उत्तराखंड
शहरों के विकास से ही बनेगा विकसित भारत- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने तिरुवनंतपुरम में किया भव्य रोड शो
प्रधानमंत्री ने पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड योजना का किया शुभारंभ
तिरुवनंतपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भव्य रोड शो किया। थंपानूर ओवरब्रिज से पुथरिकंडम मैदान तक निकाले गए इस रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता प्रदान की।
- Read more about शहरों के विकास से ही बनेगा विकसित भारत- पीएम मोदी
- Log in or register to post comments
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी बसंत पंचमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
बसंत पंचमी का पर्व ज्ञान, विवेक और नवीनता का प्रतीक- मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को माँ सरस्वती की आराधना और ऋतुराज बसंत के आगमन के पावन पर्व बसंत पंचमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि बसंत पंचमी का पर्व ज्ञान, विवेक और नवीनता का प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि यह पावन अवसर प्रदेशवासियों के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और सुख-समृद्धि का संचार करे।
शनाया कपूर–आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ का ट्रेलर रिलीज, दिखा रोमांस और थ्रिलर का जबरदस्त मेल
अभिनेत्री शनाया कपूर और आदर्श गौरव की आगामी फिल्म ‘तू या मैं’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। बेजॉय नाम्बियार के निर्देशन में बनी यह फिल्म रोमांस, सस्पेंस और थ्रिलर का अनोखा संगम पेश करती नजर आ रही है। फिल्म की कहानी दो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी जिंदगी एक खतरनाक मगरमच्छ के कारण अचानक मुश्किलों में घिर जाती है।
कोलैबरेशन से शुरू होती है कहानी, खतरे में बदल जाता है सफर
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी, मैदानों में बढ़ी ठिठुरन
मसूरी, चकराता और धनौल्टी में सीजन की पहली बर्फबारी
28 जनवरी तक खराब मौसम के आसार
देहरादून। लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड में मौसम ने आखिरकार करवट ले ली है। राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह से बारिश और बूंदाबांदी का सिलसिला जारी है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई है। मौसम में आए इस बदलाव से प्रदेशभर में ठिठुरन बढ़ गई है।
सीएम धामी के नेतृत्व में डोईवाला क्षेत्र में सड़क नेटवर्क मजबूत, एमडीडीए के कार्यों से आमजन को मिलेगी राहत
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देहरादून शहर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। इसी क्रम में डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न वार्डों और ग्राम क्षेत्रों में सड़क निर्माण एवं आंतरिक मार्गों के विकास से जुड़े कार्यों का स्थानीय विधायक बृजभूषण गैरोला द्वारा संबधित वार्डों के पार्षदों के साथ एमडीडीए अधिकारियों की मौजूदगी में शिलान्यास किया गया। विधायक ने कहा इन विकास कार्यों से स्थानीय नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा के साथ-साथ सुरक्षित औ
सेलाकुई में दर्दनाक हादसा- तेज रफ्तार जीप दीवार तोड़कर घर में घुसी, डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत
चालक फरार, जांच में जुटी पुलिस
विकासनगर। सेलाकुई थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रही एक जीप अनियंत्रित होकर दुकान के सामने बनी दीवार तोड़ते हुए सीधे घर में जा घुसी। इस हादसे में डेढ़ वर्षीय बच्ची ताशी गुप्ता और 16 वर्षीय किशोर वेदांश वाहन की चपेट में आ गए।
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए सख़्त, देहरादून–ऋषिकेश में सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
बिना नक्शा मंजूरी निर्माणों पर सीलिंग,अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर एक्शन
भारतीय परंपराओं में विश्व की समस्याओं का समाधान निहित है- अमित शाह
हरिद्वार में गायत्री परिवार के शताब्दी समारोह में शामिल हुए गृह मंत्री अमित शाह
हरिद्वार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरूवार को हरिद्वार में आयोजित अखिल विश्व गायत्री परिवार के शताब्दी वर्ष समारोह में गायत्री परिवार द्वारा किए जा रहे सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों की सराहना की तथा आचार्य श्रीराम शर्मा के योगदान का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपराओं में विश्व की समस्याओं का समाधान निहित है।
जलवायु परिवर्तन से पर्वतीय कृषि प्रभावित, जल संरक्षण जरूरी- सतपाल महाराज
सतपुली में जलागम महोत्सव आयोजित, मंत्री सतपाल महाराज ने उत्कृष्ट किसानों को किया सम्मानित
सतपुली। जलागम मंत्री मंत्री सतपाल महाराज प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वाटरशेड विकास घटक 2.0 के अंतर्गत आयोजित जलागम महोत्सव में शामिल हुए।
उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों व ग्राम पंचायत को सम्मानित किया।
बिना जिम के वजन घटाने का आसान तरीका, डॉक्टर ने बताया फॉर्मूला
वजन घटाने को लेकर आमतौर पर लोगों के मन में जिम, कठिन एक्सरसाइज और सख्त डाइट की तस्वीर उभरती है, लेकिन मशहूर चिकित्सक डॉ. मल्हार गणला ने इस सोच को चुनौती दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में उन्होंने दावा किया है कि सही पोषण और जीवनशैली में छोटे बदलाव अपनाकर बिना भारी वर्कआउट के मात्र ढाई महीने में 10 किलो तक वजन कम किया जा सकता है।