उत्तराखंड
टनकपुर में 'खेल महाकुंभ 2026' का भव्य आगाज
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया शुभारंभ
टनकपुर (चंपावत)। उत्तराखंड को 'खेलभूमि' के रूप में स्थापित करने और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से मंगलवार को 'खेल महाकुंभ-2026' एवं मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का भव्य आगाज हुआ। चंपावत जिले के टनकपुर स्थित स्व. कैलाश चंद्र गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित इस राज्य स्तरीय समारोह का औपचारिक शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने दीप प्रज्वलित कर किया।
- Read more about टनकपुर में 'खेल महाकुंभ 2026' का भव्य आगाज
- Log in or register to post comments
ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, मुख्य आरोपी समेत होटल मैनेजर और संचालक गिरफ्तार
होटल के लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु मजिस्ट्रेट को भेजी रिपोर्ट
ऋषिकेश। ऋषिकेश में 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत होटल मैनेजर और संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग को बहला-फुसलाकर होटल ले जाया गया था, जहां उसके साथ मारपीट और दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद तबीयत बिगड़ने पर पीड़िता को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता में झलकेगा विकसित भारत का संकल्प- डाॅ. धन सिंह रावत
17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सभी शिक्षण संस्थानों में आयोजित होंगे कार्यक्रम
सूबे के सरकारी, अर्द्धसरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों के 20 लाख छात्र करेंगे प्रतिभाग
रूस के ताबड़तोड़ ड्रोन-मिसाइल हमले से दहला यूक्रेन, 12 लोगों की मौत
मृतकों में भारतीय नागरिक भी शामिल
कीव। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में एक बार फिर बड़े हवाई हमले ने तबाही मचा दी है। रूस की ओर से यूक्रेन के कई हिस्सों में रातभर किए गए ड्रोन और मिसाइल हमलों में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में एक भारतीय नागरिक के भी शामिल होने की जानकारी सामने आई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मंगलवार को हमले की जानकारी साझा करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई।
देहरादून की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, 15 सितंबर से युद्धस्तर पर शुरू होगा काम
30 अक्टूबर तक सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य
देहरादून। देहरादून में बारिश के बाद खराब हुई सड़कों और स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संबंधित विभागों को स्पष्ट जिम्मेदारियां सौंपते हुए काम पूरा करने की समयसीमा तय की है। मानसून के समाप्त होते ही 15 सितंबर से जिलेभर में सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान शुरू किया जाएगा। प्रशासन ने 30 अक्टूबर तक सभी सड़कों को बेहतर और आवागमन के लिए सुगम बनाने का लक्ष्य रखा है।
मामूली सर्दी-जुकाम समझकर न करें नजरअंदाज, ये लक्षण हो सकते हैं साइनस संक्रमण के संकेत
बदलते मौसम में नाक बंद होना, छींक आना और सिरदर्द जैसी परेशानियां आम हैं। अक्सर लोग इन्हें सामान्य सर्दी-जुकाम मानकर घरेलू उपायों से ठीक होने का इंतजार करते हैं। हालांकि, अगर नाक बंद रहने के साथ चेहरे पर दबाव, गाढ़ा बलगम या सिर में लगातार दर्द बना हुआ है और समस्या कई दिनों तक दूर नहीं हो रही, तो मामला साइनस संक्रमण का भी हो सकता है। ऐसे लक्षणों को लंबे समय तक नजरअंदाज करना परेशानी को बढ़ा सकता है।
अल्मोड़ा में मकान ढहने से तीन लोगों की मौत, SDRF ने किए शव बरामद
अल्मोड़ा। सोमेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम वडयूडा में मंगलवार सुबह एक मकान अचानक ढहने से बड़ा हादसा हो गया। मकान के मलबे में दबने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय पुलिस व ग्रामीणों के साथ मिलकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
जानकारी के अनुसार, सुबह डीसीआर/आपदा से सूचना मिली कि ग्राम वडयूडा में एक मकान ढह गया है और कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही सरियापानी पोस्ट से उपनिरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में SDRF टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
बड़ी फिल्मों के बीच चमकी ‘हनुमान अंश’, बॉक्स ऑफिस पर पार किया 40 करोड़ का आंकड़ा
फिल्मों की दुनिया में कई बार ऐसी फिल्में भी कमाल कर जाती हैं, जिनसे शुरुआत में किसी बड़े प्रदर्शन की उम्मीद नहीं होती। ‘हनुमान अंश’ भी इन दिनों कुछ ऐसी ही कहानी लिख रही है। 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म शुरुआत में दर्शकों और बॉक्स ऑफिस, दोनों पर खास असर नहीं छोड़ सकी। पहले दो हफ्तों में इसकी कमाई लाखों तक सीमित रही, लेकिन तीसरे सप्ताह में फिल्म के कलेक्शन ने अचानक रफ्तार पकड़ ली।
शुरुआती दो हफ्ते रहे बेहद कमजोर
प्रेमनगर में बरसाती नाले के तेज बहाव में बही क्रेटा, दो की मौत
SDRF ने एक युवती को घायल अवस्था में किया रेस्क्यू
देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में देर रात तेज बरसाती बहाव की चपेट में आने से एक क्रेटा कार बह गई। हादसे के वक्त कार में एक युवक और दो युवतियां सवार थीं। सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रातभर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया। अभियान के दौरान एक युवती को घायल अवस्था में सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि युवक और एक अन्य युवती के शव बरामद किए गए।
244 ग्राम MDMA के साथ तीन गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपये
टनकपुर। उत्तराखंड में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत STF की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की कुमाऊं यूनिट को बड़ी सफलता मिली है। STF और कोतवाली टनकपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 244.06 ग्राम MDMA बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है। इसे वर्ष 2026 में उत्तराखंड में अब तक की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी बताया जा रहा है।