ख़बरें
मुख्यमंत्री धामी ने आगामी 05 वर्षों के कार्यों से संबंधित मास्टर प्लान पुस्तिका का किया विमोचन
राज्य सरकार बुनियादी ढांचे के विकास में नवाचार को प्राथमिकता दे रही है- मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार की गई आगामी 05 वर्षों ( 2026 - 2031 ) के कार्यों से संबंधित मास्टर प्लान पुस्तिका का विमोचन किया।
ऑपरेशन प्रहार- दून पुलिस की शातिर बदमाश के साथ हुई मुठभेड़, आरोपी गिरफ्तार
शातिर बदमाश पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर मौके से हो रहा था फरार
पीछा करने पर अभियुक्त ने पुलिस टीम पर की थी फायरिंग, आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त हुआ घायल
देहरादून। देहरादून में पुलिस के ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान देर रात एक संदिग्ध कार का पीछा करते हुए पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूबे के पाॅलिटेक्निक काॅलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू
आगामी 15 मई तक छात्र कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
बीटेक पाठ्यक्रमों में लैटरल एन्ट्री से द्वितीय वर्ष में मिल सकेगा प्रवेश
एसएसपी दून ने पुलिस लाइन देहरादून में किया परेड का निरीक्षण
परेड के निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों के साथ स्वंय भाग दौड कर परखी कर्मियों की दक्षता, शारीरिक तथा मान्सिक रूप से स्वस्थ रहने का दिया संदेश
पुलिस लाइन में स्थित शस्त्रागार का निरीक्षण कर उपलब्ध शस्त्रों की समय-समय पर साफ-सफाई करने के दिये निर्देश
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में परेड की सलामी लेते हुए परेड का निरीक्षण किया गया तथा पुलिस कर्मियों को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए परेड को महत्वपूर्ण बताते हुए नियमित रूप से पुलिसकर्मियों की परेड करवाने के निर्देश दिए गए।
जन शिकायत की पड़ताल करने मौके पर पहुंचे सीएम, वीडियो कॉल के जरिए अधिकारियों को दिखाई स्थिति
सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत की पड़ताल करने खुद मौके पर पहुंचे सीएम धामी
देहरादून। सीएम हेल्पलाइन पर आई शिकायत को फाइलों में हल करने के बजाय, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को खुद मौके पर जाकर जन समस्याओं की पड़ताल की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्य में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए, अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
मदरसों में बाहरी राज्यों से बच्चों को लाए जाने का मामला, चार जिलों के सभी मदरसों की जांच के आदेश
जिलाधिकारियों को मदरसों की विस्तृत रिपोर्ट जल्द सौंपने के आदेश
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के चार जिलों—देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल—में संचालित मदरसों की व्यापक जांच के आदेश जारी किए हैं। यह निर्णय राज्य सरकार के संज्ञान में आए उन मामलों के बाद लिया गया है, जिनमें बाहरी राज्यों से बच्चों को मदरसों में लाए जाने की बात सामने आई है।
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला आज
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा रोमांचक मुकाबला
अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शुक्रवार को यानि आज गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान में उतरेंगी।
श्रीनगर पहुंचे सीडीएस अनिल चौहान, देवलगढ़ के राजराजेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना
श्रीनगर। देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) अनिल चौहान का श्रीनगर गढ़वाल दौरा खासा चर्चा में रहा। सुबह वे गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित हेलीपैड पर पहुंचे, जहां स्थानीय प्रशासन और सेना के अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
चौरास से सीडीएस अनिल चौहान अपने पैतृक गांव गवाणा के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने देवलगढ़ स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ राजराजेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर में उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और देश की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की।
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने निर्माणाधीन सेटेलाइट एम्स का किया स्थलीय निरीक्षण
जुलाई तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश
किच्छा। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने किच्छा में 351 करोड़ की लागत से 280 बेड का निर्माणाधीन सेटेलाइट एम्स का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने श्रमिकों की संख्या व उपकरण बढ़ाते हुए कार्याे में गति लाकर आगामी माह जुलाई तक चिकित्सालय कार्य पूर्ण करने के निर्देश अभियन्ता सी पी डब्लू डी को दिये।
उन्होने कहा चिकित्सालय भवनों को कार्ययोजना बनाते हुए प्राथमिकता से करें ताकि माह अगस्त से ओपीडी प्रारम्भ की जा सकें।
मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा
यात्रा मार्ग, ट्रैफिक और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग में आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने पर विशेष जोर दिया।