उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून-पिथौरागढ़-देहरादून विमान सेवा का किया शुभारंभ
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर देहरादून-पिथौरागढ़-देहरादून विमान सेवा का शुभारंभ किया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रामनवमी के शुभ अवसर पर देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए 42 सीटर विमान सेवा शुरु होने से पिथौरागढ़ - देहरादून का सफर एक घंटे में पूरा हो सकेगा। उन्होंने कहा कि यह विमान सेवा सामरिक रूप से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, इन शुरुआती लक्षणों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खानपान ने लोगों की सेहत को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। खासतौर पर डायबिटीज एक ऐसी बीमारी बनकर उभरी है, जो अब सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं रही, बल्कि युवाओं में भी तेजी से फैल रही है। चिंता की बात यह है कि लोग इसके शुरुआती संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे स्थिति और बिगड़ जाती है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, डायबिटीज अचानक नहीं होती, बल्कि शरीर पहले ही इसके संकेत देने लगता है। लेकिन जानकारी के अभाव में लोग इन लक्षणों को सामान्य समझकर अनदेखा कर देते हैं। ऐसे में जरूरी है कि इन शुरुआती संकेतों को समय रहते पहचान लिया जाए।
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस में आग लगने से 14 लोगों की मौत
टिपर लॉरी से टक्कर के बाद धधकी बस, कई यात्री गंभीर रूप से घायल
मार्कपुरम। आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक निजी ट्रैवल बस और टिपर लॉरी की टक्कर के बाद आग लगने से 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का तूफान, एक हफ्ते में पार किया 600 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का दबदबा कायम है। फिल्म लगातार शानदार कमाई करते हुए नए रिकॉर्ड बना रही है। रिलीज के पहले ही हफ्ते में फिल्म ने 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और इसकी रफ्तार अभी भी बरकरार है। वहीं, इसके साथ रिलीज हुई ‘उस्ताद भगत सिंह’ पर इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है।
‘धुरंधर 2’ ने ओपनिंग डे से ही धमाकेदार प्रदर्शन किया था और अब एक हफ्ते में ही 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने सातवें दिन करीब 47.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके साथ भारत में इसकी कुल कमाई 625 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है।
जनजातीय समाज की परंपराएं और सांस्कृतिक धरोहर राज्य की पहचान को और मजबूत बनाती है- मुख्यमंत्री
परेड ग्राउंड में आयोजित उत्तराखंड राज्य जनजातीय महोत्सव 2026 में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित उत्तराखंड राज्य जनजातीय महोत्सव 2026 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने जनजातीय समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सराहा और विभिन्न कार्यक्रमों का अवलोकन किया।
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का एक्शन, विभिन्न स्थानों पर की गई सीलिंग की कार्रवाई
प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं- बंशीधर तिवारी
देहरादून। मसूरी- देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए विभिन्न स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई प्राधिकरण के नियमों के उल्लंघन को रोकने और नियोजित विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है। एमडीडीए द्वारा स्पष्ट किया गया है कि बिना स्वीकृति के किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य या प्लॉटिंग पूर्णतः अवैध है और ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
खिलाड़ियों के बीच उतरे सीएम धामी, खेल के जरिए दिया फिटनेस का संदेश
सीएम धामी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मंजुल सिंह मांजिला स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मंजुल सिंह मांजिला स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं मैदान में उतरकर क्रिकेट खेला और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
खेत में चारा लेने गई युवती पर किया भालू ने हमला, गंभीर रूप से घायल
चमोली। जिले के थराली तहसील अंतर्गत बूंगा गांव में एक महिला पर भालू के हमले से सनसनी फैल गई। घटना उस समय हुई जब महिला खेतों से चारा लेने गई थी और अचानक घात लगाए बैठे भालू ने उस पर हमला कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, घायल महिला गोविंदी (26) अपने मायके आई हुई थी। घर के पास खेतों में काम के दौरान भालू ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर, गर्दन और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।
इन लोगों को क्यों नहीं पीना चाहिए हल्दी वाला दूध? आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
भारतीय घरों में लंबे समय से इस्तेमाल किया जाने वाला हल्दी वाला दूध, जिसे “गोल्डन मिल्क” भी कहा जाता है, सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। बदलते मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर सर्दी-जुकाम में राहत देने तक, इसके कई लाभ बताए जाते हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि हर व्यक्ति के लिए इसका सेवन सुरक्षित नहीं होता और कुछ स्थितियों में यह नुकसान भी पहुंचा सकता है।
डाकपत्थर क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा पिकअप वाहन, SDRF ने किया शव बरामद
देहरादून। जनपद के कालसी थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कोठी-इछाड़ी रोड पर लालढांग के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई।
एसडीआरएफ पोस्ट डाकपत्थर से अपर उपनिरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में पहुंची रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर पाया कि वाहन करीब 200 मीटर नीचे नदी में गिरकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। टीम ने रोप की मदद से खाई में उतरकर वाहन तक पहुंच बनाई और अंदर फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला।