उत्तराखंड
ओवरटेक विवाद में चली गोलियां, मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हुई मौत
कार रोकने के लिए टायर पर चलाई गोली रिटायर्ड ब्रिगेडियर को लगी
देहरादून। देहरादून के राजपुर रोड क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां ओवरटेकिंग को लेकर दो कार सवारों के बीच हुआ विवाद हिंसक हो गया। स्कॉर्पियो कार सवार व्यक्तियों द्वारा दूसरी कार को रोकने के लिए की गई फायरिंग में एक 70 वर्षीय रिटायर्ड ब्रिगेडियर के. जोशी की मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगांव का किया औचक निरीक्षण
मंत्री ने उपचाराधीन मरीजों से संवाद कर उनका फीडबैक लिया
टिहरी। घनसाली प्रवास के दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगांव का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, दवाइयों की उपलब्धता, साफ-सफाई एवं मरीजों को दी जा रही सेवाओं की गहन समीक्षा की। साथ ही उपचाराधीन मरीजों से संवाद कर उनका फीडबैक भी प्राप्त किया।
आज से हो रहा आईपीएल 2026 का आगाज, पहले मुकाबले में आरसीबी और हैदराबाद होंगी आमने-सामने
कमिंस के बिना उतरेगी हैदराबाद, ईशान किशन संभालेंगे टीम की कमान
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का आगाज शनिवार यानि आज से होने जा रहा है। सीजन के पहले मुकाबले में गत चैंपियन Royal Challengers Bengaluru (आरसीबी) का सामना Sunrisers Hyderabad (एसआरएच) से होगा। यह मुकाबला बेंगलुरु केएम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। खिताब जीतने के बाद आरसीबी की नजरें जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत पर होंगी, वहीं हैदराबाद टीम भी नई ऊर्जा के साथ मैदान में उतरेगी।
मुख्यमंत्री धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में ‘राजस्व लोक अदालत’ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि न्याय व्यवस्था को अधिक सरल, सुलभ एवं प्रभावी बनाते हुए आम जनमानस को समयबद्ध न्याय उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह पहल न्याय सुलभता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का यह प्रयास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र की भावना का विस्तार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा सदैव इस ब
एसएसपी देहरादून का कडा एक्शन, आई0डी0पी0एल0 चौकी के 12 पुलिसकर्मियों को किया निलिम्बित
अवैध गतिविधियों के संचालन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही नहीं करने तथा चैकिंग अभियान में शिथिलता बरतने पर दून पुलिस कप्तान का कडा एक्शन
देहरादून। देहरादून पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऋषिकेश क्षेत्र के एक होटल में चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में जहां कई लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया, वहीं लापरवाही बरतने पर 12 पुलिसकर्मियों को भी निलंबित कर दिया गया है।
गैस सिलिंडर संकट का असर, ढाबों और रेहड़ियों में बढे खाने-पीने के दाम
ब्लैक में महंगे दामों पर मिल रहे सिलिंडर
देहरादून। देहरादून में रसोई गैस की किल्लत का असर अब शहर के स्ट्रीट फूड और खानपान कारोबार पर साफ दिखाई देने लगा है। गैस की बढ़ती कीमतों और अनियमित आपूर्ति ने छोटे खाद्य कारोबारियों को मेन्यू बदलने पर मजबूर कर दिया है, जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है।
बार-बार थकान और सुन्नपन को न करें नजरअंदाज, हो सकती है मल्टीपल स्क्लेरोसिस की समस्या
आज की बदलती लाइफस्टाइल और बढ़ते तनाव का असर सिर्फ सामान्य बीमारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि ऑटोइम्यून डिजीज के मामलों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इन्हीं में से एक गंभीर बीमारी मल्टीपल स्क्लेरोसिस है, जो धीरे-धीरे शरीर के नर्वस सिस्टम को प्रभावित कर व्यक्ति की रोजमर्रा की जिंदगी को चुनौतीपूर्ण बना देती है।
‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, फिल्म ने अब तक कमाए इतने करोड़ रुपये
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘धुरंधर 2’ का जलवा लगातार बरकरार है। कमाई की रफ्तार में हल्की गिरावट के बावजूद फिल्म ने 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है। देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में भी इस फिल्म का दमदार प्रदर्शन जारी है, जिससे यह साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई है।
‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के नौवें दिन 41.55 करोड़ रुपये की कमाई की, जो आठवें दिन के 49.70 करोड़ रुपये से थोड़ी कम है। हालांकि, इस गिरावट के बावजूद फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 715.72 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में फिर उछाल देखने को मिल सकता है।
दूरस्थ गांवों तक विकास पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता- रेखा आर्या
रेखा आर्य ने की 22 लाख रुपये की घोषणाएं
सोमेश्वर/अल्मोड़ा। सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जनमिलन कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत ताकुला मंडल के इसलना खाड़ी, सुनौली और भैसोड़ी गांवों का दौरा किया, जहां ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए विभिन्न विकास कार्यों के लिए कुल 22 लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की गई और कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान भी किया गया।
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्ती, डोईवाला और ऋषिकेश में कई भवन सील
कान्हरवाला भानियावाला तिराह और निर्मल बाग में कार्रवाई, टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में चला अभियान
देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए डोईवाला और ऋषिकेश क्षेत्रों में कई भवनों को सील कर दिया। प्राधिकरण की टीम ने चिन्हित स्थानों पर पहुंचकर नियमानुसार कार्रवाई की, जिससे अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया। एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माणों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कदम उठाए जाएंगे।