उत्तराखंड
मंत्री गणेश जोशी ने 'VB-G RAM-G' पर आधारित कार्यशाला में किया प्रतिभाग
ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिन का रोजगार, योजना के लिए 1.51 लाख करोड़ का प्रावधान
खटीमा। कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने खटीमा में आयोजित “विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) – VB-G RAM-G” पर आधारित कार्यशाला में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित किसानों और ग्रामीणों को योजना के उद्देश्यों, प्रावधानों और इससे मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी।
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से होंगी शुरू, 2 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं होंगे शामिल
सख्त निगरानी में होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, नकलविहीन व्यवस्था पर जोर
देहरादून। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल (10वीं) व इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षाएं आगामी 21 फरवरी से शुरू होगी। इस बार प्रदेश भर में 2 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन, निष्पक्ष और पारदर्शी कराने के लिये विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये गये हैं, साथ ही संवेदनशील व अति संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने को भी कहा गया है।
जनगणना कार्य में शत-प्रतिशत शुद्धता सुनिश्चित करें अधिकारी- डीएम
जनगणना-2027 को त्रुटिरहित एवं सफल बनाने हेतु अधिकारियों को व्यापक प्रशिक्षण
डिजिटल माध्यम से होगी पहली पूर्णतः ऑनलाइन जनगणना, सीएमएमएस पोर्टल रहेगा मुख्य आधार
पौड़ी। आगामी जनगणना-2027 की तैयारियों के क्रम में जिला कार्यालय सभागार में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के शुभारम्भ अवसर पर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने उपस्थित चार्ज अधिकारियों, चार्ज सहायकों एवं संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे प्रशिक्षण को पूर्ण गंभीरता एवं उत्तरदायित्व के साथ ग्रहण करें।
मुख्यमंत्री धामी ने चिन्यालीसौड़ में 'जन-जन की सरकार,जन -जन के द्वार' कार्यक्रम का किया शुभारंभ
“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम से आम जन को मिली राहत- मुख्यमंत्री
उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को विकास खंड परिसर चिन्यालीसौड़ में आयोजित जन-जन की सरकार,जन -जन के द्वार कार्यक्रम में विभागीय स्टालों का निरीक्षण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्या एवं शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही अधिकारियों की उपस्थिति में अधिकांश समस्याओं का निस्तारण किया।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने वृद्ध महिला आश्रमों की महिलाओं के साथ बिताया दिन
उनके सुख-दुख और समस्याएं जानी, विभाग को दिए निस्तारित करने के आदेश
देहरादून। रोजमर्रा की राजनीतिक और प्रशासनिक व्यस्तताओं से अलग उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को वृद्धाश्रमों में रह रही माताओं के बीच समय बिताया। उन्होंने डालनवाला स्थित प्रेम धाम और अम्बीवाला स्थित मां गौरी ओल्ड एज होम पहुंचकर वहां रह रही महिलाओं से मुलाकात की और उनकी समस्याओं व जरूरतों को करीब से जाना।
लोकल से ग्लोबल की ओर बढ़ावा दे रहा चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव- गणेश जोशी
ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने 'चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव–2026’ में किया प्रतिभाग
तकनीक का वास्तविक प्रभाव तभी दिखेगा जब इसे सही दिशा और उद्देश्य के साथ अपनाया जाए- पीएम मोदी
‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ में वैश्विक समुदाय को संदेश देते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दौर मानवता के लिए एक बड़ा अवसर बन सकता है, बशर्ते इसे सही सोच और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाया जाए।
बच्चों की मजबूत इम्युनिटी के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, बीमारियाँ रहेंगी दूर
बदलते मौसम और बढ़ते संक्रमण के दौर में बच्चों की सेहत को लेकर चिंता स्वाभाविक है। विशेषज्ञों का मानना है कि बच्चों की मजबूत इम्युनिटी की नींव दवाओं से नहीं, बल्कि सही खानपान और दिनचर्या से रखी जाती है। अगर बचपन से ही पौष्टिक आहार की आदत डाली जाए, तो बच्चे न सिर्फ बीमारियों से दूर रहते हैं बल्कि उनका संपूर्ण विकास भी बेहतर होता है।
मुख्यमंत्री धामी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर किया उन्हें नमन
छत्रपति शिवाजी महाराज ने पराधीनता के दौर में स्वाभिमान और स्वराज का शंखनाद कर राष्ट्र चेतना को नई दिशा दी- मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक और महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर उन्हें कोटिशः नमन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उनके अद्वितीय शौर्य, साहस और सुशासन को याद करते हुए उन्हें राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
रवि किशन और तेजस्वी प्रकाश की ‘साइको सैयां’ का दमदार ट्रेलर रिलीज
टीवी और ओटीटी की दुनिया में एक नई सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज चर्चा में आ गई है। रवि किशन और तेजस्वी प्रकाश स्टारर सीरीज ‘साइको सैयां’ का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। ट्रेलर में प्यार, जुनून और खतरनाक दीवानगी का ऐसा मिश्रण दिखाया गया है, जो कहानी को काफी इंटेंस बना देता है।
ट्रेलर में क्या है खास?