उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने नीति घाटी में आयोजित होने वाले अल्ट्रा मैराथन रेस के लोगो का किया अनावरण
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड @25 "रोमांच, अध्यात्म और अनोखी संस्कृति का उत्सव" कार्यक्रम में प्रतिभाग किया
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड @25 "रोमांच, अध्यात्म और अनोखी संस्कृति का उत्सव" कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नीति में आयोजित होने वाले अल्ट्रा मैराथन रेस के लोगो (logo) का अनावरण एवं पर्यटन विभाग द्वारा तैयार की गई थ्रोन आफ द गॉड्स कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया।
भारत में बढ़ रहा प्री-डायबिटीज का खतरा, थोड़ी सी लापरवाही टाइप-2 डायबिटीज की तरफ धकेल रही
14 नवंबर को दुनिया भर में वर्ल्ड डायबिटीज डे मनाया जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार भारत में सिर्फ डायबिटीज ही नहीं, बल्कि “प्री-डायबिटीज” भी बेहद तेजी से बढ़ रहा है। अनुमान है कि देश में लाखों लोग इस स्टेज में पहुंच चुके हैं, लेकिन आधे से ज्यादा लोगों को यह एहसास भी नहीं कि उनका ब्लड शुगर सामान्य से ऊपर जा चुका है और उनका शरीर इंसुलिन के प्रति धीरे-धीरे रेजिस्टेंट होता जा रहा है।
चिकित्सा विशेषज्ञों का स्पष्ट कहना है —
प्री-डायबिटीज वह स्थिति है जहां यदि समय रहते जीवनशैली में बदलाव न किया गया तो टाइप-2 डायबिटीज का खतरा अगले कुछ सालों के अंदर ही सामने आ जाता है।
मुख्यमंत्री धामी ने 142.25 करोड़ की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और आंदोलनकारियों को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित
बिहार की जनता ने सरकार को बदलने का बना लिया है मूड- तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव ने कहा- वह केवल विकास के मुद्दे पर बात कर रहे हैं, जबकि प्रधानमंत्री कई विवादित चेहरों के लिए कर रहे प्रचार
अनीश भानवाला ने आईएसएसएफ विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
फाइनल में दो शूट-ऑफ जीतकर अनीश ने किया कमाल, फ्रांस के बेसागेट ने जीता गोल्ड
नई दिल्ली। भारत को आईएसएसएफ विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप (पिस्टल/राइफल) में बड़ा पॉज़िटिव रिज़ल्ट मिला है। 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल इवेंट में हरियाणा के 23 वर्षीय अनीश भानवाला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। अनीश ने इतिहास रचते हुए पहली बार इस वर्ल्ड चैंपियनशिप के पिस्टल वर्ग के फाइनल में जगह बनाई और फाइनल में दो शूट-ऑफ जीतकर सिल्वर मेडल पक्का किया।
भारत में केमिकल अटैक की साजिश बेनकाब, गुजरात ATS ने 3 आतंकी पकड़े
फरीदाबाद में 350 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप
‘हक’ ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर बढ़ी कमाई
कई फिल्में शुरू में ज्यादा ध्यान नहीं खींच पातीं और पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन करती हैं। लेकिन मजबूत कहानी और कलाकारों की दमदार अदाकारी धीरे-धीरे दर्शकों तक असर छोड़ती है और कमाई में सुधार नजर आने लगता है। यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म ‘हक’ भी अब उसी श्रेणी की फिल्म साबित होती दिख रही है।
ओपनिंग डे पर औसत शुरुआत
पिछले शुक्रवार रिलीज हुई यह कोर्टरूम ड्रामा फिल्म पहले दिन सिर्फ 1.75 करोड़ रुपये ही कमा सकी थी। लेकिन शनिवार को दर्शकों की संख्या बढ़ी और फिल्म की कमाई उछलकर 3.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।
डीएम के आदेश का असर: भारी वाहनों के बावजूद राज्य स्थापना दिवस पर दिनभर जाम-मुक्त रहा देहरादून
लच्छीवाला टोल प्लाजा व आशा रोडी बैरियर 13 घंटे तक रहे निशुल्क
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर देहरादून स्थित एफआरआई परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्थाएं कीं।
उत्तराखंड में उच्च शिक्षा पाठ्यक्रम में शामिल होगा AI, रोडमैप तैयार
हर जिले में बनेगी वर्चुअल लैब, कॉलेजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा
देहरादून। उत्तराखंड सरकार अब उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रम को समय के अनुरूप अपडेट करने जा रही है। उच्च शिक्षा विभाग ने रजत जयंती के मौके पर ऐसा रोडमैप तैयार किया है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) समेत कई नए विषय छात्रों की पढ़ाई में शामिल होंगे। अधिकारियों का कहना है कि आज स्वास्थ्य, शिक्षा, शोध और डिजिटल सेक्टर में एआई तेजी से उपयोग हो रहा है, इसलिए युवा पीढ़ी को इसकी बेसिक नॉलेज दिलाना बेहद जरूरी है।
पीएम मोदी ने उत्तराखंड के तीर्थों व सांस्कृतिक प्रतीकों पर आधारित विशेष डाक टिकट श्रृंखला का किया विमोचन
राज्य स्थापना रजत जयंती पर पीएम मोदी का बड़ा उपहार
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह के अवसर पर आज देहरादून आगमन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड डाक परिमंडल द्वारा राज्य के प्रमुख तीर्थ स्थलों एवं सांस्कृतिक प्रतीकों पर आधारित विशेष डाक टिकट श्रृंखला का विमोचन किया। इस विशेष डाक टिकट श्रृंखला के माध्यम से देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान प्रदान की गई है।