उत्तराखंड
प्रधानमंत्री का दौरा औपचारिक आयोजनों और बड़े मंचीय कार्यक्रमों तक रहा सीमित- गोगोई
पीएम मोदी के असम दौरे पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने उठाए सवाल
गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया असम दौरे के बाद सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने प्रधानमंत्री के भाषणों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उनके संबोधनों में कांग्रेस पर हमलों के साथ-साथ इतिहास की घटनाओं को अपने दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया गया। गोगोई ने कहा कि यह तरीका न सिर्फ विवाद को जन्म देता है, बल्कि असम की भावनाओं को भी आहत करता है।
भाषणों की विषयवस्तु पर उठाए सवाल
पुरोला के पूर्व विधायक राजेश जुंवाठा का निधन
49 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
उत्तरकाशी। पुरोला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजेश जुंवाठा का लंबी बीमारी के बाद 49 वर्ष की उम्र में देहरादून में निधन हो गया। वह काफी समय से अस्वस्थ थे और देहरादून के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
- Read more about पुरोला के पूर्व विधायक राजेश जुंवाठा का निधन
- Log in or register to post comments
चोरों ने महंगे किराए का लालच देकर ली दुकान, फिर बगल की ज्वैलरी शॉप से उडाये लाखों के जेवरात
फोरेंसिक टीम ने जुटाए अहम सबूत, फिंगरप्रिंट जांच जारी
हल्द्वानी। कुसुमखेड़ा इलाके में स्थित एक ज्वैलर की दुकान को निशाना बनाकर शातिर चोरों ने बेहद सुनियोजित तरीके से बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने पहले से पूरी रेकी और तैयारी के बाद दुकान में घुसकर 25 सेल्फ तोड़ डाले और उनमें रखे सोने-चांदी के आभूषण समेट ले गए। पूरी घटना को इतनी सफाई से अंजाम दिया गया कि शुरुआती तौर पर किसी को भनक तक नहीं लगी।
दुकान के हर कोने को खंगाला
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का तूफान, 550 करोड़ के पार पहुंचा फिल्म का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘धुरंधर’ का दबदबा लगातार बना हुआ है। रिलीज के 17 दिन बाद भी फिल्म की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। वीकडेज में मजबूत प्रदर्शन करने के बाद वीकएंड पर एक बार फिर इसके कलेक्शन में जोरदार उछाल देखा गया। तीसरे रविवार को भी फिल्म ने शानदार कारोबार करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।
बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत पकड़
सीएम धामी ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट
सीएम धामी ने नितिन नवीन को नए दायित्व की जिम्मेदारी मिलने पर दी शुभकामनाएं
देहरादून/ नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें पार्टी में नए दायित्व की जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में नितिन नवीन का अनुभव, ऊर्जा और संगठनात्मक दक्षता पार्टी को नई मजबूती प्रदान करेगा।
मसूरी अटल उद्यान में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का गरिमामय लोकार्पण
देहरादून। मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा मसूरी स्थित अटल उद्यान में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य प्रतिमा का लोकार्पण अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। लगभग 23 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह प्रतिमा राष्ट्र के प्रति अटल जी के अतुलनीय योगदान, उनके दूरदर्शी नेतृत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का स्थायी प्रतीक है।
VB-G RAM G में अब 125 दिन के रोजगार की गारंटी ,बिल को मंजूरी पर राष्ट्रपति का आभार- डा. नरेश बंसल
यह मंजूरी ग्रामीण भारत के लिए रोजगार और विकास के नए द्वार खोलेगी- डा.नरेश बंसल
देहरादून। भाजपा राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष व सांसद डा. नरेश बंसल ने VB-G RAM G (विकसित भारत-गारंटी फॉर एम्प्लॉयमेंट एंड लाइवलीहुड मिशन-ग्रामीण) बिल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिलने पर हर्ष व्यक्त किया है व राष्ट्रपति का आभार वयक्त किया है।
डा. नरेश बंसल ने कहा कि यह अधिनियम महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, 2005 का स्थान लेगा और इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप तैयार किया गया है।
अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत की करारी हार, पाकिस्तान ने 191 रनों से हराया
पाकिस्तान ने 13 साल बाद जीती ट्रॉफी
नई दिल्ली। अंडर-19 एशिया कप 2025 का फाइनल भारतीय टीम के लिए निराशाजनक साबित हुआ। पाकिस्तान ने भारत को फाइनल में 191 रन से हराकर दूसरी बार इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। दुबई में खेले गए खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान ने हर विभाग में दबदबा बनाते हुए भारत को बड़े अंतर से शिकस्त दी और 13 साल बाद ट्रॉफी अपने नाम कर ली। विशाल लक्ष्य के दबाव में भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह चरमरा गई और टीम लक्ष्य के आसपास भी नहीं पहुंच सकी।
किसानों को बड़ी राहत, पीएम मोदी ने डिब्रूगढ़ जिले में प्रस्तावित उर्वरक संयंत्र की आधारशिला रखी
पीएम मोदी बोले— ‘किसानों के हित में सरकार प्रतिबद्ध’
डिब्रूगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम दौरे के दौरान राज्य को एक अहम औद्योगिक परियोजना की सौगात दी। पीएम मोदी ने डिब्रूगढ़ जिले में प्रस्तावित उर्वरक संयंत्र की आधारशिला रखी, जिस पर लगभग 10,601 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस संयंत्र की वार्षिक उत्पादन क्षमता करीब 12 लाख मीट्रिक टन होगी, जिससे पूर्वोत्तर के साथ-साथ देश के किसानों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।
जिला प्रशासन की पहल- त्यूनि के अटाल गांव के 300 बच्चों को मिलेगी निःशुल्क शिक्षा
दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा, डीएम सविन बंसल के निर्देश पर सीएसआर फंड जारी
देहरादून। जिले में शिक्षा को मजबूत और समावेशी बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक और अहम पहल की है। दूरस्थ तहसील त्यूणी के ग्राम एवं पोस्ट अटाल क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए कार्यरत एक स्वयंसेवी संस्था (एनजीओ) को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। यह पहल जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर की गई।