Skip to main content

उत्तराखंड

उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात

उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया कि राज्य सरकार के अधीन विभाग/संस्था में 12 वर्ष या उससे अधिक की निरंतर सेवा पूर्ण करने वाले उपनल कार्मिकों को न्यूनतम वेतनमान एवं महंगाई भत्ता, समान कार्य-समान वेतन और नो-वर्क नो-पे प्रकरण का शीघ्र जियो जारी करने की मांग की।

डॉ. नरेश बंसल ने नवनियुक्त भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

डॉ. नरेश बंसल ने नवनियुक्त भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

नितिन नवीन के नवनियुक्त होने पर डॉ. नरेश बंसल ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं

देहरादून/नई दिल्ली। भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में नव नियुक्त भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान डॉ. बंसल ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

अमेरिकी राष्ट्रपति का बीबीसी पर भ्रामक रिपोर्टिंग का आरोप, 10 अरब डॉलर के हर्जाने का मुकदमा दायर

अमेरिकी राष्ट्रपति का बीबीसी पर भ्रामक रिपोर्टिंग का आरोप, 10 अरब डॉलर के हर्जाने का मुकदमा दायर

बीबीसी की माफी के बाद भी नहीं थमे ट्रंप, अब कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटिश सार्वजनिक प्रसारक बीबीसी के खिलाफ बड़ा कानूनी कदम उठाया है। ट्रंप ने बीबीसी पर मानहानि और भ्रामक रिपोर्टिंग का आरोप लगाते हुए 10 अरब अमेरिकी डॉलर के हर्जाने की मांग के साथ मुकदमा दायर किया है। उनका आरोप है कि बीबीसी ने जानबूझकर उनके बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा और 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया गया।

IPL Auction 2026- 25.20 करोड़ में बिके कैमरन ग्रीन, केकेआर के खेमे में हुए शामिल

IPL Auction 2026- 25.20 करोड़ में बिके कैमरन ग्रीन, केकेआर के खेमे में हुए शामिल

कैमरन ग्रीन बने आईपीएल के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी

नई दिल्ली। आईपीएल नीलामी के पहले ही सत्र में करोड़ों की बारिश देखने को मिली और सबसे बड़ा नाम बनकर उभरे ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन। लंबे समय से जिस खिलाड़ी को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा थी, उसने नीलामी में आते ही इतिहास रच दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये की भारी-भरकम बोली लगाकर अपने खेमे में शामिल किया। महज दो करोड़ रुपये के बेस प्राइस वाले ग्रीन अपने मूल्य से करीब 13 गुना अधिक कीमत पर बिके और आईपीएल इतिहास के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।

विजय दिवस पर सीएम धामी ने वीर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

विजय दिवस पर सीएम धामी ने वीर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

1971 युद्ध के वीरों को नमन: गांधी पार्क में विजय दिवस समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी

किचन में छुपा खतरा: एल्युमिनियम फॉयल से सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान

किचन में छुपा खतरा: एल्युमिनियम फॉयल से सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान

रसोई में आसानी और सुविधा के नाम पर इस्तेमाल होने वाला एल्युमिनियम फॉयल आज लगभग हर घर का हिस्सा बन चुका है। खाना पैक करना हो, गर्म रखना हो या फिर बेकिंग—हर जगह इसका इस्तेमाल आम है। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह आदत धीरे-धीरे सेहत के लिए खतरा बन सकती है, खासकर तब जब गर्म या खट्टे खाद्य पदार्थ सीधे एल्युमिनियम फॉयल के संपर्क में आते हैं।

नंदमूरी बालकृष्ण की ‘अखंडा 2’ को वीकडेज में झटका, कलेक्शन में आई गिरावट

नंदमूरी बालकृष्ण की ‘अखंडा 2’ को वीकडेज में झटका, कलेक्शन में आई गिरावट

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार नंदमूरी बालकृष्ण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अखंडा 2’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। पहले यह फिल्म 5 दिसंबर को रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के साथ रिलीज होने वाली थी, लेकिन ऐन वक्त पर इसकी रिलीज टाल दी गई। आखिरकार 12 दिसंबर 2025 को फिल्म बड़े पर्दे पर पहुंची और शुरुआती वीकएंड में दमदार कमाई करने में सफल रही। हालांकि, वीकडेज की शुरुआत के साथ फिल्म के बॉक्स ऑफिस ग्राफ में बदलाव देखने को मिला है।

शुरुआती वीकएंड में मजबूत प्रदर्शन

नैनीताल में होटल किराए पर सख्ती, प्रशासन ने कमरों की रेट लिस्ट सार्वजनिक करने के दिये आदेश

नैनीताल में होटल किराए पर सख्ती, प्रशासन ने कमरों की रेट लिस्ट सार्वजनिक करने के दिये आदेश

पर्यटकों की शिकायतों के बाद प्रशासन सख्त

नैनीताल। पर्यटकों को पारदर्शी और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले के सभी होटलों में कमरों की रेट लिस्ट प्रदर्शित करना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ ही होटल प्रबंधन को अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर भी टैरिफ की पूरी जानकारी देनी होगी। यह निर्णय पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से लिया है।

↑