उत्तराखंड
राज्य आंदोलनकारियों का संघर्ष व त्याग हमारी पहचान की नींव- जिलाधिकारी
लोक संस्कृति और जनसहभागिता से गूंज उठा उत्सव, रजत जयंती समारोह बना यादगार
पौड़ी। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर जिला मुख्यालय पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय पौड़ी में आयोजित मुख्य समारोह की शुरुआत स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी, जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया तथा मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत समेत पूर्व सैनिकों तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा एजेंसी चौक स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित कर की गयी। सभी ने राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए उनके योगदान और बलिदान को याद किया।
इस सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने प्रदेश को आठ हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का दिया उपहार
देहरादून। देहरादून में उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एफआरआई मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने प्रदेश को आठ हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का उपहार दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार हर स्थिति में उत्तराखंड के साथ खड़ी है और आने वाले 25 वर्ष उत्तराखंड के लिए निर्णायक होने वाले हैं। पीएम ने कहा — “इस सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा।”
- Read more about इस सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा- पीएम मोदी
- Log in or register to post comments
उम्र नहीं, गलत आदतें बढ़ा रही हाई बीपी का रिस्क- स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आज की तेज गति वाली लाइफस्टाइल में हाई ब्लड प्रेशर अब आम स्वास्थ्य समस्या बन चुका है। विशेषज्ञ इसे ‘साइलेंट किलर’ कहते हैं, क्योंकि बिना किसी खास शुरुआती लक्षण के यह शरीर के अंदरूनी तंत्र पर दबाव बनाता रहता है। लगातार बढ़ा हुआ बीपी धमनियों की दीवारों को सख्त करने लगता है और यही भविष्य में कई गंभीर बीमारियों की जड़ बनता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक गलत भोजन आदतें, स्ट्रेस, बैठकर रहने की आदत और शारीरिक सक्रियता की कमी हाई बीपी को तेजी से बढ़ाती है। ऐसे में हाई बीपी के बढ़ने की स्थिति को हल्के में लेने की गलती नहीं करनी चाहिए।
हृदय संबंधी गंभीर जोखिम
फ्लोरिडा में दर्दनाक हादसा- तेज रफ़्तार कार बार में घुसी, 4 की मौत
पुलिस से बचकर भाग रहा था युवक, 11 लोग घायल
वॉशिंगटन। फ्लोरिडा के टेम्पा शहर में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। पुलिस से बचकर भाग रहा एक युवक तेज रफ़्तार में कार लेकर ऐसे दौड़ा कि नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधे एक भीड़भाड़ वाले बार में जा घुसी। इस भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए।
दिल्ली-एनसीआर में फिर हुई हवा जहरीली, एम्स व अक्षरधाम के आसपास AQI 400 के पार
GRAP-2 लागू, फिर भी नहीं सुधर रही राजधानी की हवा
दिल्ली के बाद नोएडा की हवा सबसे ज्यादा खराब, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा भी ‘बेहद खराब’ श्रेणी में
नई दिल्ली। राजधानी समेत पूरे एनसीआर में वायु प्रदूषण लगातार खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। शनिवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स कई इलाकों में ‘गंभीर’ श्रेणी को पार कर गया। एम्स, अक्षरधाम और इंडिया गेट जैसे सेंसेटिव ज़ोन में AQI 380 से 420 के बीच दर्ज किया गया, जिसके बाद पर्यावरण एजेंसियों और स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति पर चिंता जताई है।
‘जन नायकन’ का पहला गाना ‘थलपति कचेरी’ रिलीज़, विजय के सिग्नेचर मूव्स बने हाईलाइट
Jana Nayagan First Song Release: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जन नायकन’ का पहला गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। ‘थलपति कचेरी’ टाइटल वाले इस ट्रैक को संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है। वीडियो में विजय अपने सिग्नेचर स्टाइल में एनर्जेटिक डांस करते नजर आ रहे हैं। गाने में फिल्म के कुछ मसालेदार सीन भी शामिल किए गए हैं।
महिलाओं को ₹1.10 लाख तक का ऋण बिना गारंटी के दिया जाएगा- डॉ. धन सिंह
भारत दर्शन यात्रा के लिए भी मिलेगा प्रोत्साहन ऋण
देहरादून। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 और उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती के अवसर पर संस्कृति विभाग ऑडिटोरियम, दीपनगर में उत्तराखंड प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन के तत्वावधान में भव्य सहकारिता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, निबंधक सहकारिता डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट एवं राष्ट्रीय सहकारी प्रशिक्षण परिषद (NCTC) की सचिव डॉ. मीनू शुक्ला पाठक द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
सीएम धामी ने उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं
सीएम ने कहा- 25 वर्षों की यह यात्रा केवल विकास की कथा नहीं, बल्कि संघर्ष, संस्कार और समर्पण की प्रेरणादायक कहानी है
उत्तराखंड के विकास का आधार है मातृशक्ति- रेखा आर्या
महिलाओं के योगदान को मिला सम्मान
हल्द्वानी। राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर गौलापार स्थित मानसखंड खेल परिसर में शनिवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से "मातृ शक्ति उत्सव:-अमृत काल की नारी शक्ति: जननी भी, जननेता भी" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या थीं।
- Read more about उत्तराखंड के विकास का आधार है मातृशक्ति- रेखा आर्या
- Log in or register to post comments
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिवारजनों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री धामी ने कहा—उत्तराखंड राज्य राजनीतिक फैसला नहीं, लाखों बलिदानों का परिणाम
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन में आयोजित राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह में राज्य आंदोलनकारियों और शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिवारजनों को सम्मानित किया। कचहरी परिसर शहीद स्थल और पुलिस लाइन देहरादून में इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई ।