उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का उत्तराखण्ड दौरा
देहरादून। देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज
आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ रिलीज होते ही सुर्खियों में आ गया है। शादी और पार्टी के माहौल से भरपूर यह गाना एक एनर्जेटिक डांस नंबर है, जिसमें फिल्म के तीनों लीड स्टार्स की शानदार केमिस्ट्री और दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिल रही है।
विधि-विधान के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद
'जय बद्री विशाल' के जयकारों से गूंजा धाम
चमोली। बद्रीनाथ धाम के कपाट विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। कपाट खुलते ही पूरे धाम में भक्ति का माहौल छा गया। हजारों श्रद्धालु इस पावन क्षण के साक्षी बने।
गुरुवार सुबह 6:15 बजे शुभ मुहूर्त में बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खोले गए। इस दौरान वैदिक मंत्रों के बीच विशेष पूजा-अर्चना की गई। कपाट खुलने के ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड : रेखा आर्या
देहरादून । उत्तराखंड टेबल टेनिस संघ द्वारा आयोजित 87वीं अंतरराज्यीय जूनियर एवं युवा राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2025 का समापन समारोह धूमधाम से सम्पन्न हुआ। समापन अवसर पर प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
महाविद्यालयों व तकनीकी संस्थानों की व्यापक समीक्षा, शिक्षा को रोजगारपरक, गुणवत्तापूर्ण व आधुनिक बनाने के निर्देश
प्रतियोगी परीक्षाओं, प्लेसमेंट, प्रोफेशनल व वोकेशनल कोर्स तथा स्वरोजगार पर विशेष फोकस
दूरस्थ व पर्वतीय क्षेत्रों के महाविद्यालयों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर
बालिका शिक्षा को नयी दिशा, जिलाधिकारी का उच्च शिक्षा के बाद बालिकाओं को रोजगार से जोड़ने पर जोर
पहलगाम में घटित आतंकी हमले ने देश को झकझोर दिया था- मुख्यमंत्री धामी
'पहलगाम ... जब समय थम गया', संयुक्त निदेशक चौहान ने मुख्यमंत्री को भेंट की पुस्तक
देहरादून। पहलगाम में पर्यटकों पर बर्बर हमले की पहली बरसी पर बुधवार को 'पहलगाम ... जब समय थम गया' पुस्तक जनता के बीच आ गई । पुस्तक के लेखक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में संयुक्त निदेशक के एस चौहान हैं। जो घटना के दिन सपरिवार पहलगाम में मौजूद थे, चौहान ने अपने अनुभवों को पुस्तक की शक्ल दी है।
सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो डाइट में शामिल करें ये चीजें, मिलेगा फायदा
आजकल कई लोग सीढ़ियां चढ़ते समय जल्दी थकान या सांस फूलने की शिकायत करते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक यह केवल बढ़ती उम्र का संकेत नहीं, बल्कि शरीर में पोषण की कमी, कमजोर मांसपेशियां या कम सहनशक्ति का संकेत भी हो सकता है। ऐसे में खानपान में कुछ जरूरी बदलाव करके शरीर की ऊर्जा और फेफड़ों की क्षमता को बेहतर बनाया जा सकता है।
संतुलित आहार न सिर्फ शरीर को ताकत देता है, बल्कि दिल और फेफड़ों को भी बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है। आइए जानते हैं ऐसे कौन से खाद्य पदार्थ हैं, जिन्हें रोजाना की डाइट में शामिल कर सीढ़ियां चढ़ते समय होने वाली सांस फूलने की समस्या को कम किया जा सकता है।
“हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ खुले तुंगनाथ मंदिर के कपाट
सैकड़ों श्रद्धालु बने इस पावन क्षण के साक्षी
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट आज विधि-विधान और शुभ मुहूर्त के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही पूरा धाम भक्तिमय वातावरण में डूब गया और सैकड़ों श्रद्धालु इस पावन क्षण के साक्षी बने।
बाबा तुंगनाथ के कपाटोद्घाटन के अवसर पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था, जहां फूलों की आकर्षक सजावट ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। करीब साढ़े सात सौ से अधिक भक्तों ने इस ऐतिहासिक पल को प्रत्यक्ष देखा और भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
आईपीएल 2026- लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला आज
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा मुकाबला
नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाला यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि पिछली हार के बाद दोनों जीत की पटरी पर लौटने की कोशिश में उतरेंगी।
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी 'विश्व पृथ्वी दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा, स्वच्छ, हरित और सुरक्षित वातावरण केवल वर्तमान की जरूरत नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य की नींव है
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पृथ्वी दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ, हरित और सुरक्षित वातावरण केवल वर्तमान की जरूरत नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य की नींव है।