Skip to main content

उत्तराखंड

‘दादी की शादी’ का ट्रेलर रिलीज, 8 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

‘दादी की शादी’ का ट्रेलर रिलीज, 8 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

कॉमेडी और पारिवारिक मनोरंजन का तड़का लेकर फिल्म ‘दादी की शादी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। हंसी-मजाक और हल्के-फुल्के ड्रामे से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को एक अलग अंदाज में एंटरटेन करने के लिए तैयार है। कपिल शर्मा, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी की मौजूदगी फिल्म को खास बना रही है। यह फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

‘दादी की शादी’ के ट्रेलर ने आते ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। ट्रेलर में कॉमेडी, पारिवारिक रिश्तों की मिठास और हल्के-फुल्के हंगामे का मजेदार मिश्रण देखने को मिल रहा है। फिल्म का निर्देशन आशीष आर. मोहन ने किया है, जबकि कहानी भी उन्होंने ही लिखी है।

एनडीएमए सदस्य डाॅ. असवाल ने आपदा की तैयारियों को परखा

एनडीएमए सदस्य डाॅ. असवाल ने आपदा की तैयारियों को परखा

आपदा का कारण न बनें विकास कार्य-असवाल

कहा-जीरो डेथ का लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में करें कार्य

देहरादून। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य डाॅ. दिनेश कुमार असवाल ने कहा कि आपदाओं में जीरो डेथ का लक्ष्य तभी हासिल किया जा सकता है, जब जोखिम के प्रभाव को न्यूनतम किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास आवश्यक है, लेकिन यह सुनिश्चित करना भी उतना ही जरूरी है कि विकास कार्य किसी नई आपदा का कारण न बनें।

विधि-विधान के साथ खुले केदारनाथ धाम के कपाट

विधि-विधान के साथ खुले केदारनाथ धाम के कपाट

“हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजा बाबा का धाम

सीएम धामी ने धाम पहुंचकर की विशेष पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री मोदी ने श्रद्धालुओं को पांच संकल्प अपनाने का दिया संदेश

आगामी नेशनल गेम्स में पदकों की संख्या बढ़ाने पर करें फोकस : रेखा आर्या

आगामी नेशनल गेम्स में पदकों की संख्या बढ़ाने पर करें फोकस : रेखा आर्या

विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों के लिए गहन प्रशिक्षण शिविर लगाने पर जोर

आगामी नेशनल चैंपियनशिप जैसे आयोजन उत्तराखंड में कराने की तैयारी

देहरादून । नॉर्थ ईस्ट राज्यों में होने वाले 39 वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के पदकों की संख्या 38वें नेशनल गेम्स के मुकाबले और ज्यादा बढ़ाने पर फोकस किया जाएगा। सचिवालय के एफआरडीसी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने इसके निर्देश जारी किए।

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई वन संसाधन प्रबंधन समिति की बैठक

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई वन संसाधन प्रबंधन समिति की बैठक

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने अखरोट विकास योजना की प्रगति पर मांगी रिपोर्ट

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखंड वन संसाधन प्रबंधन समिति की उच्चाधिकार समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में समिति की विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कई प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई।

इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला आज

इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला आज

यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा 

हैदराबाद। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 31वें मुकाबले में मंगलवार को यानी आज सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा। दोनों टीमें अंक तालिका में 6-6 अंकों के साथ क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर हैं, जिससे मुकाबले के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का किया स्थलीय निरीक्षण

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का किया स्थलीय निरीक्षण

पुल निर्माण का कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बारिश से क्षतिग्रस्त हुए पुल की कार्य प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुल निर्माण का कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को आवागमन में सुविधा मिल सके।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कर्मचारी के परिजनों को सौंपा ₹50 लाख की बीमा राशि का चैक

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कर्मचारी के परिजनों को सौंपा ₹50 लाख की बीमा राशि का चैक

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार उपनल कर्मचारियों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत है- गणेश जोशी

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में दिवंगत उपनल कर्मचारी कविता गुसाईं के परिजनों को उपनल द्वारा पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से ₹50 लाख की शेष बीमा राशि का चेक प्रदान किया। इस दौरान दिवंगत कर्मचारी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

केदारनाथ धाम के कपाट कल खुलेंगे, भव्य तैयारियों के बीच यात्रा का होगा शुभारंभ

केदारनाथ धाम के कपाट कल खुलेंगे, भव्य तैयारियों के बीच यात्रा का होगा शुभारंभ

 रुद्रप्रयाग- उत्तराखंड के पवित्र केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे शुभ मुहूर्त में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसी के साथ विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो जाएगा। कपाट खुलने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने मैक्स अस्पताल पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का जाना हालचाल

मुख्यमंत्री धामी ने मैक्स अस्पताल पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का जाना हालचाल

मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से ली उनके स्वास्थ्य की जानकारी 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मैक्स अस्पताल, देहरादून में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी (से.नि) का कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

↑