उत्तराखंड
प्रदेश के नारी निकेतनों में होगी मनोचिकित्सकों की नियुक्ति- रेखा आर्या
विभागीय सचिव को प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट में रखने के निर्देश दिए
नारी निकेतन में संवासिनी की आत्महत्या की घटना के बाद मंत्री ने किया निरीक्षण
देहरादून। उत्तराखंड सरकार में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून के केदारपुर स्थित नारी निकेतन में एक संवासिनी की आत्महत्या की घटना की गंभीरता से पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और नारी निकेतन की अधीक्षिका, अन्य कर्मचारियों तथा शव बरामद करने वाली चौकीदार से विस्तृत पूछताछ की।
आईपीएल 2026- चेन्नई और राजस्थान के बीच मुकाबला आज
रियान पराग की कप्तानी में नई शुरुआत करेगी राजस्थान रॉयल्स
नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला सोमवार को यानी आज गुवाहाटी में खेला जाएगा, जहां पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। दोनों टीमें पिछले सीजन की निराशा को पीछे छोड़ते हुए जीत के साथ अपने अभियान को मजबूत शुरुआत देना चाहेंगी।
- Read more about आईपीएल 2026- चेन्नई और राजस्थान के बीच मुकाबला आज
- Log in or register to post comments
मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. जितेन ठाकुर को “उत्तराखंड साहित्य भूषण सम्मान” से किया सम्मानित
साहित्यकार समाज के मार्गदर्शक और प्रेरक होते हैं- मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह-2025 में उत्तराखंड के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान “उत्तराखंड साहित्य भूषण सम्मान” से डॉ. जितेन ठाकुर को सम्मानित किया। इसके साथ मुख्यमंत्री ने डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र, श्याम सिंह कुटौला, डॉ. प्रीतम सिंह, केसर सिंह राय एवं अता ए साबिर अफजल मंगलौरी को “उत्तराखंड दीर्घकालीन उत्कृष्ट साहित्य सृजन पुरस्कार” से सम्मानित किया गया।
रिटायर्ड ब्रिगेडियर मृतक मुकेश जोशी के परिजनों से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत पर जताया शोक, आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश
नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, एमएलसी पद से दिया इस्तीफा
राज्यसभा सदस्य बनने के बाद नीतीश कुमार ने छोड़ी विधान परिषद सीट
पटना। बिहार की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। नीतीश कुमार ने विधान परिषद (एमएलसी) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद संवैधानिक प्रावधानों के तहत उन्हें 14 दिनों के भीतर एक सदन की सदस्यता छोड़ना अनिवार्य था, जिसकी समयसीमा आज समाप्त हो रही थी।
- Read more about नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, एमएलसी पद से दिया इस्तीफा
- Log in or register to post comments
50-60 साल की उम्र में रहना चाहते है फिट, सही डाइट और एक्सरसाइज से धीमा करें बुढ़ापे का असर
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बिगड़ती खानपान की आदतों का असर अब लोगों की उम्र पर भी साफ दिखाई देने लगा है। पहले जहां बुढ़ापे के लक्षण 50-60 साल के बाद नजर आते थे, वहीं अब 30-35 की उम्र में ही शरीर में कमजोरी, बाल झड़ना और हड्डियों की समस्याएं आम हो गई हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या बढ़ती उम्र के असर को धीमा किया जा सकता है? स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि सही लाइफस्टाइल अपनाकर लंबे समय तक फिट और एक्टिव रहा जा सकता है।
ईरान ने कुवैत के पावर प्लांट को बनाया निशाना, हमले में भारतीय नागरिक की मौत
कुवैत सिटी। ध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच कुवैत से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां ईरान की ओर से हुए एक हमले में भारतीय नागरिक की जान चली गई। इस घटना ने क्षेत्रीय सुरक्षा हालात को लेकर चिंता बढ़ा दी है, वहीं कुवैत सरकार ने हालात को नियंत्रण में रखने के लिए तत्काल कदम उठाए हैं।
कुवैत के बिजली, पानी और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार, एक महत्वपूर्ण पावर और पानी के डीसैलिनेशन प्लांट की सर्विस बिल्डिंग को निशाना बनाकर हमला किया गया। इस हमले में वहां कार्यरत एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि प्लांट के ढांचे को भी भारी क्षति पहुंची है।
ओवरटेक विवाद में चली गोलियां, मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हुई मौत
कार रोकने के लिए टायर पर चलाई गोली रिटायर्ड ब्रिगेडियर को लगी
देहरादून। देहरादून के राजपुर रोड क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां ओवरटेकिंग को लेकर दो कार सवारों के बीच हुआ विवाद हिंसक हो गया। स्कॉर्पियो कार सवार व्यक्तियों द्वारा दूसरी कार को रोकने के लिए की गई फायरिंग में एक 70 वर्षीय रिटायर्ड ब्रिगेडियर के. जोशी की मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगांव का किया औचक निरीक्षण
मंत्री ने उपचाराधीन मरीजों से संवाद कर उनका फीडबैक लिया
टिहरी। घनसाली प्रवास के दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगांव का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, दवाइयों की उपलब्धता, साफ-सफाई एवं मरीजों को दी जा रही सेवाओं की गहन समीक्षा की। साथ ही उपचाराधीन मरीजों से संवाद कर उनका फीडबैक भी प्राप्त किया।
आज से हो रहा आईपीएल 2026 का आगाज, पहले मुकाबले में आरसीबी और हैदराबाद होंगी आमने-सामने
कमिंस के बिना उतरेगी हैदराबाद, ईशान किशन संभालेंगे टीम की कमान
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का आगाज शनिवार यानि आज से होने जा रहा है। सीजन के पहले मुकाबले में गत चैंपियन Royal Challengers Bengaluru (आरसीबी) का सामना Sunrisers Hyderabad (एसआरएच) से होगा। यह मुकाबला बेंगलुरु केएम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। खिताब जीतने के बाद आरसीबी की नजरें जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत पर होंगी, वहीं हैदराबाद टीम भी नई ऊर्जा के साथ मैदान में उतरेगी।