को तकनीकी शिक्षा विभाग के श्रीनगर स्थित पाॅलीटेक्निक काॅलेज के भवनों को वापस विभाग को सौंपने के भी निर्देश दिये गये हैं।
मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की
कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में सिंचाई एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में क्षेत्र में चल रहे एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए मंत्री ने अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।
सृष्टि की सृजनकर्ता है नारी- रेखा आर्या
विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर कैबिनेट मंत्री ने किया बालिकाओं को जागरूक
किशोरी और महिलाओं को स्वच्छता किट वितरित की
देहरादून। विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर राज्य की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने किशोरी और महिलाओं के जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया। इस मौके पर महिलाओं और किशोरियों को स्वच्छता किट वितरित की गई।
- Read more about सृष्टि की सृजनकर्ता है नारी- रेखा आर्या
- Log in or register to post comments
“ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
नशा तस्करों के विरुद्ध दून पुलिस की कार्यवाही जारी
देहरादून। मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के लिए दून पुलिस लगातार मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना सेलाकुई पुलिस ने एक युवक को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई ‘चांद मेरा दिल’ की रफ्तार, फिल्म ने अब तक कमाए इतने करोड़ रुपये
अनन्या पांडे और लक्ष्य की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'चांद मेरा दिल' बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। 22 मई को रिलीज हुई इस फिल्म को शुरुआती दिनों में दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। वीकेंड पर फिल्म की कमाई में थोड़ी तेजी जरूर देखने को मिली, लेकिन सप्ताह के दिनों में इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई। ऐसे में फिल्म के लिए आगे का सफर चुनौतीपूर्ण नजर आ रहा है।