Skip to main content

उत्तराखंड

सीएम धामी ने शासकीय आवास में लगाए ट्यूलिप बल्ब, पुष्प खेती को बताया स्वरोजगार का मजबूत जरिया

सीएम धामी ने शासकीय आवास में लगाए ट्यूलिप बल्ब, पुष्प खेती को बताया स्वरोजगार का मजबूत जरिया

सरकार का लक्ष्य प्रदेश में कृषि को लाभकारी बनाते हुए किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है- सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास परिसर में परिवार के साथ विभिन्न प्रजातियों के ट्यूलिप बल्ब रोपित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में ट्यूलिप सहित विभिन्न पुष्पों की खेती तेजी से स्वरोजगार के एक सशक्त माध्यम के रूप में उभर रही है।

नववर्ष के जश्न के दौरान खेरसॉन में ड्रोन हमला, 24 लोगों की मौत, कई घायल

नववर्ष के जश्न के दौरान खेरसॉन में ड्रोन हमला, 24 लोगों की मौत, कई घायल

रूस ने यूक्रेन पर लगाया नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप

मॉस्को। नए साल के पहले दिन रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष और अधिक तीव्र हो गया। रूस ने आरोप लगाया है कि गुरुवार को यूक्रेन की ओर से किए गए ड्रोन हमले में कम से कम 24 लोगों की जान चली गई, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। यह हमला दक्षिणी खेरसॉन प्रांत में नववर्ष समारोह के दौरान हुआ बताया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी का किया शुभारंभ

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी का किया शुभारंभ

खेलों से बनेगा स्वस्थ और सशक्त उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट स्थित गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज में युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग द्वारा शिक्षा एवं खेल विभाग के सहयोग से आयोजित विधानसभा स्तरीय विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी 2025-26 का चैंपियनशिप ट्रॉफी के फ्लैग के मध्यम से ध्वजारोहण कर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री जोशी ने 800 मीटर की दौड़ में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया।

‘बॉर्डर 2’ का मच अवेटेड गाना ‘घर कब आओगे हुआ रिलीज, चार दिग्गज गायकों की आवाज ने बढ़ाया उत्साह

‘बॉर्डर 2’ का मच अवेटेड गाना ‘घर कब आओगे हुआ रिलीज, चार दिग्गज गायकों की आवाज ने बढ़ाया उत्साह

Border 2 Song Ghar Kab Aaoge Release: लंबे इंतजार के बाद फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का बहुप्रतीक्षित गाना ‘घर कब आओगे’ आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। मेकर्स ने फिलहाल गाने का ऑडियो वर्जन जारी किया है, जबकि इसका वीडियो वर्जन आज शाम रिलीज किया जाएगा। गाने की घोषणा के बाद से ही फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित थे और रिलीज के साथ ही यह ऑडियो प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेंड करने लगा है।

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शक्तिपीठ मां कंकालीतला मंदिर में किए दर्शन

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शक्तिपीठ मां कंकालीतला मंदिर में किए दर्शन

देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की 

देहरादून/बीरभूम। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कंकालीतला मंदिर में दर्शन किए। यह मंदिर देश के 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है और धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से इसका विशेष महत्व है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट, नववर्ष 2026 की दी शुभकामनाएं

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट, नववर्ष 2026 की दी शुभकामनाएं

प्रदेश में सैनिकों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों और योजनाओं पर हुई चर्चा

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोकभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं दीं।

Image removed.

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी की संभावना

मैदानों में घना कोहरा छाने को लेकर येलो अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में शुक्रवार से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक दो जनवरी को प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

प्रदेश में सरकारी स्कूलों पर संकट: हजारों विद्यालयों में सिमटती छात्र संख्या

प्रदेश में सरकारी स्कूलों पर संकट: हजारों विद्यालयों में सिमटती छात्र संख्या

देहरादून- प्रदेश की सरकारी शिक्षा व्यवस्था गंभीर चुनौती के दौर से गुजर रही है। हालात यह हैं कि चार हजार से अधिक सरकारी स्कूल ऐसे हैं, जहां छात्रों की संख्या बेहद कम रह गई है और कई विद्यालय बंद होने की स्थिति में पहुंच चुके हैं। कई स्कूलों में तो गिनती के एक-दो या तीन-चार बच्चे ही नामांकित हैं। चिंताजनक बात यह भी है कि वर्ष 2025 में प्रदेश में एक भी नया सरकारी स्कूल शुरू नहीं हो सका, जबकि शिक्षा विभाग का सालाना बजट 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक है।

जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार: 16 शिविरों में पहुंचे 3891 लोग, 2141 को मिला योजनाओं का लाभ

जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार: 16 शिविरों में पहुंचे 3891 लोग, 2141 को मिला योजनाओं का लाभ

मार्च 2026 तक जनपद की 115 न्याय पंचायतों में लगेंगे शिविर

पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में जनपद पौड़ी गढ़वाल में संचालित जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार कार्यक्रम ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों के लिए राहत का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 17 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक जनपद में कुल 16 बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया गया, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग कर अपनी समस्याएं रखीं और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।

↑