Skip to main content

ख़बरें

कांग्रेस का बड़ा हस्तक्षेप: निजी स्कूलों की मनमानी पर लगे रोक, अभिभावकों को राहत दिलाने की मांग

कांग्रेस का बड़ा हस्तक्षेप: निजी स्कूलों की मनमानी पर लगे रोक, अभिभावकों को राहत दिलाने की मांग

अभिभावकों की शिकायत पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से की मुलाकात

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल से मुलाकात कर जनहित से जुड़े एक अत्यंत गंभीर मुद्दे—निजी स्कूलों द्वारा की जा रही मनमानी फीस बढ़ोतरी, महंगी कॉपी-किताबों की अनिवार्यता तथा अभिभावकों के उत्पीड़न—को प्रमुखता से उठाया।

आईपीएल 2026- CSK को लगा बड़ा झटका, तेज गेंदबाज खलील अहमद चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर

आईपीएल 2026- CSK को लगा बड़ा झटका, तेज गेंदबाज खलील अहमद चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर

रिप्लेसमेंट की तलाश में सीएसके, कई खिलाड़ियों पर नजर

नई दिल्ली। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज खलील अहमद चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। इस नुकसान ने टीम की गेंदबाजी को कमजोर कर दिया है, खासकर तब जब टीम टूर्नामेंट में वापसी की कोशिश कर रही है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह झटका ऐसे समय आया है जब टीम अपना प्रदर्शन सुधारने में जुटी है। खलील अहमद ने इस सीजन में अब तक सभी मैच खेले थे और टीम के प्रमुख गेंदबाजों में शामिल थे।

सीएम धामी से “इंडिया डिजिटल इंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड” समारोह के आयोजकों ने की शिष्टाचार भेंट

सीएम धामी से “इंडिया डिजिटल इंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड” समारोह के आयोजकों ने की शिष्टाचार भेंट

डिजिटल विकास को नई दिशा देगा “इंडिया डिजिटल इंपॉवरमेंट मीट”- सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में “इंडिया डिजिटल इंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड” समारोह के आयोजकों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान आयोजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

सस्ते सोने के नाम पर 2.49 करोड़ की ठगी, गुरुग्राम पुलिस ने गिरोह का किया भंडाफोड़

सस्ते सोने के नाम पर 2.49 करोड़ की ठगी, गुरुग्राम पुलिस ने गिरोह का किया भंडाफोड़

गुरुग्राम - गुरुग्राम पुलिस ने सस्ते सोने के सिक्कों का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने एक व्यक्ति से करीब 2.49 करोड़ रुपये नकद और लगभग 50 तोला सोना ठग लिया था।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहले असली सोने के सिक्के दिखाकर पीड़ित का भरोसा जीता। ज्वेलर्स से जांच में सिक्के असली पाए गए, जिससे शिकायतकर्ता उनके झांसे में आ गया। इसके बाद आरोपियों ने बड़ी डील का लालच देकर 2 मार्च 2026 को उससे भारी रकम और सोना ले लिया और बदले में नकली पीतल के सिक्के थमा दिए।

क्या आपको भी पेट में गैस और भारीपन की समस्या है? तो इन घरेलू उपायों से पाएं राहत

क्या आपको भी पेट में गैस और भारीपन की समस्या है? तो इन घरेलू उपायों से पाएं राहत

आजकल सुबह उठते ही पेट में गैस और भारीपन की शिकायत तेजी से बढ़ रही है। बदलती जीवनशैली और खान-पान की गलत आदतों के कारण बड़ी संख्या में लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, इसे नजरअंदाज करना आगे चलकर पाचन तंत्र से जुड़ी गंभीर परेशानियों का कारण बन सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सुबह के समय गैस बनना केवल अस्थायी परेशानी नहीं, बल्कि शरीर के पाचन तंत्र में गड़बड़ी का संकेत भी हो सकता है। देर रात भोजन करना, ज्यादा तला-भुना और मसालेदार खाना, साथ ही अनियमित दिनचर्या इस समस्या को बढ़ा देती है।

यदि होर्मुज को बंद करने की कोशिश की गई, तो ईरान अमेरिकी जहाजों को बनाएगा निशाना- रेजाई

यदि होर्मुज को बंद करने की कोशिश की गई, तो ईरान अमेरिकी जहाजों को बनाएगा निशाना- रेजाई

अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर, बंदरगाहों की नाकेबंदी से बढ़ा संकट

तेहरान। मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। अमेरिका द्वारा ईरानी बंदरगाहों की घेराबंदी के बाद हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। इस कदम से अंतरराष्ट्रीय समुद्री गतिविधियों पर असर पड़ा है, वहीं ईरान ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए अमेरिका को सीधी चेतावनी दे दी है।

सीएम धामी ने CBSE हाईस्कूल परीक्षा पास करने वाले सभी छात्रों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

सीएम धामी ने CBSE हाईस्कूल परीक्षा पास करने वाले सभी छात्रों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

मेहनत और अनुशासन का परिणाम है सफलता- सीएम धामी

असफल छात्रों को मुख्यमंत्री का संदेश—असफलता अंत नहीं है, बल्कि यह सीखने का एक अवसर है

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की हाईस्कूल परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों के निरंतर परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है।

चारधाम यात्रा पंजीकरण हेतु ट्राजिट कैम्प ऋषिकेश में 30 पंजीकरण कांउटर सहित 30 मोबाईल टीमें तैनात

चारधाम यात्रा पंजीकरण हेतु ट्राजिट कैम्प ऋषिकेश में 30 पंजीकरण कांउटर सहित 30 मोबाईल टीमें तैनात

यात्रा ट्रांजिस्ट कैंम्प में इंटीग्रेटेड कंट्रोलरूम 24×7 सक्रिय रखने तथा यात्रियों को निःशुल्क चाय-नाश्ता, भोजन की व्यवस्था बनाने को डीएम ने दिए निर्देश

सफाई कार्यों हेतु नगर निगम ऋषिकेश को जिला योजना से मौके पर ही 50 लाख स्वीकृत; पेयजल निगम की कार्य अनुमति निरस्त 19 से पहले रोड रिस्टोर करने के निर्देश