Skip to main content

उत्तराखंड

डोडा में दर्दनाक हादसा- सेना का वाहन गहरी खाई में गिरा, 10 जवान शहीद

डोडा में दर्दनाक हादसा- सेना का वाहन गहरी खाई में गिरा, 10 जवान शहीद

7 जवान घायल, 3 की हालत गंभीर

डोडा (जम्मू-कश्मीर)। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। भद्रवाह–चंबा मार्ग पर खन्नी टॉप के समीप सेना का वाहन गहरी खाई में गिर गया, जिसमे दस जवानों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुलेटप्रूफ सैन्य वाहन एक नजदीकी पोस्ट की ओर जा रहा था। वाहन में कुल 17 जवान सवार थे। पहाड़ी और संकरी सड़क पर चलते समय चालक का वाहन से संतुलन बिगड़ गया, जिसके बाद वाहन करीब 200 फीट नीचे खाई में जा गिरा।

कुल्हाल नहर में डूबे युवक का शव बरामद

कुल्हाल नहर में डूबे युवक का शव बरामद

लखीमपुर खीरी निवासी युवक की कुल्हाल नहर में डूबकर मौत

देहरादून। जनपद देहरादून के कुल्हाल क्षेत्र में नहर में डूबे युवक का शव रेस्क्यू टीम ने बरामद कर लिया है। यह घटना 21 जनवरी 2026 की सायं उस समय सामने आई, जब पुलिस चौकी कुल्हाल को नहर में एक व्यक्ति के डूबने की सूचना मिली।

बलौदाबाजार में बड़ा हादसा- इस्पात संयंत्र में हुआ जोरदार विस्फोट, छह मजदूरों की मौत

बलौदाबाजार में बड़ा हादसा- इस्पात संयंत्र में हुआ जोरदार विस्फोट, छह मजदूरों की मौत

विस्फोट में 5 मजदूर गंभीर घायल

बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में गुरुवार को एक औद्योगिक दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। ग्राम बकुलाही स्थित एक इस्पात संयंत्र में क्लिनिकल फर्नेस के दौरान जोरदार विस्फोट हो गया जिसमे  छह मजदूरों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद संयंत्र परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

फर्नेस ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी

‘मायासभा’ का ट्रेलर रिलीज, जावेद जाफरी का दिखा खौफनाक अवतार

‘मायासभा’ का ट्रेलर रिलीज, जावेद जाफरी का दिखा खौफनाक अवतार

हॉरर और थ्रिलर सिनेमा के शौकीनों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। चर्चित फिल्म ‘तुम्बाड़’ के निर्देशक राही अनिल बर्वे की नई फिल्म ‘मायासभा’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। रहस्य, डर और सस्पेंस से भरपूर यह ट्रेलर दर्शकों के रोंगटे खड़े कर रहा है और फिल्म को लेकर उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है।

जावेद जाफरी का बदला-बदला और खौफनाक अवतार

मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में आवास विभाग को मिले नए आयाम

मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में आवास विभाग को मिले नए आयाम

आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने ली प्राधिकरण की समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

नारी निकेतन की बदली तस्वीर- एक छत के नीचे सुकून, भरोसा और नई ज़िंदगी

नारी निकेतन की बदली तस्वीर- एक छत के नीचे सुकून, भरोसा और नई ज़िंदगी

दर्द से विश्वास तक का सफ़र- नारी निकेतन में संवरती ज़िंदगियाँ

देहरादून नारी निकेतन में 178 महिलाओं और 44 बच्चों को मिल रहा सुरक्षित व सम्मानजनक जीवन

देहरादून। देहरादून के केदारपुरम क्षेत्र में स्थित राजकीय नारी निकेतन, बालिका निकेतन, बाल गृह एवं शिशु सदन आज सिर्फ एक सरकारी परिसर नहीं, बल्कि बेसहारा महिलाओं और अनाथ बच्चों के लिए सुरक्षा, सम्मान और नई शुरुआत का सशक्त केंद्र बनकर उभर रहा है। बाहर से साधारण दिखने वाला यह परिसर भीतर से संवेदनशील प्रशासन और मानवीय प्रयासों की जीवंत मिसाल पेश करता है।

ईरान पर दोबारा हमला हुआ, तो इस्लामी गणराज्य अपनी पूरी सैन्य ताकत के साथ देगा जवाब- अराघची

ईरान पर दोबारा हमला हुआ, तो इस्लामी गणराज्य अपनी पूरी सैन्य ताकत के साथ देगा जवाब- अराघची

दावोस से बाहर होने के बाद अराघची के तेवर सख्त, अमेरिका को सीधी धमकी

तेहरान/वॉशिंगटन। ईरान में जारी विरोध-प्रदर्शनों और अंतरराष्ट्रीय दबाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेरिका को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि यदि ईरान पर दोबारा किसी भी तरह का सैन्य हमला हुआ, तो इस्लामी गणराज्य अपनी पूरी सैन्य ताकत के साथ जवाब देगा। अराघची की यह चेतावनी ऐसे समय सामने आई है, जब अमेरिका अपनी सैन्य मौजूदगी मध्य पूर्व क्षेत्र में लगातार बढ़ा रहा है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज

वनडे हार का बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया, सूर्यकुमार यादव करेंगे कप्तानी

नागपुर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज आज नागपुर से होने जा रहा है। विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले के साथ ही दोनों टीमें छोटे प्रारूप में नई रणनीति और बदले हुए संयोजन के साथ उतरेंगी। वनडे सीरीज में मिली हार के बाद भारतीय टीम टी20 में दमदार वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी, जबकि न्यूजीलैंड की अगुआई मिचेल सैंटनर करेंगे।