उत्तराखंड
विकसित भारत @2047 के संकल्प के साथ पीआरएसआई के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का भव्य समापन
युवा पीढ़ी को स्किल्ड बनाने की जरूरत - सुबोध उनियाल
सारथी की भूमिका निभाएं देशभर से आए जनसंपर्क, संचार एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि- उमेश शर्मा ‘काऊ’
पीआरएसआई की अगली राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस वर्ष 2026 में भुवनेश्वर, ओडिशा में आयोजित की जाएगी- रवि बिजारनिया
जनजातीय महिलाओं व पुरुषों ने जाना उत्तराखंड राज्य महिला आयोग का कार्य
महिलाएं खुद जागरूक बनें और दूसरों को भी करें सुरक्षित, अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने दिया संदेश
सरकारी योजनाओं से आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर, बच्चों के संस्कार पर भी हुई चर्चा
देहरादून। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के मुख्यालय नन्दा की चौकी देहरादून में पिथौरागढ़ जनपद के जनजातीय क्षेत्रों से आई जनजाति समूह की महिलाओं व पुरुषों का शैक्षिक एवं जागरूकता भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं ने आयोग के कार्यों, दायित्वों एवं कार्यप्रणाली को नजदीक से देखा और समझा।
चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत पीएमजीएसवाई के तहत 179625.95 लाख के 11 मोटर मार्ग स्वीकृत
पौड़ी। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज के प्रयासों से चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत पीएमजीएसवाई के तहत पाबौ, एकेश्वर, बीरोंखाल और पोखड़ा विकासखंड में 2025-26 के लिए 179625.95 लाख के लागत कुल 11 मोटर मार्ग स्वीकृत किये जाने पर क्षेत्र की जनता ने प्रसन्नता व्यक्त करते महाराज का आभार व्यक्त किया है।
डॉ. नरेश बंसल ने जीएसटी दरों के तर्कसंगतीकरण के प्रभाव को लेकर केंद्रीय सहकारिता मंत्री से किया सवाल
देहरादून/नई दिल्ली। भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने संसद में सहकारी समितियों पर लागू जीएसटी दरों के तर्कसंगतीकरण के प्रभाव को लेकर केंद्र सरकार से सवाल किया। उन्होंने यह प्रश्न अतारांकित प्रश्न के माध्यम से केंद्रीय सहकारिता मंत्री से किया।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सेवानिवृत्ति पर अब मिलेंगे एक लाख- रेखा आर्या
एकल महिला स्वरोजगार योजना का पैसा जनवरी में होगा जारी
आंगनवाड़ी सुपरवाइजर पदों पर प्रमोशन के लिए विज्ञप्ति अगले सप्ताह
देहरादून। नए वित्तीय वर्ष से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को रिटायरमेंट पर न्यूनतम ₹100000 की सहायता राशि मिलेगी। इस निर्णय पर सहमति बनने के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को इसके निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री की सचिवालय स्थित एचआरडीसी सभागार में आयोजित बैठक में कई योजनाओं की समीक्षा की गई।
जनसेवाओं का संगम- डीएम की अध्यक्षता में 17 दिसंबर को ग्राम क्वासी में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन
एक छत, कई सेवाएंः शिविर में बनेंगे आयुष्मान से श्रमिक कार्ड तक
शिविर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच, औषधि वितरण व नेत्र परीक्षण, चश्में भी मिलेंगे
आय, जाति, चरित्र, निवास प्रमाण पत्र व पेंशन मामलों का होगा त्वरित निस्तारण
‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, फिल्म का कलेक्शन पहुंचा 350 करोड़ के पार
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बनाती जा रही है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने रिलीज के महज नौ दिनों में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वीकडेज में मजबूत पकड़ बनाए रखने के बाद वीकएंड पर फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स को भी चौंका दिया।
दूसरे हफ्ते में भी बरकरार रफ्तार
उत्तराखंड की बेटी कविता चंद ने अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा
कठिन मौसम और बर्फीली चुनौती के बीच कविता चंद की ऐतिहासिक फतह
देहरादून। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद के धारा नौला क्षेत्र की बेटी कविता चंद ने अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट विंसन (4,892 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। कविता ने माउंट विंसन के शिखर पर पहुंचकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। वर्तमान में मुंबई में निवास कर रहीं कविता की इस सफलता को लेकर उत्तराखंड में खासा उत्साह और गर्व का माहौल है।
टिहरी के ब्यासी क्षेत्र में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा वाहन, SDRF ने किया रेस्क्यू
वाहन सवार पांचों लोग सुरक्षित, प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पताल भेजे गए
टिहरी गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़वाल के ब्यासी क्षेत्र में देर रात एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। गुल्लर के समीप एक थार वाहन अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
हादसे की सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में सवार सभी पांच लोगों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला गया।
मुख्यमंत्री धामी ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि
सीएम धामी बोले—सरदार पटेल का योगदान सदैव अविस्मरणीय
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखंड भारत के शिल्पकार, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं ‘भारत रत्न’ लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
- Read more about मुख्यमंत्री धामी ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि
- Log in or register to post comments