उत्तराखंड
सीएम धामी ने 178 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
अर्थ एवं संख्या विभाग के 117 सहित चार विभागों में नियुक्ति—सीएम बोले, ईमानदारी से निभाएँ दायित्व
- Read more about सीएम धामी ने 178 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
- Log in or register to post comments
कांग्रेस विदेशी मंचों से भारतीय लोकतंत्र को बना रही निशाना- संबित पात्रा
बीजेपी का गंभीर आरोप—भारत की छवि बिगाड़ने के लिए कांग्रेस ले रही विदेशी ताकतों का सहारा
नई दिल्ली। भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर विदेश से संचालित सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए भारत की छवि धूमिल करने का गंभीर आरोप लगाया। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि 2014 से अब तक कांग्रेस और उससे जुड़े कुछ प्रमुख नेता देश के प्रधानमंत्री और भारतीय लोकतंत्र को निशाना बनाने के लिए लगातार विदेशी मंचों और बाहरी प्रभावों का सहारा ले रहे हैं।
महिला प्रीमियर लीग 2026 का शेड्यूल जारी- 9 जनवरी से शुरू होकर 5 फरवरी को होगा फाइनल
नवी मुंबई और वडोदरा में होगा महिला प्रीमियर लीग 2026 का पूरा सीजन
नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का शेड्यूल आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। टूर्नामेंट 9 जनवरी से शुरू होकर 5 फरवरी को फाइनल मुकाबले के साथ समाप्त होगा। इस बार सभी मैच नवी मुंबई और वडोदरा में आयोजित किए जाएंगे, जहां लीग का आयोजन दो चरणों में होगा।
सहकारी समिति चन्द्रोटी के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह, मंत्री गणेश जोशी रहे उपस्थित
मंत्री गणेश जोशी बोले—पारदर्शिता और सेवा भाव से ही सफल होती हैं सहकारी समितियां
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित ग्रीन व्यू गार्डन, सिनोला में बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति लिमिटेड चन्द्रोटी के नव-निर्वाचित सभापति, उपसभापति एवं संचालकों के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंत्री गणेश जोशी की उपस्थिति में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों का ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ निर्वहन करने की शपथ ली।
उत्तराखंड ने जारी की पहली एआई नीति, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की ओर बड़ा कदम
शिक्षा से आपदा प्रबंधन तक—एआई से बदलेगा उत्तराखंड का भविष्य
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य की पहली एआई नीति का ड्राफ्ट जारी कर डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। नीति का उद्देश्य पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक शिक्षा, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन और शासन को एआई आधारित सेवाओं से मजबूत करना है। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने ड्राफ्ट पर जनता और विशेषज्ञों से सुझाव आमंत्रित किए हैं। सरकार ने मिशन को लागू करने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर, डेटा क्षमता, एआई एप्लिकेशन डेवलपमेंट और क्लीन एनर्जी को मुख्य आधार बनाया है।
'नागिन 7' का धमाकेदार प्रोमो रिलीज, प्रियंका चाहर चौधरी बनीं नई नागिन
एक बार फिर दर्शकों का उत्साह चरम पर है, क्योंकि एकता कपूर के लोकप्रिय फिक्शन शो नागिन 7 का नया प्रोमो सामने आ गया है। लंबे समय से शो का इंतजार कर रहे फैंस को अब लीड कलाकारों के लुक और किरदारों की पहली झलक मिल चुकी है। हाल ही में जारी किए गए प्रोमो में कई प्रमुख चेहरों से पर्दा उठ चुका है और इसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
प्रियंका चाहर चौधरी का नागिन अवतार आकर्षण का केंद्र
‘हम G20 के सक्रिय सदस्य थे और रहेंगे’— ट्रंप को रामाफोसा का करारा जवाब
ट्रंप के बयान पर भड़के रामाफोसा, कहा– दक्षिण अफ्रीका को G20 से बाहर करना दुर्भाग्यपूर्ण
केपटाउन। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वर्ष 2026 में मियामी में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के लिए दक्षिण अफ्रीका को आमंत्रित नहीं किया जाएगा। राष्ट्रपति रामाफोसा ने इस बयान को निराधार और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि ट्रंप प्रशासन लगातार गलत सूचनाओं के आधार पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दंडात्मक कदम उठाता रहा है।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट
नहर निर्माण, बैराज मरम्मत और जल उपलब्धता पर दोनों राज्यों के बीच हुई अहम चर्चा
लखनऊ/देहरादून। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। बैठक के दौरान दोनों राज्यों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में विशेष रूप से इकबालपुर नहर के निर्माण, बनबसा बैराज की वृहद मरम्मत, तथा हरिद्वार की दो नहरों के उत्तराखंड को हस्तांतरण जैसे विषयों पर गंभीर विमर्श किया गया। सतपाल महाराज ने इन परियोजनाओं के महत्व और इनके समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया।
गूंज संस्था के कर्मचारी पर भालू ने किया हमला, डर के कारण आया हार्ट अटैक, रास्ते में तोडा दम
ग्रामीण बोले—कई महीनों से भालू की गतिविधियों से परेशान हैं लोग
टिहरी। भिलंगना ब्लॉक के मगरौं–पौखाल क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां गूंज संस्था के कर्मचारी पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। हमले की दहशत में कर्मचारी की हालत बिगड़ गई और रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है।
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को मिला ‘सिल्वर एलीफेंट अवार्ड’
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राष्ट्रीय जम्बूरी के मौके पर किया सम्मानित
लखनऊ/देहरादून। भारत स्काउट्ड एंड गाइड्स की 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी के अवसर पर सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को ‘सिल्वर एलीफेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने डॉ. रावत को यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर डॉ. रावत ने कहा कि स्काउटिंग युवाओं में अनुशासन, एकता और देशभक्ति का भाव विकसित करने का बड़ा मंच है, जिसका विस्तार प्रदेश के स्कूलों व कॉलेजों में निरंतर किया जा रहा है।