उत्तराखंड
नए साल की पार्टियों के बाद कैसे रखें वजन कंट्रोल, एक्सपर्ट की खास सलाह
नए साल और लगातार चलने वाली पार्टियों के बीच ज्यादा खाना लगभग हर किसी के साथ हो जाता है। स्वादिष्ट व्यंजन और मिठाइयों के कारण कई लोग जरूरत से कहीं अधिक कैलोरी ले लेते हैं। इसके बाद वजन बढ़ने की चिंता में लोग अगले ही दिन जिम में जरूरत से ज्यादा कसरत करने या डाइट को अचानक बेहद सख्त बनाने की गलती कर बैठते हैं। लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे सेहत के लिए नुकसानदायक मानते हैं।
2026 के लिए उत्तराखण्ड पुलिस का रोडमैप तय, डीजीपी दीपम सेठ ने तय की प्राथमिकताएं
देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस ने वर्ष 2026 के लिए अपनी प्राथमिकताओं और रणनीति का रोडमैप तय कर लिया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ की अध्यक्षता में सरदार पटेल भवन स्थित पुलिस मुख्यालय में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें आंतरिक सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और ड्रग्स-फ्री देवभूमि मिशन पर विशेष फोकस किया गया।
व्यापार मंडल प्रेम नगर एवं महावीर सेवा समिति द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज प्रेम नगर में व्यापार मंडल प्रेम नगर एवं महावीर सेवा समिति द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गरीब एवं असहाय लोगों को कंबल वितरित कर उन्हें राहत प्रदान की।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उपस्थित सभी लोगों को नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह वर्ष सेवा का वर्ष है। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्गों की सेवा करना ही सच्चा मानव धर्म है और ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।
जन-जन की सरकार अभियान के तहत कालसी में सरकारी योजनाओं और जनकल्याण सेवाओं का शिविर
सरकार आपके द्वारः-‘प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में 05 जनवरी को कालसी-पजीटिलानी में बहुउद्देशीय शिविर’
जनहित में बडी पहलः शिविर में ही जारी होंगे आयुष्मान, यूडीआईडी और दिव्यांग प्रमाण पत्र
निःशुल्क स्वास्थ्य जांच से लेकर औषधि वितरण, शिविर में मिलेगा संपूर्ण स्वास्थ्य लाभ,
प्रमाण पत्रों से पेंशन तकः शिविर में आय, जाति, निवास व उत्तराधिकार मामलों का होगा समाधान
लाभ भी, समाधान भीः डीएम ने क्षेत्रीय जनता से शिविर में सहभागिता की अपील की
अमेरिका के एरिजोना में निजी हेलिकॉप्टर क्रैश, चार लोगों की मौत
सुपीरियर (अमेरिका)- अमेरिका के एरिजोना राज्य में शुक्रवार को एक भीषण हवाई हादसा हो गया। पहाड़ी क्षेत्र में उड़ान भर रहा एक निजी हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और जांच एजेंसियों में हड़कंप मच गया।
अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना सुबह करीब 11 बजे टेलीग्राफ कैन्यन क्षेत्र के पास हुई, जो फीनिक्स से लगभग 100 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। हेलिकॉप्टर एक मनोरंजन गतिविधि के लिए लगाए गए लंबे स्टील केबल से टकरा गया, जिसके बाद संतुलन बिगड़ने से वह गहरी खाई में जा गिरा।
550 नॉट आउट: अनुपम खेर ने शुरू की ‘खोसला का घोसला 2’ की शूटिंग
Khosla Ka Ghosla 2: हिंदी सिनेमा के अनुभवी अभिनेता अनुपम खेर ने अपने लंबे और प्रेरणादायक फिल्मी सफर में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जोड़ ली है। उन्होंने अपनी 550वीं फिल्म पर काम शुरू कर दिया है। खास बात यह है कि यह फिल्म दर्शकों की पसंदीदा और यादगार फिल्म खोसला का घोसला की अगली कड़ी है, जिसे खोसला का घोसला 2 नाम दिया गया है। फिल्म की शूटिंग शुरू होते ही यह खबर फिल्म जगत में चर्चा का विषय बन गई है।
केदारनाथ में साल की पहली बर्फबारी, तापमान में आई गिरावट
रुद्रप्रयाग/ चमोली- उत्तराखंड में नववर्ष की शुरुआत के साथ ही मौसम ने पहाड़ों में ठंड का असर बढ़ा दिया है। लंबे समय से इंतजार कर रहे लोगों को राहत देते हुए ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिली है। शुक्रवार को केदारनाथ धाम में इस साल की पहली बर्फबारी दर्ज की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में ठिठुरन बढ़ गई है। ताजी बर्फ की सफेद चादर से पहाड़ ढकने लगे हैं, वहीं तापमान में भी स्पष्ट गिरावट महसूस की जा रही है।
राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने की सीएम धामी सहित वरिष्ठ नौकरशाहों से मुलाकात, नववर्ष की शुभकामनाएं की प्रेषित
राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने कहा सीएम धामी के नेतृत्व में प्रशासनिक सुधारों की मिसाल कायम कर रहा उत्तराखंड
अवैध वसूली; भष्टाचार की शिकायत पर डीएम का सख्त एक्शन; पटवारी निलंबित
ऑडियो साक्ष्य के आधार पर डीएम ने की निलम्बन की कार्रवाई; तहसीलदार को सौंपी प्रकरण की विस्तृत जांच
पटवारी को किया कालसी तहसील, रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में संबद्ध
भ्रष्टाचार एवं अवैध वसूली के मामलों में जिला प्रशासन की शून्य सहिष्णुता नीति
सीएम धामी ने बुक्सा जनजाति के राजा जगतदेव की प्रतिमा का किया वर्चुअल अनावरण
राजा जगतदेव त्याग और वीरता के प्रतीक- मुख्यमंत्री धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को उधमसिंह नगर के गदरपुर क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत रोशनपुर डलबाबा में बुक्सा जनजाति समाज के राजा जगतदेव की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया।