उत्तराखंड
अज्ञात बंदूकधारियों ने अवैध शराबखाने में की ताबड़तोड़ फायरिंग, नौ लोगों की मौत
दिसंबर महीने में दक्षिण अफ्रीका में यह दूसरी बड़ी गोलीबारी की घटना
जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के सबसे बड़े शहर जोहानिसबर्ग में रविवार को हुई सामूहिक गोलीबारी ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के पश्चिमी हिस्से में स्थित बेकर्सडाल टाउनशिप में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक अवैध शराबखाने को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें कम से कम नौ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
क्रिसमस–न्यू ईयर पर औली में बढ़ती भीड़ को लेकर प्रशासन सतर्क, ट्रैफिक व पार्किंग को लेकर योजना तैयार
भीड़ बढ़ने की स्थिति में पर्यटकों के वाहन रविग्राम में होंगे पार्क, स्थानीय वाहनों से भेजे जाएंगे सैलानी
चमोली। क्रिसमस और नववर्ष के दौरान औली में उमड़ने वाली पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने यातायात और पार्किंग व्यवस्था को लेकर विशेष योजना तैयार की है। भीड़ बढ़ने की स्थिति में बाहरी पर्यटकों के वाहनों को औली तक जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी, बल्कि उन्हें रविग्राम खेल मैदान में पार्क कराया जाएगा। वहां से पर्यटकों को स्थानीय वाहनों के माध्यम से औली पहुंचाया जाएगा।
कब्ज से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर, इसबगोल से सुधरेगा पाचन
बदलती जीवनशैली और अनियमित खानपान के कारण पेट से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। खासतौर पर कब्ज की शिकायत अब केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं रही, बल्कि युवा वर्ग भी इससे परेशान नजर आ रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार लंबे समय तक कब्ज बने रहने से गैस, एसिडिटी और पेट में भारीपन जैसी समस्याएं रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करती हैं। ऐसे में आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा दोनों में उपयोग होने वाला इसबगोल (इसपघोल) एक सुरक्षित और असरदार विकल्प के रूप में सामने आया है।
तिरुनेलवेली में बोले एमके स्टालिन- भाजपा को ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द से है आपत्ति
केंद्र सरकार की नीतियां अल्पसंख्यकों में असुरक्षा की भावना पैदा कर रही- एमके स्टालिन
तिरुनेलवेली। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। तिरुनेलवेली में एक क्रिसमस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री ने भाजपा पर संविधान की मूल भावना के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया और कहा कि पार्टी देश की विविधता और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को कमजोर करना चाहती है।
‘अवतार: फायर एंड ऐश’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये
हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर आते ही जबरदस्त असर दिखाया है। रिलीज के साथ ही फिल्म ने न सिर्फ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा, बल्कि कमाई के मामले में भी कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। अलग-अलग भाषाओं में रिलीज हुई इस फिल्म ने दूसरे दिन अपनी रफ्तार और तेज कर ली है।
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार, ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने पहले दिन भारत में 20.05 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की। वहीं दूसरे दिन के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 22.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया। इस तरह दो दिनों में फिल्म की कुल कमाई 41.50 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से निर्मित सीढ़ियों को किया ध्वस्त
शहर में सार्वजनिक स्थलों, फुटपाथों और सड़कों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा - बंशीधर तिवारी
गंगा की पवित्रता को बचाना सबकी जिम्मेदारी- रेखा आर्या
द मोंटेसरी स्कूल के वार्षिकोत्सव का किया उद्घाटन
देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने द मोंटेसरी स्कूल के 83 वें वार्षिकोत्सव का उद्घाटन किया। यह आयोजन संस्कृति विभाग के सभागार में किया गया था।
स्कूल के बच्चों ने नृत्य नाटिका ऑडियो विजुअल स्टोरी टेलिंग के जरिए गंगा के पृथ्वी पर अवतरण की कहानी, कालांतर में भारतीय जीवन मूल्यों में गंगा की महत्ता और औद्योगीकरण के चलते प्रदूषित गंगा की सजीव झांकियां प्रस्तुत की।
- Read more about गंगा की पवित्रता को बचाना सबकी जिम्मेदारी- रेखा आर्या
- Log in or register to post comments
सरकारी योजनाओं का लाभ घर–द्वार तक, बीरोंखाल विकासखंड की न्याय पंचायत जिवई के सुकई गांव में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित
गांव–गांव पहुंच रही सरकार: जिवई न्याय पंचायत के सुकई में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर
शिकायत, समाधान एवं योजनाओं का लाभ, बहुउद्देशीय शिविर रहा प्रभावी
सीएम धामी ने किया हरिद्वार के बुग्गावाला में ‘मशरूम ग्राम’ का शुभारंभ, किसानों की आय बढ़ाने की नई पहल
कम भूमि और कम जल में अधिक लाभ देने वाला उद्यम है मशरूम उत्पादन: मुख्यमंत्री
‘ मशरूम ग्राम’ से युवाओं, महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा रोजगार
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में ठोस प्रयास
उत्तराखंड में कृषि यंत्रों पर 80 प्रतिशत सब्सिडी और तीन लाख तक ब्याजमुक्त ऋण
पॉलीहाउस, बागवानी, मिलेट और सुगंध फसलों से किसानों को मिल रही नई पहचान
कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प के साथ सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध
गले की सूजन को न करें नजरअंदाज, थायराइड का हो सकता है पहला संकेत
Thyroid Awareness- आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में थायराइड एक ऐसी बीमारी बन चुकी है, जो धीरे-धीरे शरीर को अंदर से कमजोर कर देती है। गले के निचले हिस्से में मौजूद यह छोटी-सी ग्रंथि शरीर की ऊर्जा, वजन, तापमान और दिल की धड़कन को संतुलित रखने में अहम भूमिका निभाती है। अक्सर लोग गले में हल्का भारीपन या सूजन को मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि यही थायराइड असंतुलन का पहला संकेत हो सकता है।