उत्तराखंड
244 ग्राम MDMA के साथ तीन गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपये
टनकपुर। उत्तराखंड में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत STF की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की कुमाऊं यूनिट को बड़ी सफलता मिली है। STF और कोतवाली टनकपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 244.06 ग्राम MDMA बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है। इसे वर्ष 2026 में उत्तराखंड में अब तक की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी बताया जा रहा है।
ऋषिकेश-डोईवाला में तीन भवन सील, स्वीकृत नक्शे से विचलन और बिना अनुमति निर्माण पर कार्रवाई
देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अनधिकृत और नियमविरुद्ध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। एमडीडीए की टीम ने ऋषिकेश और डोईवाला क्षेत्र में तीन अलग-अलग मामलों में सीलिंग की कार्रवाई की। इनमें दो मामलों में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण किया जा रहा था, जबकि एक मामले में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए ही निर्माण कराया जा रहा था।प्राधिकरण की कार्रवाई से निर्माणकर्ताओं में हड़कंप है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि निर्माण संबंधी नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
युवा शक्ति के संकल्प से साकार होगा नशा मुक्त उत्तराखंड- डाॅ. धन सिंह रावत
राजकीय पॉलिटेक्निक काॅलेज पित्थूवाला में छात्रों ने ली नशामुक्ति की शपथ
प्रदेशभर के शिक्षण संस्थानों में चलेगा 100 दिन तक चलेगा महाभियान
SIR पर सीईओ ने जिलाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
प्रदेश में विसंगति और अनमैप्ड मतदाताओं की 94 प्रतिशत सुनवाई पूरी
फार्म 6,7,8 की एक सप्ताह में सुनवाई कर करें निस्तारण- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
- Read more about SIR पर सीईओ ने जिलाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
- Log in or register to post comments
विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण- मुख्यमंत्री
उत्तराखंड के युवाओं को वैश्विक स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर
मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन से बढ़ी परेशानी, मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण
मसूरी। मसूरी-देहरादून मोटर मार्ग पर पानी वाले मोड़ के पास लगातार हो रहे भूस्खलन और सड़क की खराब स्थिति को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ क्षतिग्रस्त सड़क का जायजा लेते हुए जल्द सुधार कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
कौशाम्बी में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, 5 लोगों की मौत, कई घायल
कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में सोमवार दोपहर पटाखा फैक्टरी में हुए भीषण विस्फोट से पूरा इलाका दहल उठा। पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार में अचानक फैक्टरी में आग लगने के बाद लगातार धमाके होने लगे। विस्फोट इतना तेज था कि इसकी आवाज और धमक कई किलोमीटर दूर तक महसूस की गई। हादसे के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे में 5 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि दर्जनभर से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
दून पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार; 18.45 ग्राम स्मैक बरामद
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ दून पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने विकासनगर और सेलाकुई थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से कुल 18.45 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत साढ़े पांच लाख रुपये से अधिक बताई गई है।
ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, महिला आयोग अध्यक्ष ने लिया स्वतः संज्ञान
विशेष समुदाय के युवकों द्वारा पहचान छिपाकर युवतियों को फंसाने के बढ़ते मामलों पर जताई गहरी चिंता; डीजीपी से की कठोर कार्रवाई की मांग
ऋषिकेश/देहरादून। ऋषिकेश के एक होटल में नाबालिग छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म के मामले का उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर उपचाराधीन पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने घटना की जानकारी लेते हुए पीड़िता को समुचित उपचार, सुरक्षा और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
‘टॉक्सिक’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ़्तार हुई धीमी, पांचवें दिन भी कलेक्शन में आई गिरावट
यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी, लेकिन शुरुआती धमाके के बाद इसकी रफ्तार लगातार धीमी पड़ती जा रही है। 26 अगस्त को सिनेमाघरों में पहुंची इस मेगाबजट फिल्म ने पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। हालांकि, इसके बाद हर दिन कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है। अब रिलीज के पांचवें दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जो मेकर्स की चिंता बढ़ा सकते हैं।
पहले दिन की कमाई के बाद लगातार फिसला कलेक्शन